जंतर-मंतर मार्च के दौरान John Brittas समेत कई प्रदर्शनकारी दिल्ली में हिरासत में लिए गए
कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के आह्वान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन जारी रहने के बीच यहां कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से और राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सांसद जॉन ब्रिटास समेत कई प्रदर्शनकारियों को सुरक्षाकर्मियों ने हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया में सामने आ रहे दृश्यों में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर की ओर मार्च करते और ‘‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’’ के नारे लगाते नजर आए। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की और विरोध करने पर कई प्रदर्शनकारियों को घसीटकर पुलिस बसों की ओर ले जाते हुए देखा गया।
प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकने के लिए इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा शनिवार को उनके प्रयासों को विफल किए जाने के बाद कॉजपा ने प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प जताया था और रविवार सुबह 10 बजे प्रदर्शन स्थल पर एक और प्रदर्शन की घोषणा की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में माकपा सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल हैं।
उन्हें शनिवार को भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था। रविवार को हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि हिरासत में लिए जाते समय उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और छात्र संगठनों के अन्य सदस्यों को भी राजीव चौक से जंतर-मंतर की ओर मार्च करते समय हिरासत में लिया गया।
एसएफआई ने एक बयान में कहा कि उसके अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी, दिल्ली राज्य सचिव सूरज एलामोन, केंद्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य अभिजीत मनिलाल और उसके सैकड़ों सदस्यों पर राजीव चौक में हमला किया गया और उन्हें हिरासत में लिया गया। एसएफआई ने कहा, ‘‘वीडियो में आप देख सकते हैं कि आदर्श के माथे से खून निकल रहा है। इन घटनाओं को भुलाया नहीं जाएगा।
हम सड़कों पर उतरते रहेंगे। देश के हर कोने में प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।’’ एक वीडियो में साजी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उनका अपराध क्या है।
एक अन्य प्रदर्शनकारी ने दावा किया कि पुलिस की ‘‘धक्का-मुक्की’’ के कारण कई लोग घायल हुए हैं। उसने कहा कि अब वे ‘‘पूरी राष्ट्रीय राजधानी को जंतर-मंतर में बदल देंगे।’’ ये हिरासतें कॉजपा द्वारा रविवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान दोहराए जाने के बाद हुईं। इस बीच, पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम यथावत रखे।
शहर भर में 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। शनिवार को संगठन के नेताओं अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया था। दिल्ली में अभूतपूर्व सुरक्षा बंदोबस्त के बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर 7,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया था।
पूर्व मुख्यमंत्रियों अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, पिनराई विजयन और माणिक सरकार समेत विपक्ष के कई नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। कॉजपा और विपक्षी दल मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
देश और दुनिया की प्रमुख घटनाएं, पढ़ें रविवार दोपहर की बड़ी सुर्खियां
‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
दि29 : दिल्ली कॉजपा नेता तीसरी लीड गिरफ्तार कॉजपा नेताओं दीपके, रांका और दास को एक साल तक ‘शांति बनाए रखने’ की शर्त पर रिहा किया गया नयी दिल्ली, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली हवाई अड्डे पर हिरासत में लिए जाने के बाद एहतियातन गिरफ्तार किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को रविवार सुबह कार्यकारी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया।
दि28 : न्यायालय प्रदर्शन लीड अवमानना न्यायालय ने अवैध हिरासत पर रोक लगाने, इंटरनेट एवं मेट्रो सेवाओं में बाधा न आने देने का निर्देश दिया नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने रविवार को निर्देश दिया कि शांतिपूर्ण तरीके से एकत्र होने वाले लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न लिया जाए।
वि7 : नेपाल बाढ़ नेपाल के गोरखा जिले में अचानक आई बाढ़ से कई मकान एवं पुल बहे काठमांडू, नेपाल के गोरखा जिले में रविवार को एक नदी में अचानक आई बाढ़ से 35 से अधिक मकान और पुल बह गए।
प्रादे35 : केरलम सतीशन साक्षात्कार केरलम में कभी सत्ता में नहीं आएगी भाजपा, पार्टी पर आरएसएस का नियंत्रण: सतीशन तिरुवनंतपुरम, केरलम के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा कि राज्य की सत्ता में आने का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सपना हमेशा अधूरा ही रहेगा क्योंकि राज्य का धर्मनिरपेक्ष ताना-बाना इस दक्षिणपंथी पार्टी के अपने राजनीतिक आधार को बढ़ाने के प्रयासों के आड़े आएगा।
प्रादे38 : तमिलनाडु मोदी लीड मेट्रो मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, मुख्यमंत्री विजय संग सफर किया चेन्नई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में सवारी की।
प्रादे19 : मणिपुर हिंसा मणिपुर के हिंसा प्रभावित इलाकों में तनाव बरकरार, मुख्यमंत्री ने शांति की अपील की इंफाल, मणिपुर के हिंसा प्रभावित पहाड़ी जिलों में रविवार को भी तनाव बना रहा तथा दो समुदायों के बीच ताजा झड़पों में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
वि2 : सऊदी हवाई अड्डा हमला रियाद के हवाई अड्डे पर मिसाइल हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से अधिक घायल काहिरा, सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए। देश के नागर विमानन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अर्थ17 : उप्र गन्ना बीज अधिक मिठास और उपज देने वाले गन्ने के दो लाख बीज की महज पांच मिनट में बुकिंग शाहजहांपुर (उप्र), गन्ने की जल्द पकने और अधिक उपज के साथ-साथ अधिक मिठास देने वाली नई किस्म के दो लाख बीज महज पांच मिनट में ही बुक हो गए। गन्ना शोध संस्थान के एक अधिकारी यह जानकारी दी।
अर्थ16 : त्योहार यात्रा रिपोर्ट इस साल त्योहारी सत्र की यात्रा बुकिंग में 50 प्रतिशत का उछाल: रिपोर्ट नयी दिल्ली, इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान त्योहारी यात्रा बुकिंग में सालाना आधार पर करीब 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। किफायती हॉस्टल शृंखला जोस्टेल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
खेल11 : खेल टेनिस लीड शंघाई बेन शेल्टन शंघाई मास्टर्स के तीसरे दौर में बाहर शंघाई, अमेरिकी ओपन के उपविजेता बेन शेल्टन रविवार को यहां एटीपी 1000 शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
खेल8 : खेल भारत गंभीर मंदिर गंभीर ने तीसरे टी20 से पहले महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए इंदौर, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







