भास्कर अपडेट्स:दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में एक शख्स की मौत, पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटा गिरफ्तार
दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद में 48 साल के पवन शर्मा की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उन्हें थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया था। मामले में पूर्व आईएएस अधिकारी संजय प्रताप सिंह और उनके बेटे सिद्धार्थ सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 8 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर हुई थी। FIR के अनुसार, सीट को लेकर पवन शर्मा और दोनों आरोपियों के बीच बहस हुई। इस दौरान पवन को थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, जिससे वे गिर गए और उनके सिर में चोट लग गई। मेट्रो कर्मचारियों ने उन्हें एंबुलेंस से लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेंगे 1300 पिंक ई-ऑटो दिल्ली सरकार ने दुर्गा (ड्राइविंग, उत्थान और रोजगार) ई-ऑटो योजना शुरू करने का फैसला किया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह के अनुसार, कैबिनेट की मंजूरी के बाद पहले चरण में 1300 पिंक इलेक्ट्रिक ऑटो आवंटित होंगे। इनमें से 1170 महिलाओं और 130 ट्रांसजेंडर लाभार्थियों के लिए आरक्षित हैं। योजना का उद्देश्य इन लाभार्थियों को ऑटो का मालिक और ड्राइवर बनने का अवसर देना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो सकें। साथ ही सरकार का दावा है कि इससे राजधानी में साफ-सुथरी ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा और ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ मजबूत होगी।
महाराष्ट्र सरकार ने MPSC में सुधार के लिए कमेटी बनाई:तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 10 दिन बाद कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन खत्म किया
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (MPSC) में सुधार के लिए रविवार को एक कमेटी बनाई। इसमें फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके बाद कैंडिडेट्स ने 10 दिन से चल रहा प्रदर्शन खत्म कर दिया। राज्य के मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने पुणे में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को कमेटी बनाने की जानकारी दी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व जज दिलीप भोसले होंगे। इसमें आईपीएस अधिकारी लक्ष्मी गौतम, पूर्व आईएएस अधिकारी गणेश पाटिल और रिटायर्ड जज पीडी नाइक भी शामिल होंगे। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर में 30 जून को MPSC की परीक्षाएं कंप्यूटर पर कराने के फैसले के खिलाफ अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन शुरू किया था। अभ्यर्थियों की मांग थी कि परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जाएं। MPSC के अध्यक्ष जांच पूरी होने तक छुट्टी पर गए मंत्री ने प्रदर्शनकारियों की अन्य मांगें भी पूरी करने का भरोसा दिया। इनमें आंदोलन से जुड़े कुछ लोगों पर दर्ज केस वापस लेना, तीन साल में 70 हजार पदों पर भर्ती करना, जनवरी में होने वाली ग्रुप-सी परीक्षा में सीटें बढ़ाना और MPSC के अध्यक्ष व सचिव की नियुक्ति से पहले उनके बैकग्राउंड की जांच करना शामिल है। इसके बाद MPSC के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने का ऐलान किया। उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि उन्होंने हमेशा नैतिकता को प्राथमिकता दी है। इसलिए उन्होंने न्यायिक जांच पूरी होने तक पद पर बने रहने के बजाय छुट्टी पर जाने का फैसला लिया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर को इस पर सुनवाई की थी और 70 हजार खाली पदों और भर्ती प्रक्रिया पर महाराष्ट्र सरकार से तीन हफ्ते के भीतर जवाब मांगा। सरकार को तीन सप्ताह के भीतर भर्ती का रोडमैप पेश करना होगा। साथ ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आयोग की जांच कराने की बात कही। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा इंटरव्यू के बाद रद्द हुई अगस्त में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक मामला सामने आया था। MPSC ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। इसके बाद प्रशासन के खिलाफ कैंडिडेट्स का आक्रोश ओर बढ़ गया। --------- ये खबर भी पढ़ें… तुकाराम मुंढे बोले-अस्पताल में ₹11 के प्रोडक्ट की कीमत ₹325:₹6.75 की सिरिंज पर MRP ₹57.20; मार्जिन पर सवाल उठाए महाराष्ट्र के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अस्पतालों में मेडिकल सामान की कीमतों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने खरीद कीमत और MRP में बड़े अंतर की बात कही। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 








.jpg)
