T20 World Cup 2026: वानिंदु हसरंगा ने ध्वस्त कर दिया लसिथ मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, बने पहले श्रीलंकाई प्लेयर
T20 World Cup 2026: श्रीलंका के स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया है. श्रीलंका ने जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज किया. 8 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रनों से हराया. श्रीलंका के जीत के हीरो महीश तीक्ष्णा के अलावा चोटिल वानिंदु हसरंगा भी रहें. इन दोनों गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लिए. इसी के साथ वानिंदु हसरंगा ने इतिहास रच दिया.
टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने वानिंदु हसरंगा
वानिंदु हसरंगा 3 विकेट लेते ही टी20 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया है. दरअसल वानिंदु हसरंगा अब टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है. मलिंगा ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 38 विकेट हासिल किए थे. अब वानिंदु हसरंगा 40 विकेट के साथ टॉप पर पहुंच गए हैं. उन्होंने 11.47 की औसत और 6.01 की शानदार इकॉनामी रेट से गेंदबाजी की है. वानिंदु हसरंगा टी20 वर्ल्ड में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं.
वानिंदु हसरंगा ने राशिद खान और शाहीन अफरीदी को छोड़ा पीछे
टी20 वर्ल्ड कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वानिंदु हसरंगा दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के राशिद खान और पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी को पीछे छोड़ दिया है. राशिद ने 38 विकेट और शाहीन अफरीदी 39 विकेट लिए थे. अब हसरंगा ने अब अपने नाम 40 विकेट कर लिए हैं. अब हसरंगा से आगे सिर्फ बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 विकेट लेकर टॉप पर काबिज हैं.
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
शाकिब अल हसन - 50 विकेट
वानिंदु हसरंगा - 40 विकेट
शाहीन अफरीदी - 39 विकेट
राशिद खान - 38 विकेट
लसिथ मलिंगा - 38 विकेट
Spinners control proceedings as Sri Lanka seal their #T20WorldCup opener in Colombo ????
— ICC (@ICC) February 8, 2026
????: https://t.co/yVCWv4zFGf pic.twitter.com/EHrhuEskCw
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने चली नई चाल, IND vs PAK मैच खेलने के लिए ICC के सामने रखी 3 शर्तें, भारत को नहीं होगी मंजूर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 485 अंक उछला
मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 485.35 अंक या 0.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,065.75 और निफ्टी 173.60 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,867.30 पर था।
सूचकांकों में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पीएसयू बैंक, रियल्टी, इंडिया डिफेंस, मेटल, फार्मा और हेल्थकेयर के साथ करीब सभी हरे निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स पैक में एसबीआई, टाइटन, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, ट्रेंट, इंडिगो, एमएंडएम, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स गेनर्स थे।
दूसरी तरफ पावर ग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा और मारुति लूजर्स थे।
बाजार में तेजी की वजह भारत-अमेरिका का ट्रेड डील पर साझा बयान सामने आने को माना जा रहा है जो कि रविवार सुबह जारी हुआ था, जिसमें भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ 50 प्रतिशत से कम होकर 18 प्रतिशत हो गया है। साथ ही, कई सामानों के निर्यात पर ड्यूटी को शून्य रखा गया है।
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 938.45 अंक या 1.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,441.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 447.25 अंक या 2.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,385.90 पर बंद हुआ।
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही बाजार में कुछ गिरावट देखने को मिली और बाद में एक सीमित दायरे में कारोबार किया और निफ्टी 25,867 पर बंद हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,970 से 26,000 है। अगर निफ्टी इस स्तर को तोड़ता है तो निफ्टी 26,200 और 26,400 तक जा सकता है। गिरावट की स्थिति में सपोर्ट 25,780 से लेकर 25,750 के बीच है।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















