Responsive Scrollable Menu

भड़काऊ पोस्ट किया तो खैर नहीं, प्रदर्शन के बीच रडार पर सोशल मीडिया हैंडल्स; जंतर-मंतर के चारों ओर चक्रव्यूह

पुलिस भड़काऊ पोस्ट फैलाने वाले सोशल मीडिया हैंडल्स पर पैनी नजर रख रही है। पुलिस ने कहा जो भी अकाउंट दिल्ली में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने के लिए फर्जी लोकेशन टैग करेगा उस पर कार्रवाई होगी।

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal, 12 October 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क, धनु समेत 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के संकेत, सिंह समेत 5 राशि वाले छोटी-छोटी बातों को बड़ा करने से बचें! पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 October 2026: आज 12 अक्टूबर दिन मंगलवार को वृषभ राशि वालों को रिश्तों में सामंजस्य और गर्मजोशी का अनुभव होता है. मिथुन राशि वालों को भ्रम और संवाद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, लेकिन धैर्य रिश्तों को मज़बूत बनाने में मदद करेगा. कन्या राशि वालों को सकारात्मकता, स्पष्टता और सहयोगी पारिवारिक रिश्तों से लाभ होता है, जिससे यह एक उत्पादक दिन बनता है. मकर राशि वालों को आत्मविश्वास, सफलता और सद्भाव का अनुभव होता है, वे सामाजिक मेलजोल और भावनात्मक संतुलन का आनंद लेते हैं. विस्तार से पढ़ें सभी मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का रा​शिफल...

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर:श्रीलंका को 82 रन से हराया: माज सदाकत शतक से चूके; सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

पाकिस्तान ने दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। रविवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 215 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। टीम का सर्वोच्च स्कोर 232/6 है, जो उसने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन ही बना सकी। पाकिस्तान की जीत में माज सदाकत ने 51 गेंदों पर 96 और कप्तान साहिबजादा फरहान ने 73 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों को कैच छूटने का फायदा मिला। तेज गेंदबाज मोहम्मद इमरान ने 11 रन देकर 3 विकेट लिए। कैच छूटने का पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने उठाया फायदा श्रीलंका की खराब फील्डिंग का पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने पूरा फायदा उठाया। कप्तान साहिबजादा फरहान जब 11 रन पर थे, तब सिनेथ जयवर्धने ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। इससे पहले बिनुरा फर्नांडो के ओवर में महेश तीक्ष्णा ने भी उनका मुश्किल कैच टपकाया था। दो जीवनदान मिलने के बाद फरहान ने 5 छक्कों और 4 चौकों की मदद से 73 रन बनाए। 15वें ओवर में दासुन शनाका की गेंद पर महेश तीक्ष्णा ने सीमा रेखा के पास उनका कैच पकड़ा। माज सदाकत 4 रन से शतक चूके कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में लगातार दो शतक लगाने वाले बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज माज सदाकत ने अपनी फॉर्म जारी रखी। 44 रन के निजी स्कोर पर नुवान तुषारा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच छोड़ दिया था। सदाकत ने 51 गेंदों पर 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 96 रन बनाए। पारी की आखिरी गेंद पर ईशान मलिंगा की गेंद पर डीप कवर में कैच आउट होने से वह अपने पहले टी20 इंटरनेशनल शतक से चूक गए। सदाकत ने कहा, “मैं अपनी फॉर्म का पूरा फायदा उठाना चाहता था। मुझे खुद पर भरोसा था। मैं सकारात्मक इरादे से बल्लेबाजी करना और सही गेंदों पर बाउंड्री लगाना चाहता था।” मोहम्मद इमरान ने 11 रन देकर लिए 3 विकेट 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने पहले ही ओवर में लहिरु उदारा को आउट कर दिया। इसके बाद अपना दूसरा टी20 इंटरनेशनल खेल रहे मोहम्मद इमरान ने स्विंग गेंदबाजी से श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इमरान ने 4 ओवर में 11 रन देकर सिनेथ जयवर्धने (22), कप्तान कुसल मेंडिस (9) और सहन अराचिगे (0) के विकेट लिए। श्रीलंका ने 8वें ओवर तक 49 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे और इसके बाद टीम संभल नहीं सकी। श्रीलंका की ओर से महेश तीक्ष्णा ने 26 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाए, जबकि चमिंडु विक्रमासिंघे ने 24 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। श्रीलंका की विदेशी मैदान पर लगातार तीसरी टी20 सीरीज हार श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने हार के बाद कहा कि बल्लेबाजों को, उनमें खुद भी शामिल हैं, जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा, “यह बल्लेबाजी के लिए अच्छी पिच थी और हमें कम से कम 200 रन बनाने चाहिए थे। पिछले कुछ टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग अच्छी रही थी, लेकिन इस सीरीज के दोनों मैचों में हम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।” यह विदेशी मैदान पर श्रीलंका की लगातार तीसरी टी20 सीरीज हार है। इससे पहले टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-1 से हार मिली थी, जबकि इंग्लैंड ने उसे 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। मंगलवार को तीसरा टी20, फिर वनडे ट्राई-सीरीज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 इंटरनेशनल मंगलवार को रावलपिंडी में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें इंग्लैंड के साथ वनडे ट्राई-सीरीज में हिस्सा लेंगी। यह सीरीज अगले रविवार से शुरू होगी। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज 2000 टी-20 रन बनाए:एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्या की बराबरी; तिलक के 50 कैच पूरे भारत ने तीसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रन से हरा दिया। इंदौर में खेले गए मुकाबले में अभिषेक शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने एक साल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने में सूर्यकुमार यादव की बराबरी भी की। वहीं तिलक वर्मा टी-20 में 50 कैच पूरे करने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर Mon, 12 Oct 2026 00:08:54

  Videos
See all

जमीन के लिए भिड़े दो पक्ष, गोलियां चलीं! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:10:07+00:00

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers