Amitabh Bachchan के 84th बर्थडे पर जलसा के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम, वायरल हुआ वीडियो
Amitabh Bachchan Birthday: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन बेहद धूमधाम के साथ मनाया. इस खास मौके पर मुंबई स्थित उनके मशहूर बंगले 'जलसा' के बाहर फैंस का तांता लग गया. सुबह से ही चारों तरफ गानों की गूंज, जश्न का माहौल और फैंस का भारी उत्साह देखने को मिला. हर कोई अपने चहेते एक्टर की एक झलक पाने और उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के लिए बेताब नजर आया. अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के जश्न के दौरान उनका घर 'जलसा' पूरी तरह सजा हुआ नजर आया. बंगले के बाहर फैंस ने बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाए थे, जिन पर महानायक की तस्वीरें छपी हुई थीं.
फैंस का अभिवादन स्वीकार करते दिखे बिग बी
अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर परंपरा निभाते हुए अमिताभ बच्चन खुद अपने घर के बाहर आए और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया. गेट और आसपास के हिस्से को लाल गुलाबों से बनी बड़ी-बड़ी और भव्य मालाओं से सजाया गया था. वहीं उनके घर के कई सारे फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
Sunny Deol का Suryaa से पहला लुक आया सामने, 'सिगरेट', 'बढ़ी दाढ़ी' और चेहरे पर नजर आया रौब
सनी देओल की अपकमिंग फिल्म सूर्या: अंत से आरंभ तक का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में सनी देओल के लुक से पर्दा हटाया गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan







