Responsive Scrollable Menu

Dabur को FSSAI का झटका, 100% शुद्धता वाले दावे के साथ उत्पाद बेचने पर लगी रोक

नयी दिल्ली, तीन अगस्त खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने डाबर इंडिया को शहद, गाय के घी और खाद्य तेलों जैसे कई उत्पादों को 100 प्रतिशत के दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। नियामक का कहना है कि इस तरह की लेबलिंग कानून के खिलाफ है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को 100 प्रतिशत दावों वाले खाद्य उत्पादों की बिक्री पर रोक का आदेश जारी किया गया है, जिसमें शहद, सेब का सिरका, वर्जिन कोकोनट तेल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और ऐसे ही अन्य सामान शामिल हैं।

एफएसएसएआई ने कहा, ‘‘कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे खाद्य उत्पादों में 100% प्राकृतिक , 100% शुद्ध , 100% शुद्धता की गारंटी , 100% जैविक और 100% नारियल पानी जैसे गुमराह करने वाले दावे पाए गए। नियामक ने स्पष्ट किया कि 100 प्रतिशत दावों का उपयोग एफएसएस (विज्ञापन और दावे) विनियम, 2018 का उल्लंघन है, क्योंकि ये अस्पष्ट, अप्रामाणिक हैं और इनसे उपभोक्ताओं को गुमराह किया जा सकता है।

Continue reading on the app

WhatsApp अकाउंट्स 24 घंटे की जांच में डाले गए, यूजर्स हुए परेशान

नयी दिल्ली, तीन अगस्त त्वरित संदेश मंच व्हाट्सऐप ने सोमवार शाम अचानक कई उपयोगकर्ताओं के खातों को जांच के दायरे में डाल दिया, जिसकी वजह से वे 24 घंटे तक ऐप की सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस कदम से भारत समेत कई जगहों पर लोग परेशान हो गए और सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें भी दर्ज कराईं। सोमवार रात करीब आठ बजे उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सऐप पर यह समस्या दिखनी शुरू हुई।

ऐप खोलने पर एक संदेश दिखाई दिया कि उनका खाता जांच में है और उसकी गतिविधियों एवं फोन से संबंधित जानकारी की समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही 24 घंटे के भीतर इस पर फैसला किए जाने की जानकारी भी दी गई। इसके अलावा ऐप में उपयोगकर्ताओं को जिम्मेदारी से उपयोग करने के निर्देश और चोरी हुए फोन या खातों से जुड़ी जानकारी के विकल्प भी दिखाए गए।

कई लोगों ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी नाराजगी जताई। एक उपयोगकर्ता ने कहा कि उसका खाता बिना किसी कारण के बंद कर दिया गया है और अपील के बाद भी सिर्फ सामान्य संदेश ही दिख रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि उसका काम व्हाट्सऐप पर निर्भर है और बिना चेतावनी खाता बंद होना बड़ी समस्या है।

इस संबंध में टिप्पणी के लिए संपर्क किए जाने पर व्हाट्सऐप के प्रवक्ता ने कहा, “हम लगातार उन लोगों पर नजर रखते हैं जो हमारी सेवा का गलत इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं और अन्य उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ऐसे खातों पर कार्रवाई करते हैं। हालांकि, कभी-कभी हमसे गलती भी हो जाती है। ऐसे मामलों में हम उसे जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग फिर से सामान्य रूप से बात कर सकें।

Continue reading on the app

  Sports

Jonty Sidhu: अंपायर ने कहा- बैट बदलो, तो बल्लेबाज ने लगाया गजब का देसी जुगाड़, वीडियो वायरल

दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 के 7वें मैच में सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बल्लेबाज जोंटी सिद्धु ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर के खिलाफ धुआंधार अंदाज में 75 रनों की पारी खेली और अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई. उनकी इस पारी के दौरान जोंटी का एक मजेदार वीडियो भी वायरल हुआ. इस वीडियो में वह अपने बैट को पीटकर ठीक करते हुए दिखे. Tue, 4 Aug 2026 09:24:03 +0530

  Videos
See all

Bankipur By Election Result 2026: बांकीपुर के लोगों से किए ये वादे कैसे पूरा करेंगे Prashant Kishor? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:00:19+00:00

Bull Viral Video : बैल के हमले से मची अफरा-तफरी! Didawana | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:30+00:00

नेपाल में बदलती डेमोग्रेफी नेपाल के लिए बनता जा रहा खतरा..हिंदुओं पर हमले के बाद भड़की हिंसा #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T03:30:19+00:00

Flood News: केरलम, जम्मू-कश्मीर, जोधपुर...मूसलाधार बारिश से भयंकर आफत |Weather |Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T04:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers