'वेस्टइंडीज को हल्के में नहीं ले सकते...', जीतकर भी श्रेयस अय्यर को सता रहा है डर, बोले- 'उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं...'
Shreyas Iyer Statement: भारतीय क्रिकेट टीम ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 14 रन से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य तय किया था, जिसका पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम 209 रन ही बना पाई और टीम इंडिया ने मैच को जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. इस जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर काफी खुश नजर आए. आइए जानते हैं कि इस शानदार जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या-क्या कहा...
श्रेयस अय्यर ने अभिषेक शर्मा की तारीफ की
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों पर 69 रनों की पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 230 रहा. कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की.
कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, "अभिषेक से हमें जो शुरुआत मिली पावरप्ले में वह शानदार थी. वे जरूरी रन थे. हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और फिर ईशान का आकर गेंदबाजों पर हावी होना भी कमाल का था. पिछले कुछ महीनों में उनका खेल जबरदस्त रहा है और बीच में भी, हमने वेस्ट इंडीज को कभी भी हावी नहीं होने दिया, भले ही हमारे विकेट गिरते रहे. हमने मिडिल ऑर्डर में भी पारी को संभाला. इससे हम 223 के अच्छे स्कोर तक पहुंच पाए."
"आखिर में प्रिंस का आकर छोटी लेकिन असरदार पारी खेलना भी काम आया और हां, वेस्टइंडीज की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता क्योंकि उनकी टीम में कई मैच-विनर हैं और कोई भी खिलाड़ी मैच जिता सकता है. इसलिए, हमें पूरे गेम के दौरान पॉजिटिव रहना होगा और यह तय करना होगा कि हम किसी भी समय लापरवाह न हों."
Back in the lead in the #INDvWI T20I series ????#TeamIndia clinch the ???? in Indore to go 2️⃣-1️⃣ up ✅
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
Scorecard ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn@mflone_ pic.twitter.com/35WSM1eUtk
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी होंगे हाई स्कोरिंग मैच
हैदराबाद और बेंगलुरु में भी बहुत अधिक रन बन सकते हैं. इस सवाल के जवाब में कैप्टन श्रेयस अय्यर ने कहा, "हां, बिल्कुल. दोनों ही हाई-स्कोरिंग मैदान हैं, लेकिन जरूरी है कि हम अपने प्रोसेस और रूटीन पर टिके रहें और यह भी देखें कि हमारा अप्रोच अटैकिंग हो और हमारा एटीट्यूड बेहतरीन हो. सूखी गेंद से कितना फर्क पड़ता है, यहां तक कि कप्तान के लिए भी क्योंकि कभी-कभी आप फील्ड सेट करते हैं और गीली गेंद के साथ गेंदबाजों को अपने मार्क पर पूरा भरोसा नहीं होता."
The Abhishek Sharma Show in Indore! ????
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
He brings up a scintillating 18-ball 5️⃣0️⃣ ????#TeamIndia 87/1 after just 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/0ve4uDWSIn#INDvWI | @mflone_ | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/Uu4QRXiYrF
श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों की जमकर की तारीफ
भारतीय बल्लेबाजों द्वारा बनाए 223 के स्कोर का गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और टीम इंडिया को 14 रनों से जीत दिलाई. अपने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कैप्टन अय्यर ने कहा, "सच कहूं तो, यह बहुत बढ़िया था. जब गेंदबाज अपने मार्क पर थे, तो वे अपनी स्ट्रैटजी को फॉलो करने में लाने को लेकर काफी आश्वस्त थे और जब मैं उनसे बात कर रहा था तो उनमें साफ तौर पर स्पष्टता दिख रही थी. इसलिए वे अपनी योजना पर अमल करने को लेकर पक्के थे और मुझे यह भी लगा कि जब मैं उनमें से हर एक को गेंद सौंप रहा था, तो वे चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार थे, और हम यही तो चाहते हैं."
ये भी पढ़ें: IND vs WI: अर्शदीप सिंह और नमन धीर का धमाल, तीसरे टी20 मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR समेत 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश के बीच मौसम विभाग ने 12 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी जारी की है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत 24 राज्यों में मौसम खराब रह सकता है. कुछ इलाकों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. वहीं, समुद्र तट से जुड़े राज्यों में मछुआरों को खराब मौसम के दौरान समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.
बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल से बदलेगा मौसम
मौसम में इस बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी में बनी मौसमी हलचल को प्रमुख वजह माना जा रहा है. इसके प्रभाव से कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास ऊपरी वायुमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बनने से उत्तर भारत के मौसम पर भी असर पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और स्थानीय मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.
दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी
दिल्ली में 12 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. यहां अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश और तेज हवाओं के कारण सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी से यात्रा करने की जरूरत है.
उत्तर प्रदेश में किन जिलों में होगी बारिश?
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बुलंदशहर, रामपुर, बरेली, हरदोई, अलीगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर और गाजीपुर में मौसम बिगड़ सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है.
बिहार में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट
बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. भागलपुर, समस्तीपुर, मधुबनी, जहानाबाद, दरभंगा, गया, लखीसराय, बेगूसराय, पूर्णिया और अररिया में मौसम का असर देखने को मिल सकता है. इन इलाकों में हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश के दौरान लोगों को बिजली चमकने और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है.
ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: भारी बारिश के बाद अंबाला की अनाज मंडी में जलभराव, पानी में डूबी धान से भरी बोरियां
मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में 12 अक्टूबर को आंधी और बारिश का पूर्वानुमान है. मंडला, नीमच, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, कटनी, सतना, ग्वालियर और जबलपुर में मौसम बदल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
राजस्थान के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश
राजस्थान में भी मौसम विभाग ने बारिश और आंधी की चेतावनी दी है. भरतपुर, डूंगरपुर, कोटा, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर, बूंदी और सवाई माधोपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. मौसम में बदलाव के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
झारखंड में भारी बारिश और आंधी की आशंका
झारखंड के कई जिलों में भी तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. हजारीबाग, पलामू, पाकुड़, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, गढ़वा और साहिबगंज में मौसम खराब रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
24 राज्यों में मौसम खराब रहने का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, तमिलनाडु, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना और कर्नाटक में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की आशंका और समुद्र में खराब मौसम के खतरे को देखते हुए विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे बाहर निकलने से पहले स्थानीय मौसम का पूर्वानुमान जरूर देखें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
ये भी पढ़ें: होर्मुज के पास भारतीय नाविकों वाले जहाज पर ड्रोन हमला, दो लोग लापता, 9 को किया गया रेस्क्यू
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









