Responsive Scrollable Menu

होर्मुज के पास जहाज पर ड्रोन हमला, 2 भारतीय लापता:भारत ने हमले रोकने को कहा; 3 दिन में भारतीय नाविकों वाले तीन जहाजों पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय क्रू वाले एक टैंकर पर रविवार को ड्रोन से हमला हुआ। जहाज पर सवार 11 भारतीय नाविकों में से 9 को बचा लिया गया, जबकि 2 अब भी लापता हैं। हमले के पीछे किसका हाथ है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पिछले 3 दिनों में इस क्षेत्र में भारतीय क्रू वाले 3 जहाजों पर हमले हुए हैं। इनमें से एक हमला एमटी वाल्थेरा पर हुआ था, जिसके बाद जहाज में आग लग गई थी। भारत ने जहाजों पर होने वाले हमले तुरंत रोकने को कहा है। सोहर बंदरगाह के पास हमला हुआ निकारागुआ के झंडे वाले टैंकर एमटी पेट्रो डॉल्फिन पर ओमान के सोहर बंदरगाह के पास जहाज पर ड्रोन से हमला हुआ। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि भारतीय अधिकारी स्थानीय एजेंसियों के साथ मिलकर लापता नाविकों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय दूतावास भी मामले पर नजर रख रहा है और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। दूसरे टैंकर वाल्थेरा पर भी हमला, सभी 11 भारतीय सुरक्षित रविवार को ही मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाले टैंकर एमटी वाल्थेरा पर होर्मुज स्ट्रेट में एक ड्रोन या मिसाइल से हमला हुआ। इससे जहाज में आग लग गई। इस टैंकर पर भी 11 भारतीय नाविक सवार थे। सोनोवाल ने बताया कि सरकार जहाज के प्रबंधन से जुड़ी कंपनी के संपर्क में है और नाविकों की सुरक्षा पर नजर रख रही है। 9 अक्टूबर को भी हमला हुआ था इससे पहले 9 अक्टूबर को पनामा के झंडे वाले कच्चे तेल के जहाज एमटी जेम नंबर 2 पर शारजाह के पास ड्रोन से हमला हुआ था। इस जहाज पर 22 भारतीय नाविक सवार थे। इस तरह 9 से 11 अक्टूबर के बीच खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों को ले जा रहे तीन जहाजों पर हमलों की खबरें सामने आई हैं। इन घटनाओं ने होर्मुज स्ट्रेट और आसपास के समुद्री रास्तों पर व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भारत ने तुरंत हमले रोकने को कहा भारतीय विदेश मंत्रालय ने व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों की निंदा की है। भारत ने सभी पक्षों से तुरंत तनाव कम करने और व्यापारिक जहाजों, नाविकों व नागरिक ठिकानों पर हमले रोकने को कहा है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। संघर्ष का हल बातचीत और कूटनीति से निकाला जाना चाहिए। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों से व्यापार को सुरक्षित और बिना रुकावट जारी रखने पर भी जोर दिया। दुनिया के जहाजों पर 3.20 लाख से ज्यादा भारतीय नाविक भारत दुनिया में व्यापारिक जहाजों के लिए नाविक उपलब्ध कराने वाले बड़े देशों में शामिल है। जहाजरानी मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत में 3.20 लाख से ज्यादा सक्रिय नाविक थे। अमेरिका और इजराइल की ओर से 28 फरवरी को ईरान पर हमले शुरू किए जाने के बाद से होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमलों में भारतीय नाविकों की मौत की घटनाएं भी सामने आई हैं। पिछले हफ्ते विदेश मंत्रालय ने ओमान के तट के पास पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर हुए हमले की निंदा की थी। मंत्रालय ने क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों को रोकने और शांति बनाए रखने की अपील की थी। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… भारतीय नाविकों वाले जहाज पर 48 घंटे में तीसरा हमला:ब्लैक सी में 2 हमले, यूक्रेनी ड्रोन तेल टैंकर से टकराया रूस के ब्लैक सी तट के पास एक तेल टैंकर पर समुद्री ड्रोन से हमला किया गया। हमले के बाद टैंकर में आग लग गई। टैंकर पर 23 लोगों का क्रू था। सभी भारतीय नागरिक थे और उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी: गहलोत

राजस्थान पंचायत चुनाव में भाजपा पुलिस-प्रशासन का दुरुपयोग दोहराएगी: गहलोत

Continue reading on the app

  Sports

Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के तीसरे T20I मैच में शानदार जीत हासिल की। ​​दोनों टीमें 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने थीं और 'मेन इन ब्लू' ने 14 रन से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि मैच की शुरुआत भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी से हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने पहली पारी में कुल 223 रन बनाए और स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की पारी ने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर

पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक ने सिर्फ़ 30 गेंदों में 69 रन बनाए, जिससे भारत ने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद, अभिषेक ने बल्लेबाज़ी के लिए उतरते समय अपनी रणनीति के बारे में भी बात की। क्रिकबज़ के अनुसार, अभिषेक शर्मा ने कहा कि वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच हमारी मुट्ठी में है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि जो बल्लेबाज आते हैं और यहां के हालात जैसे हैं, उनके लिए किसी भी स्थिति से मैच को अपनी तरफ मोड़ना बहुत आसान होता है।

इसे भी पढ़ें: Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए खेलते समय यह बात हमारे दिमाग में थी और हम हडल (टीम मीटिंग) में इस बारे में बात कर रहे थे कि हमें कोई नरमी नहीं बरतनी है, उन्हें छोड़ना नहीं है और वापसी का एक भी मौका नहीं देना है। तीन T20I मैच हो चुके हैं, अब दोनों टीमें हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। भारत और वेस्ट इंडीज़ 14 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज़ के चौथे T20I मैच में भिड़ेंगे। सीरीज़ में आगे चल रही भारतीय टीम एक और शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और चौथे T20I में वेस्ट इंडीज़ को हराकर सीरीज़ अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Mon, 12 Oct 2026 12:21:00 +0530

  Videos
See all

Sangeet Som On Akhilesh Yadav: संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला! बोले- सपा अब ‘समाप्तवादी पार्टी’ है #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:46+00:00

Kangana Ranaut Statement : 'राहुल गांधी के झांसे में आने वाले नहीं' | Kangana Ranaut | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers