Nana Patekar की मौत की वजह आई सामने, कोरोनरी धमनी में रुकावट से पड़ा था दिल का दौरा
अभिनेता नाना पाटेकर की मौत खून का थक्का जमने से दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने रिपोर्ट के आधार पर रविवार को कहा कि अभिनेता को खून का थक्का जमने के कारण दिल का दौरा पड़ा।
उन्होंने कहा कि इस थक्के ने हृदय की बाईं मुख्य धमनी को बंद कर दिया, जो हृदय के एक बड़े हिस्से तक खून पहुंचाती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बताते हुए कहा गया है, “धमनियों में वसा जमने से कोरोनरी धमनी में रुकावट के कारण बाईं मुख्य कोरोनरी धमनी में खून का थक्का जम गया, जिससे अचानक दिल का दौरा पड़ा। मौत प्राकृतिक कारणों से हुई।” पाटेकर (75) ने ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ समेत अलग-अलग तरह की फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से अलग पहचान बनाई थी।
उन्हें आठ अक्टूबर की सुबह पणजी के पास दोना पावला स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां सुबह पांच बजकर 10 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।
वैश्विक चुनौतियों के समाधान में युवाओं की बड़ी भूमिका: PM Narendra Modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को युवाओं से कहा कि यह युग उनका है, क्योंकि दुनिया समस्याओं के समाधान के लिए उनकी ओर देख रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय नयी और अभिनव संभावनाओं की तलाश में जुटा है। यहां जयगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं के सशक्तीकरण, राष्ट्रीय एकता और तमिल विरासत के शाश्वत ज्ञान पर विशेष जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि वैश्विक समुदाय नए और अभिनव समाधान तलाशने में जुटा है। उन्होंने छात्रों से कहा कि उनमें इन समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘यह आपका समय है और आपके लिए एक मौका है।” उन्होंने कहा कि उन्हें इन छात्रों में देश का भविष्य स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।
मोदी ने तमिल और संस्कृति की सराहना की तथा प्राचीन तमिल ग्रंथ ‘तिरुक्कुरल’ को जीवन जीने का एक महान मार्गदर्शक ग्रंथ बताया। उन्होंने उस अविस्मरणीय अवसर को याद किया, जब उन्हें इस महान कृति को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






