Box Office Collection: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' भी चमकी, जानें बाकियों का हाल
Box Office Collection: संडे 11 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच कमाई को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने एक बार फिर सबसे ज्यादा कमाई की है. वहीं, 2 महीने बाद भी ‘हनुमान अंश’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. दूसरी तरफ, ‘द वन’ ने भी ठिक-ठाक कमाई की है. ऐसे में संडे का दिन किस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद रहा और किसकी कमाई की रफ्तार धीमी पड़ी, जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन.
‘दृश्यम 3’ ने दूसरी वीकेंड मचाई तबाही
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूयजन’ (Drishyam: The Conclusion) सिनेमाघरों में धामल मचा रही है. फिल्म का रिलीज से पहले ही काफी बज देखने को मिला था. यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई बै. इसने पहले हफ्ते में 245.50 करोड़ कमाने के बाद इसने दूसरे वीकेंड पर तबाही मचा दी है. रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 14.50 करोड़ कमाए. इसके बाद दूसरे शनिवार को इसका कलेक्शन 26.50 करोड़ रहा था.
‘दृश्यम 3’ ने संडे को कितनी की कमाई?
सैकनलिक की ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे (Drishyam: The Conclusion Box Office Collection Day 10) को 23 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसकी 10 दिनों की नेट कमाई अब 309.50 करोड़ रुपये हो गई है. इसी के साथ ये फिल्म इस साल की चौथी 300 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल हो चुकी है और अब मेकर्स को मालामाल कर रही है.
ये भी पढ़ें- "नाना पाटेकर से महाकाल ने मुझे बचाया..." तनुश्री दत्ता के पोस्ट पर भड़के यूजर्स, बोले- कम से कम अब तो उनका पीछा छोड़
‘द वन’ ने तीसरे संडे कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. वहीं, तीसरे वीकेंड पर इसकी कमाई में तेजी देखमे को मिली है. इस फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 55 लाख रुपये कमाए थे. वहीं तीसरे शनिवार यानी 16वें दिन इसने 1 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं, सैकनलिक की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द वन’ ने रिलीज के 17वें दिन (The Vvaan Box Office Collection Day Day 17) भी 1 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ भारत में इसकी 17 दिनों की नेट कमाई अब 68.35 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द पैराडाइज’ का 18वें दिन का कलेक्शन
वहीं, साउथ स्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ तीसरे वीकेंड पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई. इस फिल्म ने तीसरे शुक्रवार को 51 लाख का कलेक्शन किया था. वहीं तीसरे शनिवार इसने 60 लाख कमाए थे. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द पैराडाइज’ ने रिलीज के तीसरे संडे यानी 18वें दिन 50 लाख का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म की भारत में 18 दिनों (The Paradise Box Office Collection Day 18) की नेट कमाई अब 120.63 करोड़ रुपये हो पाई है. इस फिल्म की रिलीज से पहले काफी बज देखने को मिला था. हालांकि ये फैंस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई.
दो महीने बाद भी चमक रही ‘हनुमान अंश’
नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 महीने से ज्यादा हो गया है और ये तगड़ी कमाई कर रही है. इस फिल्म ने 10वें वीकेंड पर भी करोड़ों में कमाई की है. रिलीज के 64वें दिन इसने 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद 65वें दिन यानी 10वें शनिवार को इस फिल्म ने 2.50 करोड़ कमाए. अब सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 66वें (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66) दिन 2.80 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने 334.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
'वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकते...', जीतकर भी श्रेयस अय्यर को सता रहा है डर, बोले- 'उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं...'
Shreyas Iyer Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 14 रन से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसका पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 209 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. आइए जानते हैं कि इस शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा...
श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 230 रहा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.
कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, "अभिषेक से हमें जो शुरुआत मिली पावरप्ले में वह शानदार थी. वे जरूरी रन थे. हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और फिर ईशान का आकर गेंदबाजों पर हावी होना भी कमाल का था. पिछले कुछ महीनों में उनका खेल जबरदस्त रहा है और बीच में भी, हमने वेस्ट इंडीज को कभी भी हावी नहीं होने दिया, भले ही हमारे विकेट गिरते रहे. हमने मिडिल ऑर्डर में भी पारी को संभाला. इससे हम 223 के अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए."
"आखिर में प्रिंस का आकर छोटी लेकिन असरदार पारी खेलना भी काम आया और हां, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं और कोई भी खिलाड़ी मैच जिता सकता है. इसलिए, हमें पूरे गेम के दौरान पॉजिटिव रहना होगा और यह तय करना होगा कि हम किसी भी समय लापरवाह न हों."
Back in the lead in the #INDvWI T20I series ????#TeamIndia clinch the ???? in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी होंगे हाई स्कोरिंग मैच
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी बहुत अधिक रन बन सकते हैं. इस सवाल के जवाब में कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल. दोनों ही हाई-स्कोरिंग मैदान हैं, लेकिन जरूरी है कि हम अपने प्रोसेस और रूटीन पर टिके रहें और यह भी देखें कि हमारा अप्रोच अटैकिंग हो और हमारा एटीट्यूड बेहतरीन हो. सूखी गेंद से कितना फर्क पड़ता है, यहां तक कि कप्तान के लिए भी क्योंकि कभी-कभी आप फील्ड सेट करते हैं और गीली गेंद के साथ गेंदबाजों को अपने मार्क पर पूरा भरोसा नहीं होता."
The Abhishek Sharma Show in Indore! ????
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
He brings up a scintillating 18-ball 5️⃣0️⃣ ????#TeamIndia 87/1 after just 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/Uu4QRXiYrF
श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए 223 के स्कोर का गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और टीम इंडिया को 14 रनों से जीत दिलाई. अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कैप्टन अय्यर ने कहा, "सच कहूं तो, यह बहुत बढ़िया था. जब गेंदबाज अपने मार्क पर थे, तो वे अपनी स्ट्रैटजी को फॉलो करने में लाने को लेकर काफी आश्वस्त थे और जब मैं उनसे बात कर रहा था तो उनमें साफ तौर पर स्पष्टता दिख रही थी. इसलिए वे अपनी योजना पर अमल करने को लेकर पक्के थे और मुझे यह भी लगा कि जब मैं उनमें से हर एक को गेंद सौंप रहा था, तो वे चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार थे, और हम यही तो चाहते हैं."
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अर्शदीप सिंह और नमन धीर का धमाल, तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









