Responsive Scrollable Menu

Jantar Mantar नहीं रहा अब 'प्रोटेस्ट साइट', गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, तय किए ये 3 नए स्थान

दिल्ली पुलिस के सोमवार को जारी एक सर्कुलर में कहा गया है कि जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफ़ाई कर दिया गया है और साथ ही प्रदर्शन करने के लिए तीन नई जगहों की सूची भी दी गई है। सर्कुलर के अनुसार, गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार के लिए मौजूदा तय जगह के अलावा दूसरी सही जगहों की जांच करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर, जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन की जगह के तौर पर डी-नोटिफाई कर दिया गया है। इसमें तीन नई जगहों के नाम भी बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए Kojpa ने Delhi Police को दिया 24 घंटे का समय

3 नई जगहें

-रामलीला मैदान,

-बुराड़ी मैदान, और

-CBD मैदान को विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए नई जगहों के तौर पर तय किया गया है।

सर्कुलर में बताया गया है कि इन तीनों जगहों पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित SOP अलग से जारी की जाएगी।

Continue reading on the app

Alirajpur में सीमेंट कंटेनर से 1 करोड़ रुपये की अवैध शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले में पुलिस ने हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही करीब एक करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक शराब की अंतरराज्यीय तस्करी के लिए राजस्थान में पंजीकृत सीमेंट ढोने वाले कंटेनर का इस्तेमाल किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर पुलिस ने कंटेनर से अलग-अलग कंपनी की व्हिस्की की 1,426 पेटियां जब्त करके राजस्थान के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि शराब की जब्त खेप की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के निवासी हेमाराम जाट (30) के रूप में हुई है।

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि शराब हरियाणा के नरवाना से राजस्थान और मध्यप्रदेश के रास्ते गुजरात के वडोदरा ले जाई जा रही थी। गुजरात में पिछले कई वर्षों से शराबबंदी लागू है। मध्यप्रदेश पुलिस शराब तस्करी मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Video: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने पाटा पिचों पर गेंदबाजों की पिटाई को लेकर दिया बयान

टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा कि टीम ने पूरी कोशिश की, फास्ट बॉलर्स ने अपनी भूमिका निभाई और तेज गेंदबाजी की। उन्होंने यह भी बताया कि इस पिच पर गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश बहुत कम थी और बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, खासकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने। उन्होंने कहा कि दोनों टीमों के गेंदबाजों और बल्लेबाजों को बराबर का मौका मिलना चाहिए ताकि मुकाबला रोमांचक रहे। Mon, 12 Oct 2026 15:01:13 +0530

  Videos
See all

दिल्ली में विपक्ष का प्रदर्शन, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात |#shorts #shortvideo #viralvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T09:43:26+00:00

Opposition March to Supreme Court: INDIA Alliance मार्च से ठीक पहले Mamata Banerjee ने रख दी ये माँग #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T09:42:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers