Responsive Scrollable Menu

Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi करेंगे CJI से मुलाकात, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाएंगे सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को कहा कि वह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 12 अक्टूबर को भारत के प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) से मुलाकात कर लोकतांत्रिक अधिकारों के कथित दमन, प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई और निर्वाचन आयोग में कथित अनियमितताओं से जुड़ी चिंताओं को उठाएंगे। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर देश में ‘‘अघोषित आपातकाल” जैसी स्थिति पैदा करने का आरोप लगाया। खरगे ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने भी राहुल गांधी की तरह सीजेआई को एक पत्र लिखकर मुलाकात का समय मांगा था और उन्हें सोमवार को शाम चार बजे से पांच बजे के बीच मुलाकात का समय दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके (प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत) सामने किसी चीज की मांग नहीं कर सकते। हम हाथ जोड़कर उनसे अनुरोध करेंगे कि वह इन मुद्दों को ध्यान में रखें।’’ खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी उन युवाओं से डरे हुए हैं, जो ‘‘लोकतंत्र बचाओ, हमारे वोट बचाओ’’ की मांग कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और उनकी सरकार पर नागरिकों के अधिकारों का “दमन” करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतंत्र और लोगों के मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस का इस्तेमाल लोगों को विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने और उनकी उचित मांगों को उठाने से रोकने के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके कारण उन युवाओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो नौकरी, नियुक्ति, स्कूल या कॉलेज जाने के लिए यात्रा करना चाहते हैं।

खरगे ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित बड़े जन आंदोलन को विफल करने के लिए सुरक्षा के अभूतपूर्व बंदोबस्त और कॉजपा के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने का भी उल्लेख किया। उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कल लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के 7,500 जवानों को तैनात किया गया था। यह अपने आप में दर्शाता है कि सरकार युवाओं के आंदोलन से कितनी डरी हुई है।

जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, सड़कों को अवरुद्ध किया गया, संचार माध्यमों को बाधित किया गया, हवाई अड्डे तक पहुंच सीमित कर दी गई और मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिये गये। ये सभी बातें दर्शाती हैं कि वह भारत में लोकतंत्र कायम नहीं रहने देना चाहते।’’ उन्होंने कहा, “हम लोकतंत्र और लोगों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे।” खरगे ने कहा कि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसे स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने का अधिकार प्राप्त है लेकिन उसे स्वतंत्र रूप से निर्णय लेने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया, “निर्वाचन आयोग के दो सदस्यों ने खुले तौर पर उजागर किया है कि आयोग किस तरह काम कर रहा है, उसमें किस प्रकार की अनियमितताएं हो रही हैं और इस स्थिति को लेकर आयोग के सदस्य स्वयं क्या महसूस करते हैं।

इसके बावजूद, इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’ खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वे (प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार) मतों की चोरी का सिलसिला जारी रखना चाहते हैं। अब तक वोटों की जितनी भी चोरी हुई है, उसका इस्तेमाल केंद्र और राज्यों में सरकारें बनाने के लिए किया गया है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा माहौल बनाने के लिए मोदी ने 2023 में एक कानून बनाया, जिसके तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा संरक्षण दिया गया है, जो भारत के राष्ट्रपति या देश के प्रधान न्यायाधीश को भी प्राप्त नहीं है।

उन्होंने कहा, “एक निर्वाचन आयुक्त को यह विशेष संरक्षण क्यों दिया गया? यह संरक्षण देने के बाद वोटों की चोरी, ईवीएम में हेरफेर और चुनावी धोखाधड़ी की पूरी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त कितनी भी गलतियां क्यों न करें, उन्हें उन गलतियों के लिए जवाबदेही से आजीवन छूट दे दी गई है।’’ खरगे ने कहा, ‘‘इसका सीधा मतलब है कि यह जनता के वोट चुराने और लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी करने की साजिश है।

ठीक यही किया जा रहा है और हम इसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

Continue reading on the app

Nana Patekar की मौत की वजह आई सामने, कोरोनरी धमनी में रुकावट से पड़ा था दिल का दौरा

अभिनेता नाना पाटेकर की मौत खून का थक्का जमने से दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर रविवार को कहा कि अभिनेता को खून का थक्का जमने के कारण दिल का दौरा पड़ा।

उन्होंने कहा कि इस थक्के ने हृदय की बाईं मुख्य धमनी को बंद कर दिया, जो हृदय के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बताते हुए कहा गया है, “धमनियों में वसा जमने से कोरोनरी धमनी में रुकावट के कारण बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में खून का थक्का जम गया, जिससे अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।” पाटेकर (75) ने ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ समेत अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई थी।

उन्हें आठ अक्टूबर की सुबह पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

साउथ अफ्रीका अपने ही जाल में फंसा, घर में ऑस्ट्रेलिया से पिछड़ा, डरबन टेस्ट में हालत खराब

साउथ अफ्रीका ने मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया के 6 विकेट 124 रन तक गिरा दिए थे. ऐसे वक्त में जब साउथ अफ्रीका को मैच पर पकड़ बनानी चाहिए थी, उसके उलट WTC चैंपियन टीम पिछड़ती गई. Mon, 12 Oct 2026 00:00:21 +0530

  Videos
See all

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers