Responsive Scrollable Menu

'मेरे लिए खड़े होकर तालियां बजा रहे थे', रजनीकांत की तारीफ से गदगद हुए सूरज, 'जेलर 2' के सेट का बताया किस्सा

रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' रिलीज से पहले ही सुर्खियों में छा गई है. हाल ही में फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान मलयालम एक्टर सूरज वेंजारामूडु ने सेट का एक बेहद दिलचस्प और इमोशनल किस्सा शेयर किया. उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने के बाद भी रजनीकांत सिर्फ उनका सीन देखने के लिए रुके थे. शॉट पूरा होने के बाद जब उन्होंने रजनीकांत को अपने लिए ताली बजाते देखा, तो वह दंग रह गए. एक्टर ने कहा कि यह तारीफ उनके नेशनल अवॉर्ड से भी बड़ी है.

Continue reading on the app

पुलिस अधिकारी बन दी धमकी, डेटिंग ऐप के जरिए होटल बुलाया, ब्लैकमेलिंग व अवैध वसूली करने वाले दो गिरफ्तार

डेटिंग ऐप के जरिए युवक को होटल में बुलाकर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली करने के मामले में ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने युवक को झूठे मामले में फंसाने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ मारपीट की तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। आरोपियों ने युवक से नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 1.38 लाख रुपये वसूले थे। साथ ही 70 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।

पुलिस के मुताबिक माधौगंज निवासी एक युवक ने क्राइम ब्रांच थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 8 अक्टूबर 2026 को ग्राइंडर डेटिंग ऐप के माध्यम से राहुल नाम के युवक ने उसे सिटी सेंटर स्थित होटल गोल्डन लीफ में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर राहुल और उसके चार अन्य साथियों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और उसे झूठे प्रकरण में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी, उसने जब इसकी वजह पूछी तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट की।

मारपीट कर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप

युवक ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी दी और नगद एवं ऑनलाइन माध्यम से 1.38 लाख रुपये वसूल लिए। इसके बावजूद आरोपी उससे 70 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग भी की कर रहे हैं।

छह घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी धर्मवीर सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच थाने की एक टीम गठित की और आरोपियों की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने वारदात के महज छह घंटे के भीतर अंबाह बायपास, मुरैना से दो संदिग्धों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर, निवासी ग्राम पिपरई, हेतमपुर, थाना सरायछोला, मुरैना और सोनू गुर्जर, निवासी ग्राम पिपरई, थाना सरायछोला, मुरैना के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। जांच में सामने आया कि हरिभान उर्फ करुआ गुर्जर ने ही अपनी पहचान छिपाकर युवक को अपना नाम राहुल बताया था। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी तलाश सहित प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की​ रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने फिल्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर रविवार को स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम का कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 221वां कैच था, जिसके साथ उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्मिथ अपने करियर का 126वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर बेडिंघम का कैच दूसरी स्लिप में बाईं ओर झुककर पकड़ा। गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनकी तरफ आई थी, लेकिन स्मिथ ने सही समय पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस कैच के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फिल्डर बन गए।

इससे पहले स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच लेकर जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस समय स्मिथ स्लिप में अकेले फिल्डिंग कर रहे थे। स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की गेंद पर बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही तरीके से नहीं लगा। स्मिथ ने कैच पकड़ लिया। इस तरह वह 220 कैच के साथ रूट के बराबर पहुंच गए थे।

हालांकि, स्मिथ को एक और कैच का जश्न मनाने का मौका मिला, लेकिन वह रिकॉर्ड में नहीं जुड़ सका। लंच से पहले के ओवर में उन्होंने वियान मुल्डर के बल्ले से निकली नीची गेंद को स्लिप में पकड़ लिया था। मुल्डर भी मैदान से बाहर जाने लगे, लेकिन अंपायरों ने मामले की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि गेंद जमीन को छूने के बाद स्मिथ के हाथों में पहुंची थी। इसलिए बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया और उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिल गया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 115 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। स्मिथ का रिकॉर्ड जहां उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भी मजबूत नजर आ रही थी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दक्षिण अफ्रीका आगे कितनी मजबूती से वापसी कर पाता है और ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त को किस तरह आगे बढ़ाता है।

Sun, 11 Oct 2026 21:37:00 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | Chalo Delhi | PM Modi | CJP Protest | Nepal Floods | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:13:21+00:00

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर भयंकर 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers