Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: सावन के पहले मंगलवार पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, रेवती नक्षत्र से कुंभ समेत 3 राशियों को मिलेगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 4 August 2026: आज यानी 4 अगस्त 2026 के दिन श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. इस तिथि का समापन रात्रि 10:05 पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन धृति योग रहेगा. नक्षत्रों की बात करें तो आज रेवती नक्षत्र का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ने वाला है. बता दें कि आज सावन मास का पहला मंगला गौरी व्रत भी रखा जा रहा है. इसलिए, आज के दिन हनुमान जी की पूजा के साथ-साथ माता पार्वती की भी विशेष रूप से पूजा की जाएगी. आज का महामंत्र है ऊं हं हनुमते नम:. इस दिन धृति योग और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जो करियर में बड़ी सफलता, व्यापारिक सौदे और अचानक लाभ के योग निर्मित कर रहा है. चलिए अब जानते हैं आज का संपूर्ण राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 4 अगस्त 2026 (Today Horoscope 4 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों का आज के दिन समय सर्वोत्तम चल रहा है. आज इन लोगों की पारिवारिक स्थिति अच्छी होगी और माता-पिता का सुख मिलेगा. रियल एस्टेट और प्रॉपर्टी से धन लाभ होगा. दूर देश की यात्रा होगी और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. 

सावधानी- एकाग्र होकर काम करें
उपाय- लाल चंदन का तिलक करें
लाल वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 9
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 9

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. लेखन कार्य से धन लाभ होगा और परिश्रम से अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा. आज आध्यात्मिक विकास का योग बन रहा है. यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सावन के पहले सोमवार को सूर्य का बड़ा गोचर, अश्लेषा नक्षत्र में बैठ कौन-कौन सी राशियों को देंगे लाभ?

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों के साथ आज शुभ घटनाओं के होने का प्रबल योग बन रहे हैं. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और आज परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और आज समस्याओं का समाधान होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. नए व्यापार से लाभ मिलेगा.

सावधानी- नकारात्मक सोच से बचें
उपाय- पक्षियों को दाना खिलाएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- ग्रीन 
लक मीटर- 7

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगानी चाहिए. आज के दिन इन्हें बड़ी सफलता मिलने का योग बन रहा है. आज के दिन छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे और भवन खरीदने का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- पांच अन्न दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगो को आज के दिन नए व्यापार और व्यवसाय से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आज विदेश में नया व्यवसाय कर सकते हैं. साहित्यिक जगत से आय का साधन मिलेगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और परिजनों का साथ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल वस्त्र मन्दिर में दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- गोल्डन 
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन आय के नए साधनों में वृद्धि होगी. आज विद्या से धन लाभ होगा. आज आपको मान-सम्मान मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य होंगे. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज संतान सुख मिल सकता है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएं
उपाय- हरे वस्त्र, दाल का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- बैंगनी
लक मीटर- 9

7.तुला राशि 

इस राशि के लोगों को आज लाभ के कई अवसर मिलेंगे. सुख में वृद्धि होगी. गृह निर्माण का योग बन रहा है. आज इन लोगों की माली हालत में सुधार होगा. मान सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार से लाभ का योग बन रहा है. आज आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज आपके परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है.

सावधानी- सकारात्मक सोच रखें
उपाय- चींटियों को आटा खिलाएं
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 9

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को चारों तरफ से धन लाभ होगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. आज आपको भाई बहन का सुख प्राप्त होगा. आय से अधिक व्यय का योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी. गृह निर्माण का योग है. रुका हुआ धन प्राप्त होगा और संतान से मन प्रसन्न रहेगा.

सावधानी- भावनाओं पर नियंत्रण रखें
उपाय- असहाय को भोजन और वस्त्र दें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज कई साधनों से धन लाभ होगा. आज इन्हें चोट चपेट से बचे रहने की जरूरत है. आज विवाद नहीं मध्यम मार्ग अपनाएं. रुका हुआ धन मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें. अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं.

सावधानी- स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें 
उपाय- पौधारोपण करना अच्छा होगा 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आज विवादों से बचें और मध्यम मार्ग अपनाएं. भूमि भवन खरीद सकते हैं. संतान लाभ हो सकता है और यात्रा, तीर्थाटन से लाभ होगा. आज रुका हुआ धन मिलेगा. महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे.

सावधानी- अधिक खर्च से बचें
उपाय- अनाज दान करें
शुभ अंक -4
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-9

11.कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य का योग हैं. नए व्यापार के अवसर मिलेंगे और 
विद्यार्थियों, खिलाड़ियों के लिए सर्वोत्तम समय चल रहा है. आज जमीन और मकान का सुख मिलेगा.

