Responsive Scrollable Menu

Stock Market Today: सप्ताह के पहले दिन ग्रीन जोन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 412 अंकों की बढ़त; निफ्टी में भी उछाल

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जैसे सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में खुला, जबकि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ.

सोमवार को बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

सेंसेक्स अपने पिछले बंद 72,472.33 से 298.99 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर 72,771.32 पर खुला, तो वहीं निफ्टी 50 अपने पिछले बंद 22,520.45 से 72.75 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 22,593.20 पर खुला. हालांकि दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 411.92 अंकों यानी 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 72884.25 का उच्चतम स्तर छुआ, जबकि निफ्टी 50 का दिन का उच्चतम स्तर 22,651.10 रहा, जो 130.65 अंकों यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त को दर्शाता है.

स्मॉल और मिडकैप में भी दिखी तेजी

व्यापक बाजार ने प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.3 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई. वहीं सेक्टरवार देखें तो निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल्स, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी ऑयल एंड गैस और निफ्टी फार्मा इंडेक्स में बढ़त देखी गई, जबकि निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी आईटी और निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में बिकवाली का दबाव रहा.

इस बीच, भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 97 पैसे मजबूत होकर 95.76 पर खुला, जबकि इससे पहले यह 96.73 पर बंद हुआ था. वैश्विक स्तर पर, एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां दक्षिण कोरिया के कोस्पी और कोस्डैक में 3 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी शेयर बाजार पिछले सप्ताह बढ़त के साथ बंद हुआ, शुक्रवार को तीनों प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों में तेजी आई और इस तरह साप्ताहिक बढ़त दर्ज की गई.

कच्चे तेल की कीमतों में दर्ज की गई गिरावट

हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, ब्रेंट तेल की कीमतें 103 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घरेलू सकारात्मक कारकों की तुलना में वैश्विक चुनौतियां अधिक प्रभाव डाल रही हैं. उनके अनुसार, ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की कीमतें अभी भी बाजार के लिए चिंता का विषय बनी हुई हैं.

विश्लेषकों का मानना है कि विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) निकट अवधि में बिकवाली जारी रख सकते हैं, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) उनकी बिकवाली को काफी हद तक संतुलित करते रहेंगे. हालांकि भारत की अर्थव्यवस्था के लिए वित्त वर्ष 2027 में 7.1 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि अनुमान और कॉर्पोरेट मुनाफे में सुधार जैसे मजबूत बुनियादी कारक बाजार को समर्थन दे रहे हैं.

शेयर बाजार में लगातार दिख रहा उतार-चढ़ाव

विशेषज्ञों ने कहा कि ऐसे माहौल में निवेशक बाजार की अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव को नजरअंदाज करते हुए उचित मूल्यांकन वाले ग्रोथ शेयरों में निवेश जारी रख सकते हैं. लंबी अवधि के निवेशकों के लिए मौजूदा बाजार अच्छे खरीदारी अवसर प्रदान कर रहा है. उनका यह भी मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में सकारात्मक घटनाक्रम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आती है, तो मौजूदा स्तरों से बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिल सकती है.

शुक्रवार को बाजार में दिखी की रिकवरी

तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, शुक्रवार की रिकवरी और चार्ट पर बने पैटर्न से 22,800 से 23,200 के दायरे तक तेजी की संभावना बनी हुई है. हालांकि यदि निफ्टी 22,575 के ऊपर बंद होने में विफल रहता है, तो बाजार पर मंदड़ियों की पकड़ बनी रह सकती है. दिन के लिए 22,295 का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है. इस बीच, एशियाई बाजारों में भी निवेशक सतर्क बने हुए हैं क्योंकि अब उनकी नजर कॉर्पोरेट नतीजों के सीजन पर है. विश्लेषकों का कहना है कि यह सीजन तकनीकी कंपनियों के ऊंचे वैल्यूएशन की परीक्षा ले सकता है.

वहीं कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिली है. रूस और अन्य पक्षों के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने संबंधी समझौते के बाद ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं कुछ कम हुई हैं, जिससे तेल की कीमतों पर दबाव बना है. कुल मिलाकर, बाजार की दिशा आगे भी वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की चाल, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों पर काफी हद तक निर्भर रहने की संभावना है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

'उनपर उंगली उठाई जा सकती...', भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान

Shai Hope Statement: टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने पूरी कोशिस की, लेकिन वह 209 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और 14 रन से हार गई. इस मैच के खत्म होने के बाद आइए जानते हैं कि कप्तान शे होप ने इस करारी हार के बाद क्या-क्या कहा...

शे होप ने बताई हार की वजह

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम के गेंदबाजों की पिटाई हुई. फिर बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम ने 7 विकेट गंवाकर 209 रन बोर्ड पर लगाए. नतीजा ये रहा कि वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, "सच कहूं तो ऐसी कई बातें हैं जिन पर उंगली उठाई जा सकती है, लेकिन यह क्रिकेट का एक ऐसा मैच था जहां जीत-हार का अंतर बहुत कम था. छोटी-छोटी बातें, जिन पर आप ध्यान देते हैं, वे ही निर्णायक पल हो सकते हैं. चाहे आप जीतने वाली टीम बनें या हारने वाली. तो, शायद गेंदबाजी में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे, शायद पिच का थोड़ा और फायदा उठा सकते थे, और बाउंड्री पर हमने कुछ रन भी दिए. खेल के आखिर में यही छोटे-छोटे अंतर निर्णायक साबित हो सकते हैं."

अपनी खिलाड़ियों की शे होप ने की तारीफ

भारत की तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से वापसी पर कहा, "यह सही बात है. मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से हमने खेल में वापसी की, वह बहुत तारीफ के काबिल है, खासकर शुरुआत से ही. जब आप उस बैटिंग पार्टनरशिप को देखते हैं जो वे बना रहे थे, तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकती थी. हमें कुछ विकेट मिले, रोस्टन ने अपना काम बखूबी किया और बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छी तरह से फिनिश किया, जिससे हमें उस स्कोर का पीछा करने का अच्छा मौका मिला."

हम जीत सकते थे

शे होप ने आगे कहा कि, "वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप होल्कर स्टेडियम में 5 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस बात को माना कि पावर प्ले में विकेट गंवाकर वह पिछड़ गए थे. क्या आज वेस्टइंडीज को टॉप ऑर्डर में एक और नाकामी का नुकसान हुआ? शे होप ने इसके जवाब में कहा, हां, बिल्कुल. जब आप पावरप्ले में विकेट खो देते हैं, तो इससे आप हमेशा थोड़ा पीछे रह जाते हैं. कभी-कभी आपको टॉप ऑर्डर में पार्टनरशिप बनानी ही पड़ती है."

"अगर आप अच्छी शुरुआत कर लेते हैं, तो मिडिल ओवर में आने वाले बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है. लेकिन आप किसी एक या दो खिलाड़ियों को ही दोष नहीं दे सकते. यह एक सामूहिक बैटिंग यूनिट है और आज हमारे लिए चीजें वैसी नहीं हुईं. लेकिन, जैसा कि मैंने पहले कहा, बहुत कम अंतर था, 14 रन. कुछ भी हो सकता था, थोड़ा इधर-उधर होता तो हम जीत सकते थे."

ये भी पढ़ें: IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम

Continue reading on the app

  Sports

6 बॉल पर 5 विकेट का बनाया रिकॉर्ड, लेकॉक की लाजवाब गेंदबाजी, 4 बॉलर कर चुके है कारनामा, लिस्ट में 1 भारतीय

chad laycock record: साउथ अफ्रीका के गेंदबाज चैड लेकॉक ने एक ओवर में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. लेकॉक ने ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया. दूसरी गेंद पर विकेट नहीं आया. ओवर की बाकी 4 गेंदों में उन्होंने लगातार 4 विकेट लेकर 'डबल हैट्रिक' पूरी कर ली. जैसे लगातार 3 विकेट एक हैट्रिक होती है, वैसे ही लगाार 4 विकेट को डबल हैट्रिक कहा जाता है. ऐसा कारनामा क्रिकेट इतिहास में चुनिंदा गेंदबाज ही कर पाएं है. Wed, 14 Oct 2026 19:05:01 +0530

  Videos
See all

Aar Paar With Rubika Liyaquat: India Alliance Protest | Rahul Gandhi | EC Row | Muslim Voters #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:10+00:00

Smriti Irani News : स्मृति ईरानी बोलीं, भाजपा में परिवार में लौटने पर दीदी के नाते हर्ष हो रहा है | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T14:15:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers