Responsive Scrollable Menu

MP में कल से बोर्ड परीक्षा: 16 लाख स्टूडेंट्स होंगे शामिल, 3800 एग्जाम सेंटर पर रहेगा ‘तीसरी आंख’ का पहरा

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल प्रदेश भर से करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए पूरे प्रदेश में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

नकल रोकने के लिए इस बार सख्त इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरों से निगरानी होगी, वहीं प्रश्न-पत्र थानों से निकालने से लेकर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। इसके अलावा हर जिले में चार-चार फ्लाइंग स्क्वॉड तैनात किए गए हैं, जो परीक्षा के दौरान लगातार निरीक्षण करेंगे और किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाल ही में संशोधित टाइम टेबल भी जारी किया है, ताकि छात्रों को किसी तरह का भ्रम न हो। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि यह टाइम टेबल हर छात्र तक जरूर पहुंचाया जाए, जिससे परीक्षा से जुड़ी कोई जानकारी छूट न जाए।

आंकड़ों की बात करें तो इस साल करीब 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी कक्षा 10वीं और लगभग 7 लाख छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। राजधानी भोपाल में ही 10वीं के 30,746 और 12वीं के 26,627 छात्र परीक्षा में बैठेंगे, जिनके लिए 104 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

वहीं, बोर्ड परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम सलाह दी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बच्चे पर्याप्त नींद लें, संतुलित भोजन करें और पढ़ाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। पैरेंट्स को चाहिए कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं और उन्हें मानसिक रूप से सपोर्ट करें, ताकि छात्र पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दे सकें।

Continue reading on the app

पुतिन से नजदीकी बढ़ाना चाहता था यौन अपराधी एपस्टीन:नए दस्तावेजों से खुलासा, रूस की मदद करने का ऑफर दिया था

अमेरिका जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) के नए दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीब जाने की कोशिश कर रहा था। एपस्टीन ने कई मौकों पर पुतिन और उनके करीबी अधिकारियों तक पहुंच बनाने के प्रयास किए। एपस्टीन 2018 में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के जरिए पुतिन तक अपनी बात पहुंचाना चाहता था। उसने इसके लिए नॉर्वे के पूर्व पीएम थॉर्बजॉर्न यागलैंड से संपर्क किया था। जून 2018 के एक ईमेल में एपस्टीन ने नॉर्वे के पूर्व पीएम थोर्ब्योर्न यागलैंड से कहा था कि वह पुतिन को यह सुझाव दें कि रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव उससे बातचीत करें। दस्तावेजों के मुताबिक, एपस्टीन खुद को एक ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर पेश कर रहा था, जो अंतरराष्ट्रीय राजनीति और निवेश जैसे मुद्दों पर रूस की मदद कर सकता है। रूसी राजदूत से मिलता था अपराधी एपस्टीन CNN की रिपोर्ट के मुताबिक दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि एपस्टीन न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में रूस के तत्कालीन राजदूत विटाली चुरकिन के साथ नियमित संपर्क में था। विटाली चुरकिन 2006 से 2017 तक संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी प्रतिनिधि रहे। इसी दौरान एपस्टीन की उनसे न्यूयॉर्क में मुलाकातें और बातचीत होती थीं। एपस्टीन ने चुरकिन के बेटे मैक्सिम को न्यूयॉर्क की एक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म में नौकरी दिलाने में मदद की पेशकश भी की थी। यह बात एपस्टीन के ईमेल्स में सामने आई है। एपस्टीन ने चुरकिन को लेकर यह भी दावा किया कि वह उसकी बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बेहतर तरीके से समझने लगे थे। हालांकि दस्तावेजों में इस दावे का कोई सबूत नहीं मिला है। फरवरी 2017 में विटाली चुरकिन की न्यूयॉर्क में अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद एपस्टीन ने 2018 के एक ईमेल में लिखा कि अब वह रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के जरिए फिर से संपर्क बनाना चाहता है। 2013 से ही पुतिन से मुलाकात की कोशिश कर रहा था दस्तावेज बताते हैं कि मई 2013 में एपस्टीन ने इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद बराक को ईमेल कर कहा था कि यागलैंड पुतिन से मिलने वाले हैं और उन्होंने पूछा है कि क्या एपस्टीन भी पुतिन से मिल सकता है। एपस्टीन ने दावा किया था कि वह रूस को पश्चिमी देशों से निवेश लेने के तरीकों पर सलाह दे सकता है। एक अन्य ईमेल में उसने कहा कि अगर पुतिन मिलना चाहते हैं तो उन्हें दो से तीन घंटे का समय देना होगा। मई 2013 के ही एक ईमेल में एपस्टीन ने बिना सबूत के यह दावा किया कि उसने सेंट पीटर्सबर्ग में एक आर्थिक सम्मेलन के दौरान पुतिन से मिलने का अनुरोध ठुकरा दिया था। हालांकि दस्तावेजों में यह साफ नहीं है कि पुतिन ने वास्तव में ऐसी कोई मुलाकात चाही थी या नहीं। पोलैंड में एपस्टीन और रूस के कनेक्शन जांच शुरू पोलैंड में जेफ्री एपस्टीन के रूस से कथित संबंधों को लेकर जांच शुरू की गई है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा है कि एपस्टीन और रूसी खुफिया एजेंसियों के संभावित रिश्तों को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। कैबिनेट बैठक में टस्क ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आ रही जानकारियां इस ओर इशारा करती हैं कि यह यौन शोषण कांड किसी संगठित खुफिया ऑपरेशन का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने इसे पोलैंड की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया। रूस ने एपस्टीन के रूसी खुफिया एजेंसियों से जुड़े होने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि एपस्टीन को लेकर चल रही जासूसी थ्योरी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। कौन था जेफ्री एपस्टीन? जेफ्री एपस्टीन न्यूयॉर्क का करोड़पति फाइनेंसर था। उसकी बड़े नेताओं और सेलिब्रिटीज से दोस्ती थी। उस पर 2005 में नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा। 2008 में उसे नाबालिग से सेक्स की मांग करने का दोषी ठहराया गया। उसे 13 महीने की जेल हुई। 2019 में जेफ्री को सेक्स ट्रैफिकिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। लेकिन मुकदमे से पहले ही उसने जेल में आत्महत्या कर ली। उसकी पार्टनर घिसलीन मैक्सवेल को 2021 में उसकी मदद करने के आरोपों में दोषी करार दिया गया। वह 20 साल की सजा काट रही है। एपस्टीन केस की पूरी कहानी क्या है इसकी शुरुआत 2005 में तब हुई जब फ्लोरिडा में एक 14 साल की लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि एपस्टीन के आलीशान घर में उसकी बेटी को ‘मसाज’ के बहाने बुलाया गया था, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उस पर सेक्स का दबाव डाला गया। जब उसने घर लौटकर यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत की। तब पहली बार जेफ्री एपस्टीन के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज हुई। पुलिस जांच के दौरान यह सामने आया कि यह अकेला मामला नहीं है। धीरे-धीरे करीब 50 नाबालिग लड़कियों की पहचान हुई, जिन्होंने एपस्टीन पर ऐसे ही आरोप लगाए। पाम बीच पुलिस डिपार्टमेंट ने इस मामले को गंभीरता से लिया और कई महीनों तक छानबीन की। इसके बाद एपस्टीन के खिलाफ क्रिमिनल जांच शुरू हुई। मामले की जांच से पता चला कि एपस्टीन के पास मैनहट्टन और पाम बीच में शानदार विला है। एपस्टीन यहां हाई-प्रोफाइल पार्टियां करता था, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल होती थीं। एपस्टीन अपने निजी जेट ‘लोलिता एक्सप्रेस’ से पार्टियों में कम उम्र की लड़कियां लेकर आता था। वह लड़कियों को पैसों-गहनों का लालच और धमकी देकर मजबूर करता था। इसमें एपस्टीन की गर्लफ्रेंड और पार्टनर गिस्लीन मैक्सवेल उसका साथ देती थी। हालांकि शुरुआती जांच के बाद भी एपस्टीन को लंबे समय तक जेल नहीं हुई। उसका रसूख इतना था कि 2008 में उसे सिर्फ 13 महीने की सजा सुनाई गई, जिसमें वह जेल से बाहर जाकर काम भी कर सकता था। मी टू मूवमेंट की लहर में डूबा एपस्टीन साल 2009 में जेल से आने के बाद एपस्टीन लो प्रोफाइल रहने लगा। ठीक 8 साल बाद अमेरिका में मी टू मूवमेंट शुरू हुआ। साल 2017 में अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वे वाइंस्टीन के खिलाफ कई रिपोर्ट्स छापीं। इसमें बताया गया कि वाइंस्टीन ने दशकों तक अभिनेत्रियों, मॉडल्स और कर्मचारियों का यौन शोषण किया। इस घटना ने पूरी दुनिया में सनसनी पैदा कर दी। 80 से ज्यादा महिलाओं ने वाइंस्टीन के खिलाफ सोशल मीडिया पर मी टू (मेरे साथ भी शोषण हुआ) के आरोप लगाए। इसमें एंजेलीना जोली, सलमा हायेक, उमा थरमन और एश्ले जुड जैसे बड़े नाम थे। इसके बाद लाखों महिलाओं ने सोशल मीडिया पर '#MeToo' लिखकर अपने शोषण की कहानियां शेयर कीं। इसमें वर्जीनिया ग्रिफे नाम की युवती भी थी। उसने एप्सटीन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए। उसने दावा किया कि उसके साथ 3 साल तक यौन शोषण हुआ था। इसके बाद करीब 80 महिलाओं ने उसके खिलाफ शिकायत की। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… एपस्टीन फाइल्स- 10 देशों में इस्तीफे, 80 की जांच:अमेरिका से यूरोप तक असर; राजनेताओं, राजदूतों, अरबपतियों और शाही परिवारों तक फैली जांच अमेरिका में यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े सीक्रेट दस्तावेज सामने आते ही दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने करीब 30 लाख पेज के डॉक्यूमेंट्स 30 जनवरी को जारी किए हैं। इसके बाद 10 देशों में 15 से ज्यादा बड़े अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ा है। 80 से ज्यादा ताकतवर लोगों पर जांच चल रही है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

Babar Azam: 'बाबर आज़म ने खो दी है पावर...' पोंटिंग ने पूर्व कप्तान को क्यों दी 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने की सलाह

ricky ponting on babar azam: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आज़म की फॉर्म और उनकी बैटिंग पोजिशन पर सवाल उठने लगे हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी बाबर के खेल को लेकर बड़ी टिप्पणी की। उनका मानना है कि बाबर की पावर और बॉल स्ट्राइकिंग पहले जैसी नहीं दिख रही, इसलिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट को उन्हें नंबर-4 की बजाय तीन नंबर पर खिलाने पर विचार करना चाहिए।

नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले मैच में बाबर आज़म ने 18 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने यह मुकाबला 3 गेंद बाकी रहते और सिर्फ तीन विकेट से जीता था लेकिन बाबर की धीमी पारी चर्चा का विषय बन गई। आईसीसी रिव्यू शो में रवि शास्त्री और संजना गणेशन से बातचीत के दौरान पोंटिंग ने कहा कि बाबर की बल्लेबाजी में पहले जैसी ताकत नजर नहीं आ रही। उन्होंने खास तौर पर एक स्पिनर के खिलाफ बाबर के शॉट का जिक्र किया, जिसमें वह गेंद को बाउंड्री के पार नहीं भेज पाए।

बाबर की स्ट्राइकिंग कमजोर: पोंटिंग
पोंटिंग ने साफ कहा कि अगर कोई बल्लेबाज 18 गेंदों पर 15 रन बनाता है तो वह खुद पर ही नहीं, बल्कि दूसरे बल्लेबाज पर भी दबाव डाल देता। दूसरे छोर पर खड़े खिलाड़ी को मजबूरी में ज्यादा जोखिम लेना पड़ता है। पोंटिंग के मुताबिक बाबर को पारी की शुरुआत में ही तेजी दिखानी होगी और पहले 6 गेंदों में कम से कम दो बाउंड्री लगानी चाहिए, तभी टीम का मोमेंटम सही रहेगा।

पाकिस्तान टीम में हाल ही में बदलाव हुआ है, जहां कप्तान सलमान अली आगा नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे और बाबर को नंबर-4 पर भेजा जा रहा। पोंटिंग का मानना है कि बाबर को फिर से नंबर-3 पर लाना बेहतर रहेगा ताकि उन्हें पावरप्ले में ज्यादा गेंदें खेलने का मौका मिले। उस समय फील्डिंग सर्कल के बाहर सिर्फ दो खिलाड़ी होते हैं, जिससे बाउंड्री लगाना आसान होता है।

पोंटिंग ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को बड़ा फैसला लेना होगा या तो बाबर से टीम को आगे ले जाने वाली पारी की उम्मीद रखें या फिर उनकी जगह को लेकर सोचें। उन्होंने माना कि टूर्नामेंट की शुरुआत में वह बाबर के समर्थन में थे लेकिन अब पाकिस्तान को बाबर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चाहिए, तभी टीम आगे बढ़ पाएगी।
 

Mon, 09 Feb 2026 12:31:04 +0530

  Videos
See all

क्या है Delhi की कार में मिले 3 शवों की मिस्ट्री? #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:13:23+00:00

Delhi में कार में मिले 3 शव, फैली सनसनी #aajtak #aajtakdigital #shorts #viral #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:10:58+00:00

Bihar Budget Session LIVE Updates: बिहार विधानसभा की कार्यवाही | Nitish Kumar | Tejashwi Yadav #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:33:59+00:00

AAJTAK 2 LIVE | LOKSABHA LIVE | जबरदस्त हंगामे के साथ शुरुआत, करनी पड़ी कार्यवाही स्थगित! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-09T07:12:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers