Amrita Singh Birthday: क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे सैफ से भी हुआ तलाक, ऐसी रही अमृता सिंह की लाइफ
Weather Update: IMD का अलर्ट, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के संकेत; जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा असर
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर भारत में अगले 2-3 दिनों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. इसके पीछे एक नया पश्चिमा विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जो खासकर पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा और इसका आंशिक असर मैदानी इलाकों तक भी पहुंच सकता है. तो आइए यहां जानते हैं आज (9 फरवरी) और आने वाले दिनों में देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.
पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी
आईएमडी का अनुमान है कि 9 से 11 फरवरी तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी. पहाड़ी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे ठंड और बढ़ेगी. घाटी और ऊंचे स्थानों पर तापमान अक्सर माइनस में रहने की संभावना है.
दैनिक मौसम परिचर्चा (08.02.2026)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 8, 2026
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 से 11 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से व्यापक वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।
YouTube : https://t.co/pfArnc1wab
Facebook : https://t.co/wQyD0EgaXx
For more information, visit Us :… pic.twitter.com/lNYmyzEH7m
मैदानी इलाकों में मौसम
उत्तर भारत के मैदानी राज्यों जैसे दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन किसी बड़े एवं तीव्र मौसम परिवर्तन की चेतावनी नहीं दी गई है.
राज्यों के हिसाब से मौसम
दिल्ली-एनसीआर: दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. धूप और हल्की हवाओं के बीच तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान लगभग 11°C और अधिकतम 22-23°C के आसपास रहने की उम्मीद है.
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सुबह-शाम सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में तेज हवाएं धूप को असरदार बनाए रखेंगी, जिससे मौसम सुहावना लगेगा. तराई क्षेत्रों को छोड़कर मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा संभव है. राज्य में औसत न्यूनतम तापमान लगभग 10°C और अधिकतम लगभग 24°C तक पहुंच सकता है.
राजस्थान: राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम थोड़ा बदल सकता है. बादलों की आवाजाही से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. सुबह-शाम अधिक सर्दी अनुभव होगी, लेकिन दिन के समय मौसम सामान्य ठंडक के साथ रहेगा.
बिहार: बिहार में अगले 48 घंटे मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा. तेज हवाओं के कारण कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 1-2°C गिर सकता है, मगर दिन में धूप के कारण तापमान बढ़ता महसूस होगा. रात और सुबह कड़ाके की सर्दी और घना कोहरा रहने की संभावना है.
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश: उत्तरी राज्यों के पहाड़ों में 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी बरकरार रहने के संकेत हैं. इससे पहाड़ी इलाकों में मौसम पूरी तरह खराब रहेगा और तापमान 5°C से नीचे, कई स्थानों पर माइनस में भी दर्ज हो सकता है.
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के ऊंचे स्थानों और घाटी में 9 से 11 फरवरी तक बर्फबारी और बारिश का असर रहेगा. गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान और गिर सकता है और दिन में भी ठंड बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें- PM Modi Malaysia Visit: रक्षा से लेकर डिजिटल भुगतान तक, पीएम मोदी के दौरे से भारत-मलेशिया रिश्तों को नई रफ्तार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















