Responsive Scrollable Menu

छेन यिछिन ने मिलान शीतकालीन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के मिलान शहर में 25वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का उद्घाटन हुआ। आयोजकों के निमंत्रण पर चीनी स्टेट कौंसिलर छेन यिछिन ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

उद्घाटन समारोह से पहले, छेन यिछिन ने इतालवी राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत की। उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की शुभकामनाएं दीं, मिलान शीतकालीन ओलंपिक की पूर्ण सफलता की कामना की और चीनी खेल प्रतिनिधिमंडल के लिए किए गए आतिथ्य प्रबंधों के लिए इतालवी पक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया।

मैटारेला ने छेन यिछिन से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को उनकी शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया, चीनी एथलीटों द्वारा आदर्श परिणाम प्राप्त करने की आशा व्यक्त की और मिलान शीतकालीन ओलंपिक के लिए चीन सरकार के बहुमूल्य समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

7 फरवरी को छेन यिछिन ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष क्रिस्टी कोवेंट्री से मुलाकात की और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ उच्च स्तरीय सहयोग को और गहरा करने, खेलों के माध्यम से विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने और मानव जाति के लिए एक साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को आगे बढ़ाने के लिए चीन की तत्परता व्यक्त की।

कोवेंट्री ने ओलंपिक के लिए चीन सरकार के दृढ़ समर्थन और महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और ओलंपिक भावना का अभ्यास और प्रचार करने के लिए चीन के साथ घनिष्ठ सहयोग जारी रखने और वर्तमान अशांत दुनिया में संयुक्त रूप से अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की उम्मीद जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जकार्ता:एपेक "चीन वर्ष" का पहला व्यावसायिक कार्यक्रम आयोजित

बीजिंग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। 7 से 9 फरवरी तक, चीनी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संवर्धन परिषद (सीसीपीआईटी) के नेतृत्व में चीनी व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 2026 एपेक व्यापार सलाहकार परिषद की पहली बैठक की मेजबानी की। यह एपेक के चीन वर्ष का पहला प्रमुख व्यावसायिक कार्यक्रम था।

इस दौरान, इंडोनेशिया के आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्री एयरलंगा हार्टार्टो ने एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने में व्यापार समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका की अत्यधिक प्रशंसा की और एपेक के चीन वर्ष की पूर्ण सफलता की कामना की। उन्होंने आशा जतायी कि विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर दक्षिणी चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन शहर में आयोजित 2026 एपेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, हाथ मिलाकर क्षेत्रीय साझा समृद्धि में मजबूत प्रेरित शक्ति का संचार करेंगे।

बैठक के दौरान, एशिया-प्रशांत व्यापार समुदाय के प्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण, सतत विकास, डिजिटल नवाचार और कनेक्टिविटी सहित चार प्रमुख क्षेत्रों पर गहन विचार-विमर्श किया, कई रचनात्मक प्रस्ताव रखे और खुलापन, कनेक्टिविटी और तालमेल को वार्षिक विषय के रूप में चुना। उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र से खुले बाजारों को बनाए रखने, आर्थिक एकीकरण में तेजी लाने और नवाचार सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।

इसके अलावा, बैठक में चीन द्वारा प्रस्तावित कनेक्टिविटी कार्य समूह के पुन: गठन को सभी पक्षों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

बता दें कि इस बैठक में 21 एपेक अर्थव्यवस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापार सलाहकार परिषद के प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों सहित 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

मुस्तफिजुर को लेकर BCB और ICC में क्या हुई डील, गेंदबाज खेल पाएगा IPL, BCCI तक कैसे पहुंचेगा 'बुलबुल' का गाना?

mustafizur to play ipl: बांग्लादेश को भी अपने घरेलू प्रशंसकों को शांत करने और यह दिखाने के लिए कुछ चाहिए था कि बदले में उसे भी कुछ हासिल हुआ है. पेनाल्टी से बचने के साथ फसाद की जड़ मुस्तफिजुर रहमान को लेकर भी बीसीबी और आईसीसी के बीच डील हुई जिसका खुलासा वर्ल्ड कप के बाद होगा.  Tue, 10 Feb 2026 13:34:42 +0530

  Videos
See all

नितिन नवीन की विधानसभा पहुंचने पर भव्य स्वागत | #nitinnabin #biharnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:45:00+00:00

राष्ट्र निर्माण में क्या है झारखंड का संकल्प | #jharkhand | #hemantsoren | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:43:27+00:00

सलमान उद्धव ठाकरे से ज़्यादा हिंदू लगता है! #NiteshRane #SalmanKhan #UddhavThackeray #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:41:29+00:00

'झारखंड को जहां होना चाहिए था' | #jharkhand | #hemantsoren | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-10T08:41:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers