Market Crash: आज फिर मार्केट में तबाही की आहट! इन 4 वजहों से शेयर बाजार धड़ाम
Share Market Fall Reasons: आज भारतीय शेयर बाजार में आज जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल रही है, जिससे सेंसेक्स 568 अंक लुढ़ककर 72,904 के स्तर पर आ गया है और निफ्टी भी 22,350 के करीब पहुंच गया है। बैंक और आईटी शेयरों में भारी गिरावट के साथ-साथ India VIX में उछाल आया है। जानिए बाजार में अचानक आई इस बड़ी गिरावट के पीछे की ये 4 वजहें
Tonbo Imaging IPO 15 अक्टूबर से खुलेगा, कंपनी ने तय किया Price Band
रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता कंपनी टोंबो इमेजिंग इंडिया ने अपने 852 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 665-700 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को आम निवेशकों के लिए खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। इस आईपीओ में प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1.22 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।
इसमें कोई नए शेयर जारी नहीं किए जाएंगे। आईपीओ के पूरी तरह बिक्री पेशकश पर आधारित होने के कारण शेयर की बिक्री से कंपनी को कोई राशि नहीं मिलेगी। कंपनी दुनिया भर के रक्षा बलों, कानून प्रवर्तन एजेंसियों, आंतरिक सुरक्षा संगठनों और रक्षा क्षेत्र के मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को भी उत्पादों की आपूर्ति करती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi







