नवरात्रि में वैष्णो देवी जानें के लिए अंबाला कैंट से सुबह से रात तक उपलब्ध है बस सेवा, 700 में पहुंचेंगे कटरा, श्रद्धालुओं के लिए है खास इंतजाम, जानें
Ambala To Vaishno Devi Bus: नवरात्रि में अंबाला छावनी बस स्टैंड से कटरा और जम्मू के लिए हरियाणा रोडवेज की 11 नियमित बसें चल रही हैं. यात्रियों को एडवांस बुकिंग की जरूरत नहीं है, कटरा का किराया 700 रुपये और जम्मू का 620 रुपये है. लंबी दूरी की इस यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बसों में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, रास्ते में प्रमुख स्टॉपेज पर बसें लगभग 10 से 15 मिनट तक रुकती हैं. भोजन के लिए यात्रियों को रास्ते में ढाबों पर भी ठहराव मिलता है. वहीं, कटरा से अंबाला लौटने के लिए भी नियमित अंतराल पर बसें संचालित की जा रही हैं.
शत्रुओं का करना है नाश तो नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में करें पूजा, पढ़ें दुर्गा कवच, जानें पूजा की विधि
Navratri Pooja: आप शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे मुक्ति पाना चाहते हैं. शत्रुओं का पराजय देखना चाहते हैं तो नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में विशेष पूजन-अर्चन कर सकते हैं. विंध्यधाम के आचार्य पं. अनुपम महाराज ने शत्रु के नाश को लेकर पूजन विधि बताई है. ऐसे में अलग-अलग मंत्रों का जाप करके और नारियल इत्यादि की आहुति देकर शत्रुओं के ऊपर विजय पा सकते हैं. मां विंध्यवासिनी धाम में नवरात्रि में विशेष पूजा की जाती है. शत्रुओं के नाश को लेकर महाकाली मंदिर में विशेष तंत्र पूजा की जाती है, जिसे बड़े नेता व अधिकारी कराते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