सावधानी- जल्दबाजी में निर्णय न लें
हेल्थ पर विशेष ध्यान रखें 
उपाय- असहाय की मदद करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ब्राउन
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज यात्रा से धन लाभ होगा. भाग्य में वृद्धि का योग बन रहा है. आज संतान सुख का योग बन रहा है. नौकरी में प्रमोशन होगा. भाग्य का साथ मिलेगा. आज विद्या और वाणी से धन लाभ होने का योग बन रहा है.

सावधानी- आलस्य में समय नष्ट न करें
उपाय- मंदिर में फल दान करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa& Aarti: सावन के पहले सोमवार पर पढ़ें शिव चालीसा और आरती, मनोकामना पूरी करने के लिए शिव स्तुति का पाठ करें

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज रखा जा रहा है पहला मंगला गौरी व्रत, शुभ दिन पर बन रहे कई शुभ योग, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 4 August 2026: आज यानी 4 अगस्त 2026 को सावन 2026 महीने का पहला मंगला गौरी व्रत रखा जा रहा है. आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठि तिथि है. इस तिथि का समापन रात 10:03 मिनट पर होगा. इसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी. सावन मास के मंगलवार पर मंगला गौरी का व्रत रखा जाएगा. आज मंगला व्रत के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और धृति योग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. चलिए जानते हैं विस्तार से आज का पंचांग.

आज का पंचांग 4 अगस्त 2026

  • तारीख- 4 अगस्त 2026 
  • दिन- मंगलवार
  • तिथि- षष्ठी
  • नक्षत्र- रेवती
  • सूर्योदय- सुबह 5:43 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:10 बजे 
  • करण- गर, वणिज
  • चंद्रमा- मीन राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 12:00 से दोपहर 12:53 तक
  • राहुकाल- 3:48 से शाम 5:29 तक
  • दिशा शूल- उत्तर 
  • दिशा शूल उपाय- घर से गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Sawan 2026 Shiv Chalisa& Aarti: सावन के पहले सोमवार पर पढ़ें शिव चालीसा और आरती, मनोकामना पूरी करने के लिए शिव स्तुति का पाठ करें

आज का महामंत्र

ऊं हं हनुमते नम: 

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मीन राशि में रात 09 बजकर 54 मिनट तक उसके बाद मेष राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय आज सुबह 5 बजकर 43 पर हुआ है
सूर्यास्त आज शाम 07 बजकर 10 मिनट पर होगा
चंद्रोदय 04 अगस्त शाम 10:27 मिनट पर होगा
चंद्र अस्त 05 अगस्त को सुबह 10:50 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:20 मिनट से सुबह 05:02 मिनट तक
अमृत काल शाम 07:30 मिनट से शाम 09:06 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से दोपहर 12:53 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल दोपहर 03:48 से शाम 5:29 तक
यम गण्डक सुबह 09:06 बजे से सुबह 10:46 बजे तक रहेगा 
गुलिक काल दोपहर 12:27 बजे से दोपहर 02:08 मिनट तक रहेगा
आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:25 बजे से सुबह 09:19 मिनट तक और रात 11:27 मिनट से रात 12:11 मिनट तक (5 अगस्त)

आज नवग्रहों की स्थिति

  1. सूर्य- कर्क राशि में
  2. चंद्रमा- मीन राशि में
  3. मंगल- मिथुन राशि में
  4. बुध- मिथुन राशि में
  5. गुरु- कर्क राशि में
  6. शुक्र- कन्या राशि में
  7. शनि- मीन राशि में
  8. राहु- कुंभ राशि में
  9. केतु- सिंह राशि में

व्रत

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: सावन के पहले सोमवार को सूर्य का बड़ा गोचर, अश्लेषा नक्षत्र में बैठ कौन-कौन सी राशियों को देंगे लाभ?

 

Continue reading on the app

  Sports

WI vs PAK: अब्दुल्ला शफीक का शानदार शतक, बाबर आजम का भी चला बल्ला, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की जोरदार वापसी

West Indies vs Pakistan 2nd Test Day-2 highlights: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जोरदार वापसी की है. दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान के लिए अब्दुला शफीक और बाबर आजम क्रीज पर खड़े थे. शफीक 107 रन और बाबर आजम 87 रन बनाकर खेलकर रहे हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम अभी पारी में 78 रन पीछे हैं. Tue, 4 Aug 2026 05:58:10 +0530

  Videos
See all

UP News: UP का अनुपूरक बजट आज होगा पेश, इन क्षेत्रों पर रहेगा फोकस | Yogi Adityanath | Budget #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:11:56+00:00

US Restaurant Shooting News: अमेरिका में रेस्टोरेंट के बाहर की गई अंधाधुंध फायरिंग |#shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:01:13+00:00

Assam Flood Viral Video: देखते ही देखते ढह गया पूरा घर! | Flood | Rain | Top | Assam Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:00:11+00:00

Super Fast News: सुबह की 100 सबसे बड़ी खबरें | World War | Parliament Session | PM Modi | World News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-04T02:02:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers