अंबानी परिवार के इवेंट में पहुंचे रणवीर सिंह:आमिर खान पत्नी के साथ आए नजर, कृति सैनन, रश्मिका मंदाना और गौरी खान भी पहुंचीं
मुंबई में शनिवार शाम अंबानी परिवार ने नवरात्रि से पहले ‘देवी शक्ति’ उत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने के मौके पर हुआ। इसमें रणवीर सिंह, कृति सैनन, आमिर खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया। बता दें कि स्वदेश इरोस, रिलायंस रिटेल का एक प्रमुख (फ्लैगशिप) लग्जरी स्टोर है। यह स्टोर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और स्थानीय कारीगरों के काम को बढ़ावा देने और उसे प्रदर्शित करने के लिए शुरू किया गया था। कार्यक्रम में भारतीय शिल्प, सांस्कृतिक परंपराओं और त्योहार की शुभ भावना का जश्न मनाया गया। देखें इवेंट की तस्वीरें- कारीगरों और पारंपरिक कलाओं को सम्मान स्वदेश इरोस के एक साल पूरे होने पर उन कारीगरों को सम्मान दिया गया, जो अपनी मेहनत, हुनर और रचनात्मकता से देश की पारंपरिक कलाओं को जीवित रख रहे हैं। मेहमानों को भारत की मशहूर कलाओं के पीछे की बारीक प्रक्रिया सीधे देखने का मौका मिला। इसके लिए कालीघाट पेंटिंग, कलमकारी और अशावली बुनाई का लाइव प्रदर्शन किया गया। इन प्रदर्शनों में इन कलाओं के लिए जरूरी सटीकता, धैर्य और विशेषज्ञता को दिखाया गया। मेहमानों ने पीढ़ियों से चली आ रही इस कारीगरी को करीब से समझा। कार्यक्रम में लिमिटेड-एडिशन कलमकारी का खास प्रदर्शन भी हुआ। इससे इस पारंपरिक कला की खूबसूरती को सामने लाया गया।
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच Sidharth Malhotra और बेटी संग छुट्टियां मनाती दिखीं Kiara Advani
कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। हाल ही में कपल्स ने अपनी बेटी साराया मल्होत्रा के साथ अपनी जिंदगी की झलकियां शेयर की है।
कियारा आडवाणी ने अपनी फैमिली हॉलिडे की झलकियां शेयर कीं
अभिनेत्री कियारा आडवाणी सिद्धार्थ व अपनी बेटी के साथ बिताई छुट्टियों की तस्वीरें इस्टाग्राम पर शेयर की है। पहली तस्वीर में कियारा पूल के किनारे धूप का मजा लेती नजर आ रही है। अगली तस्वीर में समुद्र किनारे रेत पर परिवार के पैरों के निशान दिखाई दे रहे हैं।
बाकी तस्वीरों में यह कपल अपनी छुट्टियों का भरपूर मजा लेते हुए दिख रहा है, कभी मिरर सेल्फी लेते हुए, तो कभी कियारा को पहाड़ों के शानदार नजारे के साथ झील किनारे आराम से समय बिताते हुए। हालांकि कियारा ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया, लेकिन बीच पर घूमने के दौरान उन्होंने बच्ची के छोटे-छोटे पैरों की एक झलक जरूर दिखाई।
तस्वीरों में कियारा के चेहरे पर दिख रही चमक देखकर फ़ैन्स बहुत खुश हैं। एक फ़ैन ने कियारा की तस्वीरों पर कमेंट किया, "ममा ग्लो।" एक और फ़ैन ने लिखा, "Kii, तुम पर मातृत्व किसी कविता जैसा लगता है।" एक और कमेंट था, "ममा - तुम चमक रही हो।"
कियारा आडवाणी ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की
हालिए में एक्ट्रेस ने 7 अक्टूबर को अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपनी, सिद्धार्थ और साराया की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बुने हुए बेबी बूटियों का एक जोड़ा पकड़े हुए थे। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में कियारा ने लिखा, "एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से नवाजे गए हैं ???? हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजार से भरा हुआ है।"
कियारा आडवाणी प्रेग्नेंसी को एन्जॉय कर रही हैं
कियारा और सिद्धार्थ ने पिछले साल नवंबर में अपनी बेटी साराया का स्वागत किया। मां बनने के बाद कियारा ने काम पर वापसी की और इस साल यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में काम किया; इस रोल को उन्होंने 'करियर को नई दिशा देने वाला' बताया था। राज शमानी के साथ बातचीत में, कियारा ने बताया कि कैसे मां बनने से उनमें एक बड़ा पर्सनल बदलाव आया, जिससे उनके सोचने, महसूस करने और फैसले लेने का तरीका बदल गया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मां बनने से पहले और मां बनने के बाद, मैं पूरी तरह से एक अलग इंसान हूं। हर तरह से। अब मैंने इसे अपना भी लिया है। मैं अपनी बेटी के लिए एक मिसाल बनना चाहती हूं। मेरी बेटी को कैसा लगेगा? अगर मैं ऐसा करूंगी तो उसे कैसा महसूस होगा?"
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi






