Responsive Scrollable Menu

तेलंगाना CM बोले-भाजपा रावण, कांग्रेस राम:रावण को हराना है तो राम का साथ दें; राहुल गांधी पीएम बनेंगे, सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें

तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी ने गोवा में कांग्रेस की एक सभा को संबोधित करते हुए रामायण का उदाहरण देकर कांग्रेस और भाजपा की तुलना की। उन्होंने कहा कि भाजपा रावण है, जो लोगों को बांट रही है, जबकि कांग्रेस राम है। अगर आप रावण को हराना चाहते हैं, तो आपको राम का समर्थन करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें भरोसा है कि 2027 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी। गोवा में उन्हें वैसा ही उत्साह दिख रहा है, जैसा 2023 के तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले देखने को मिला था। भाजपा लोगों को बांटने के लिए यहां आई है। छोटी पार्टियों को दिया गया कोई भी वोट भाजपा को जाएगा। मैं इस बार गोवा के लोगों से अपील करता हूं कि वे सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें। रेड्डी बोले- वोट देने से पहले दो बार सोचें; 5 बड़ी बातें… रेड्डी और कांग्रेस के नेता पहले भी राम और शिव को लेकर बयान दिए 29 सितंबर 2026: रेड्डी बोले राम अमीरों और शिव गरीबों के भगवान रेड्डी ने कहा था कि शिव गरीबों और राम अमीरों के भगवान हैं। उन्होंने भाजपा को अमीरों की पार्टी भी बताया। कहा कि भाजपा ने भगवान राम को अपने राजनीतिक नैरेटिव से जोड़ लिया है। भाजपा ने राम को चुरा लिया है। 2017: राहुल गांधी बोले- मैं शिव भक्त हूं 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी लगातार मंदिरों का दौरा कर रहे थे। BJP ने इसे चुनावी रणनीति बताया था। इस पर राहुल गांधी ने कहा था कि वह भगवान शिव के भक्त हैं और उनका सच उनके साथ है। यह बयान 30 नवंबर 2017 को गुजरात के अमरेली में व्यापारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक में दिया गया था। उस समय सोमनाथ मंदिर के रजिस्टर को लेकर उनके धर्म पर विवाद भी चल रहा था। यह बयान उस विवाद के जवाब में था जिसमें सोमनाथ मंदिर में राहुल गांधी का नाम कथित तौर पर गैर-हिंदू आगंतुकों वाले रजिस्टर में दर्ज होने को लेकर सवाल उठाए गए थे। राहुल ने कहा था कि उन्होंने उस रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए, बल्कि विजिटर बुक में साइन किया था। इसके बाद भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राहुल से भगवान राम को लेकर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा था। उन्होंने सवाल उठाया था कि राहुल खुद को शिव भक्त बताते हैं तो भगवान राम को लेकर उनका क्या विचार है। 2024: राहुल ने शिव संदेश सुनाया राहुल गांधी ने लोकसभा में भगवान शिव की तस्वीर दिखाकर कहा था कि शिव का संदेश “डरो मत, डराओ मत” है। भाजपा नेताओं ने उनके भाषण और हिंदू धर्म को लेकर उनके बयानों पर आपत्ति जताई थी। 16 अगस्त: रेड्डी ने कहा- BRS ने सरकार गिराने के लिए तंत्र-मंत्र कराया, कर्नाटक-तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे रेड्डी ने भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) नेताओं पर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में जाकर तंत्र-मंत्र कराने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नेताओं ने राज्य में सूखा, किसानों की परेशानी और कांग्रेस सरकार के गिरने की प्रार्थना की। ---------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… बेटी के बयान के बाद तेलंगाना की मंत्री बर्खास्त, CM रेड्डी पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिपरिषद से हटा दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेखा की बेटी सुष्मिता पटेल ने सीएम समेत कई कांग्रेसी नेताओं पर ₹200 करोड़ की जमीन उगाही का आरोप लगाया था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली में नगर निगम ने 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई:282 सील की, 5 दिन पहले इमारत गिरने से 5 की मौत हुई थी

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राजधानी में अवैध निर्माण और जर्जर बिल्डिंग के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। सीएम रेखा गुप्ता के मुताबिक, 6 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच सभी 12 जोन में 1,046 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान 282 संपत्तियां सील की गईं और 47 जर्जर बिल्डिंग गिराई गईं। सीएम ने निगम को निर्देश दिए हैं कि अवैध इमारतों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए और इसकी रफ्तार बढ़ाई जाए। दरअसल, 7 अक्टूबर को न्यू सीमापुरी इलाके में ईदगाह मछली मंडी के पास चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में 8 लोग घायल हुए। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… डूसिब ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए सीमापुरी में बिल्डिंग गिरने के बाद संबंधित एजेंसियों ने एक असुरक्षित इमारत को गिरा दिया। दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डूसिब) ने तीन अन्य मकानों को नोटिस जारी किए हैं। सभी 12 जोन में कार्रवाई हुई इसमें नरेला में 62, रोहिणी में 158, सिविल लाइंस में 63, केशवपुरम में 61, सिटी एसपी जोन में 87, करोल बाग में 85, शाहदरा साउथ में 87, शाहदरा नॉर्थ में 115, वेस्ट जोन में 87, नजफगढ़ में 45, सेंट्रल जोन में 75 और साउथ जोन में 121 संपत्तियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आसपास की इमारतें भी हुईं क्षतिग्रस्त MCD के मुताबिक, इमारत दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड (DUSIB) की करीब 25 वर्ग गज जमीन पर बनी थी और 20-25 साल पुरानी थी। अधिकारियों ने इसे ग्राउंड प्लस 3 मंजिल की इमारत बताया, जबकि स्थानीय लोगों के मुताबिक इसमें 5 मंजिल थीं। बिल्डिंग गिरने से आसपास की दो इमारतों को भी नुकसान पहुंचा। पास की ईदगाह की बाउंड्री वॉल क्षतिग्रस्त हुई। बिजली का पोल टूटने और तारों के क्षतिग्रस्त होने के बाद इलाके की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई थी। 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं 2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। ---------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Team India की रणनीति का खुलासा: Abhishek Sharma ने बताया कैसे West Indies पर बनाया दबाव

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ चल रही सीरीज़ के तीसरे T20I मैच में शानदार जीत हासिल की। ​​दोनों टीमें 11 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने थीं और 'मेन इन ब्लू' ने 14 रन से जीत दर्ज की। दिलचस्प बात यह है कि मैच की शुरुआत भारतीय टीम की बल्लेबाज़ी से हुई। शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने पहली पारी में कुल 223 रन बनाए और स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा की पारी ने भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के तूफानी खेल के सामने हमारा प्लान बी भी नाकाम रहा: शमर स्प्रिंगर

पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक ने सिर्फ़ 30 गेंदों में 69 रन बनाए, जिससे भारत ने बोर्ड पर एक बड़ा स्कोर खड़ा किया। मैच के बाद, अभिषेक ने बल्लेबाज़ी के लिए उतरते समय अपनी रणनीति के बारे में भी बात की। क्रिकबज़ के अनुसार, अभिषेक शर्मा ने कहा कि वेस्टइंडीज एक ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ आप कभी यह नहीं कह सकते कि मैच हमारी मुट्ठी में है। यह बात हमारे दिमाग में भी थी, क्योंकि हमने पिछले मैच में देखा था कि जो बल्लेबाज आते हैं और यहां के हालात जैसे हैं, उनके लिए किसी भी स्थिति से मैच को अपनी तरफ मोड़ना बहुत आसान होता है।

इसे भी पढ़ें: Hasan Mahmud की Hat-trick से अफगानिस्तान पस्त, Bangladesh ने बनाई 329 रन की मजबूत बढ़त

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए खेलते समय यह बात हमारे दिमाग में थी और हम हडल (टीम मीटिंग) में इस बारे में बात कर रहे थे कि हमें कोई नरमी नहीं बरतनी है, उन्हें छोड़ना नहीं है और वापसी का एक भी मौका नहीं देना है। तीन T20I मैच हो चुके हैं, अब दोनों टीमें हैदराबाद में आमने-सामने होंगी। भारत और वेस्ट इंडीज़ 14 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सीरीज़ के चौथे T20I मैच में भिड़ेंगे। सीरीज़ में आगे चल रही भारतीय टीम एक और शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी और चौथे T20I में वेस्ट इंडीज़ को हराकर सीरीज़ अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Mon, 12 Oct 2026 12:21:00 +0530

  Videos
See all

Sangeet Som On Akhilesh Yadav: संगीत सोम का अखिलेश पर बड़ा हमला! बोले- सपा अब ‘समाप्तवादी पार्टी’ है #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:46+00:00

Kangana Ranaut Statement : 'राहुल गांधी के झांसे में आने वाले नहीं' | Kangana Ranaut | Rahul Gandhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T07:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers