Responsive Scrollable Menu

RBI के फैसले के बाद HDFC Bank ने बदली ब्याज दरें? जानिए किस लोन पर मिलेगा फायदा

HDFC Bank: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति के ऐलान के बाद HDFC Bank ने अपने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। बैंक ने कुछ चुनिंदा पीरियड के लिए MCLR यानी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट में बदलाव किया है

Continue reading on the app

Joint Pain: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Surgery का खतरा, पढ़ें ये Health Alert

आज के समय में घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या आम होती जा रही है। पहले यह समस्या बुजुर्गों में देखी जाती थी। लेकिन आजकल जिस तरह की लोगों की लाइफस्टाइल हो गई है। युवाओं में भी जोड़ों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। अधिक वेट, ऑफिस में लंबे समय तक बैठकर काम करना, फिजिकल एक्टिविटी में कमी की कारण बड़ी संख्या में लोग दर्द से परेशान हैं। घुटना हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण जोड़ होता है। जोकि उठने-बैठने, चलने, रोजमर्रा के कामों और सीढ़ियां चढ़ने जैसे कामों में मदद करता है।

यही वजह है कि घुटनों में होने वाली किसी भी समस्या का असर आपके पूरे शरीर पर पड़ सकता है। समय रहते इसके कारणों को समझना और सही इलाज बेहद जरूरी होता है। यदि इसको नजरअंदाज किया जाता है, तो सर्जरी तक की नौबत आ सकती है। जोड़ों और घुटनों के दर्द की सबसे बड़ी वजह ऑस्टियोआर्थराइटिस है। इसमें समय के साथ जोड़ों की कार्टिलेज घिसने लगती है। इसलिए इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए कम उम्र से ही सतर्क हो जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Fatty Liver को जड़ से मिटाएगा ये Super Drink, किचन की 3 चीजों से करें Liver Detox


पूरे शरीर पर होता है असर

घुटनों का दर्द आपके पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। दर्द की वजह से चलना-फिरना कम हो जाता है, जिस कारण मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से वेट बढ़ता है और शुगर, हृदय और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं घुटनों में होने वाला दर्द गंभीर नहीं होता, लेकिन ऑस्टियो आर्थराइटिस, चोट और जोड़ों में तनाव आदि का यदि समय रहते इलाज नहीं किया जाता है, तो यह गंभीर रूप ले सकता है।

व्यायाम है जरूरी

नियमित रूप से व्यायाम की आदत घुटनों की समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। क्वाड्रिसेप्स, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग व्यायाम और हैमस्ट्रिंग की मांसपेशियों को केंद्रित करती है। जिससे दर्द को कम करने में मदद मिलती है। बॉडी के सक्रिय रहने से वेट को कंट्रोल करने और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायता मिलती है। इससे आप अपने घुटनों को स्वस्थ रख सकते हैं। गठिया जैसी दिक्कतों से बचने के लिए व्यायाम की भूमिका अहम है।

ऐसी डाइट लें

आपको ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट जैसे अलसी, अखरोट और मछली सूजन को कम करने में सहायता करते हैं। वहीं विटामिन डी और कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इससे भरपूर चीजों को नियमित रूप से अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। यह पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने के साथ घुटनों की समस्या को भी कम करते हैं। वहीं प्रोसेस्ड फूड और अधिक नमक-शुगर सूजन को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनके सेवन से बचना चाहिए।

कंट्रोल में रखें वजन

शरीर का अधिक वजन घुटने के दर्द को बढ़ाने वाला हो सकता है। यह गठिया के एक कारणों में से एक है। वेट ज्यादा होने से जोड़ों पर दबाव बढ़ता है और वहां की मांसपेशियां प्रभावित हो सकती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक अगर नियमित रूप से व्यायाम किया जाए, तो वेट कंट्रोल में रखने और आर्थराइटिस के खतरो को काफी हद तक कम करने में मदद मिल सकती है।

सही जूतों का चयन

आमतौर पर हम सभी ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन खराब क्वालिटी वाले जूते, ऊंची एड़ियों वाली सैंडिल भी घुटनों और जोड़ों की समस्याओं की वजह बन सकती है। इसलिए आरामदायक और अच्छे जूते पहनें। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, उनको इस पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है। सही जूते एड़ी और घुटनों की कई समस्याओं से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

रणजी ट्रॉफी में आकिब नबी का तूफान, मध्यप्रदेश के खिलाफ लिए एक दर्जन विकेट, जम्मू-कश्मीर को सेमीफाइनल में पहुंचाया

Aaqib Nabi take 12 wicket in Ranji trophy match:जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने अपनी दमदार गेंदबाजी से रणजी ट्रॉफी में धूम मचा दी है. आकिब नबी ने मध्यप्रदेश के खिलाफ मुकाबले में पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर तहलका मचा दिया. इसके साथ ही कहा जा रहा है कि आकिब नबी के रूप में आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की लॉटरी लग गई है. Mon, 9 Feb 2026 16:00:35 +0530

  Videos
See all

West Bengal Election: Supreme Court में Mamata Banerjee ने क्या खुद जिरह की? | SIR #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T10:35:03+00:00

'पर्यावरण' को लेकर PM Modi की बच्चों को सीख #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T10:30:33+00:00

PM Modi की बच्चों को सलाह, कैसे बनें 'लीडर' ? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T10:30:43+00:00

Iran America War Update: ईराक में अमेरिकी सेंटर में धमाका, क्या ये ईरान की चेतावनी थी ? | N18G | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T10:42:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers