Responsive Scrollable Menu

'उनपर उंगली उठाई जा सकती...', भारत से हारने के बाद ये क्या बोल गए वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप, वायरल हुआ बयान

Shai Hope Statement: टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया. इस मैच में भारत ने 224 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसके जवाब में कैरेबियाई टीम ने पूरी कोशिस की, लेकिन वह 209 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और 14 रन से हार गई. इस मैच के खत्म होने के बाद आइए जानते हैं कि कप्तान शे होप ने इस करारी हार के बाद क्या-क्या कहा...

शे होप ने बताई हार की वजह

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को करारी हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम के गेंदबाजों की पिटाई हुई. फिर बल्लेबाज भी कुछ खास नहीं कर सके और टीम ने 7 विकेट गंवाकर 209 रन बोर्ड पर लगाए. नतीजा ये रहा कि वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में शे होप ने कहा, "सच कहूं तो ऐसी कई बातें हैं जिन पर उंगली उठाई जा सकती है, लेकिन यह क्रिकेट का एक ऐसा मैच था जहां जीत-हार का अंतर बहुत कम था. छोटी-छोटी बातें, जिन पर आप ध्यान देते हैं, वे ही निर्णायक पल हो सकते हैं. चाहे आप जीतने वाली टीम बनें या हारने वाली. तो, शायद गेंदबाजी में हम थोड़ा बेहतर कर सकते थे, शायद पिच का थोड़ा और फायदा उठा सकते थे, और बाउंड्री पर हमने कुछ रन भी दिए. खेल के आखिर में यही छोटे-छोटे अंतर निर्णायक साबित हो सकते हैं."

अपनी खिलाड़ियों की शे होप ने की तारीफ

भारत की तेज शुरुआत के बाद वेस्टइंडीज की गेंदबाजी से वापसी पर कहा, "यह सही बात है. मेरा मानना ​​है कि जिस तरह से हमने खेल में वापसी की, वह बहुत तारीफ के काबिल है, खासकर शुरुआत से ही. जब आप उस बैटिंग पार्टनरशिप को देखते हैं जो वे बना रहे थे, तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकती थी. हमें कुछ विकेट मिले, रोस्टन ने अपना काम बखूबी किया और बाकी खिलाड़ियों ने भी अच्छी तरह से फिनिश किया, जिससे हमें उस स्कोर का पीछा करने का अच्छा मौका मिला."

हम जीत सकते थे

शे होप ने आगे कहा कि, "वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप होल्कर स्टेडियम में 5 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने इस बात को माना कि पावर प्ले में विकेट गंवाकर वह पिछड़ गए थे. क्या आज वेस्टइंडीज को टॉप ऑर्डर में एक और नाकामी का नुकसान हुआ? शे होप ने इसके जवाब में कहा, हां, बिल्कुल. जब आप पावरप्ले में विकेट खो देते हैं, तो इससे आप हमेशा थोड़ा पीछे रह जाते हैं. कभी-कभी आपको टॉप ऑर्डर में पार्टनरशिप बनानी ही पड़ती है."

"अगर आप अच्छी शुरुआत कर लेते हैं, तो मिडिल ओवर में आने वाले बल्लेबाजों के लिए काम आसान हो जाता है. लेकिन आप किसी एक या दो खिलाड़ियों को ही दोष नहीं दे सकते. यह एक सामूहिक बैटिंग यूनिट है और आज हमारे लिए चीजें वैसी नहीं हुईं. लेकिन, जैसा कि मैंने पहले कहा, बहुत कम अंतर था, 14 रन. कुछ भी हो सकता था, थोड़ा इधर-उधर होता तो हम जीत सकते थे."

ये भी पढ़ें: IND VS WI: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लो डेट और टाइम

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: सलमान खान के निशाने पर आए स्काउट और यंग, भाईजान ने अपशब्द के लिए जमकर लताड़ा, फूट-फूटकर रोए काजी

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: ‘बिग बॉस 20’ के घर में हर दिन नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. वहीं ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान घरवालों के पूरे हफ्ते के बिहेवियर का हिसाब लेते नजर आए. इस बार भी सलमान फुल फॉर्म में दिखाई दिए. उन्होंने स्काउट और यंग को उनके बिहेवियर और भाषा को लेकर जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा काजी से जुड़े मुद्दे पर भी सलमान काफी नाराज नजर आए. एपिसोड के आखिर में घरवालों को एक और सरप्राइज मिला जब शो में दूसरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल डुल की एंट्री हुई.

सलमान खान ने घरवालों की लगाई क्लास

सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत में ही साफ कर दिया कि उन्होंने पिछले एपिसोड में जानबूझकर कुछ मुद्दों पर बात नहीं की थी, लेकिन अब वो उन सभी बातों का हिसाब लेंगे. सलमान ने घरवालों को समझाया कि शो को हर उम्र के लोग देखते हैं, इसलिए कंटेस्टेंट्स को अपनी भाषा और बेहिवियर को लेकर सावधान रहने की जरूरत है. सलमान ने घर के कुछ सदस्यों की भाषा पर आपत्ति जताई और कहा कि जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है वो बिल्कुल सही नहीं है. इसके बाद उन्होंने एक-एक करके घर के कई मुद्दों को उठाया.

'लॉलीपॉप' वाले मुद्दे पर स्काउट और यंग को फटकार

सलमान खान ने अरिश्फा से पूछा कि आखिर 'लॉलीपॉप' वाला पूरा मामला शुरू कहां से हुआ था. इसके बाद अरिश्फा ने अपनी तरफ से पूरी बात बताई. कनिका ने भी इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि शुरुआत में उन्हें कुछ गलतफहमी हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें पूरी बात समझ आ गई थी. इस दौरान सलमान खान स्काउट और यंग से नाराज नजर आए. उन्होंने दोनों से सवाल किया कि जब बात साफ हो गई थी तो उन्होंने इस मुद्दे को इतना ज्यादा क्यों खींचा और 'लॉलीपॉप' शब्द का गलत मतलब क्यों निकाला. सलमान की नाराजगी देखने के बाद दोनों ने उनसे माफी मांगी और कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा.

काजी को लेकर भी सलमान ने उठाए सवाल

इसके बाद सलमान खान ने काजी से भी बात की. उन्होंने काजी से पूछा कि जब उन्हें अपनी बात रखनी चाहिए तब वो चुप क्यों हो जाते हैं. सलमान ने उन्हें सलाह दी कि घर में अगर उनके साथ कुछ गलत हो रहा है तो उन्हें अपनी बात मजबूती से रखनी चाहिए. बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट्स ने माना कि आगे से वो इस तरह की गलतियों को दोहराने से बचेंगे.

आम्रपाली से सलमान खान ने किए तीखे सवाल

सलमान खान ने आम्रपाली को भी कटघरे में खड़ा किया. उन्होंने उनसे पूछा कि किसी मामले में जजमेंट देते समय वो बायस्ड क्यों हो जाती हैं. इस दौरान 'लव' से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र हुआ और सलमान ने आम्रपाली से कई सवाल किए. हालांकि सलमान ने आम्रपाली की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि वो कई बार सही दिशा में जा रही होती हैं, लेकिन आखिर में ऐसा कुछ कर देती हैं जिससे पूरा मामला बिगड़ जाता है. सलमान ने उन्हें अपने फैसलों और गेम को लेकर ज्यादा स्पष्ट रहने की सलाह दी.

काजी को खाना देने के तरीके पर भड़के सलमान

वीकेंड का वार का सबसे इमोशनल हिस्सा तब देखने को मिला जब सलमान खान ने स्काउट को काजी के साथ किए गए बिहेवियर को लेकर फटकार लगाई. सलमान ने खासतौर पर उस तरीके पर नाराजगी जाहिर की जिस तरह काजी को खाना दिया गया था. सलमान ने कहा, “मैं भी जेल गया हूं. वहां भी मग में अच्छे से खाना देते हैं. आपने तो जैसे दिया, वैसे कुत्ते को भी नहीं देते.” सलमान की बातों के बाद काजी काफी भावुक हो गए. उन्होंने अपनी बीमारी और सेहत से जुड़ी परेशानियों के बारे में बात की और फूट-फूटकर रोने लगे. काजी को इस तरह रोता देखकर घर का माहौल भी काफी इमोशनल हो गया. सलमान ने घरवालों को समझाया कि गेम अपनी जगह है, लेकिन किसी कंटेस्टेंट की तबीयत और स्वास्थ्य को लेकर सभी को सेंसिटिवऔर जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने काजी के साथ किए गए व्यवहार और उनसे गलत तरीके से बात करने को लेकर भी घरवालों को खरी-खोटी सुनाई.

आम्रपाली को सलमान ने दिखाया गेम का आईना

इसके बाद सलमान खान ने आम्रपाली से उनके गेम को लेकर भी बात की. उन्होंने आम्रपाली से कहा कि उन्हें ये समझने की जरूरत है कि वो फिलहाल घर में किसी की पहली प्रायोरिटी नहीं हैं. सलमान की यह बात आम्रपाली के लिए किसी रियलिटी चेक से कम नहीं थी. दूसरी तरफ सलमान ने कनिका और गुल्लू के गेम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दोनों घर में अच्छा खेल रहे हैं और किसी एक ग्रुप पर निर्भर नहीं हैं. उनका गेम बाकी सदस्यों से अलग नजर आ रहा है.

इस हफ्ते नहीं हुआ कोई एविक्शन

वीकेंड का वार में एविक्शन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया. सलमान खान ने घरवालों से पूछा कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेटेड है. इसके बाद सामने आया कि इस बार किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया. यानी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को फिलहाल राहत मिल गई है.

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: संडे को 'दृश्यम 3' पर हुई नोटों की बारिश, 'हनुमान अंश' भी चमकी, जानें बाकियों का हाल

Continue reading on the app

  Sports

KCL season 2 auction: 10 टीमें, 5 करोड़ का पर्स, 17 अक्टूबर को 300 से ज्यादा कबड्डी खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

KCL season 2 auction: कबड्डी चैंपियंस लीग सीजन 2 की नीलामी 17 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी. 6,000 से अधिक खिलाड़ियों के ट्रायल्स के बाद 300 से ज्यादा खिलाड़ी ऑक्शन पूल में शामिल किए गए हैं. कुल 5 करोड़ रुपये का प्लेयर पर्स 10 टीमों में समान रूप से बांटा गया है, जहां प्रत्येक फ्रेंचाइजी के पास 50 लाख रुपये का बजट रहेगा. कुरुक्षेत्र नाइट्स और झज्जर जगुआर नाम की दो नई टीमों के जुड़ने से मुकाबला और रोमांचक होने की उम्मीद है. Wed, 14 Oct 2026 20:16:11 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed News | माफिया से छुड़ाई जमीन पर बनेंगे घर ! CM Yogi #atiqahmed #cmyogi #yogiadityanath #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T15:10:19+00:00

Harish Rawat Statement : हरीश रावत की धन्यवाद यात्रा पर क्यों उठे सवाल? जानिए उन्होंने क्या कहा | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-14T15:15:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers