Responsive Scrollable Menu

कर्नाटक में खेत में प्राइवेट मिनी प्लेन क्रैश:गिरने से पहले दोनों पायलट ने इजेक्ट किया; शुरुआती जांच में इंजन में खराबी हादसे की वजह

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में रविवार को एक खेत प्रइवेट मिनी प्लेन क्रैश हो गया। जमीन पर गिरने से पहले ही दोनों पायलटों ने इजेक्ट कर लिया। उन्हें हल्की चोटे आई हैं। यह घटना बालेश्वर क्षेत्र मंगलुरु गांव में हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में एक अधिकारी ने बताया कि यह रेड बर्ड एविएशन का एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट है। यह कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था। तभी इसके इंजन में टेक्निकल खराबी आ गई और यह अचानक क्रैश हो गया। हादसे की 4 तस्वीरें… 1 महीने में तीन छोटे विमान क्रैश हुए… 28 जनवरी: लियरजेट 45 प्रीमियम बिजनेस जेट क्रैश होने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम का निधन महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का लियरजेट 45 प्रीमियम बिजनेस जेट क्रैश होने से 10 जनवरी को निधन हो गया था। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। वे 66 साल के थे। हादसे में पवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई। वे मुंबई से सुबह 8.10 बजे रवाना हुए थे। केंद्रीय एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने बताया कि पायलट ने बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश की थी, लेकिन रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह प्लेन को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। पूरी खबर पढ़ें… 21 जनवरी: प्रयागराज में एयरफोर्स का प्लेन क्रैश, तालाब में गिरा, माघ मेला से 3km दूर हादसा प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट 21 जनवरी को क्रैश हो गया था। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित बच गए। हादसा दोपहर करीब 12:20 बजे केपी कॉलेज के पीछे हुआ। यह शहर के बीचों-बीच का इलाका है। तालाब के पास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां हैं। यहां से माघ मेले की दूरी 3 किमी है। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… 10 जनवरी: ओडिशा में 9 सीटर विमान क्रैश, पायलट ने MAYDAY कॉल किया, खुले मैदान में फोर्स लैंडिंग कराई ओडिशा के राउरकेला में इंडिया वन एयर के 9 सीटर विमान की तकनीकी खराबी के बाद फोर्स लैंडिंग हुई थी। घटना 10 जनवरी की दोपहर 1.20 बजे राउरकेला से 15 Km दूर जाल्दा इलाके की है। घटना के वक्त विमान में 4 यात्री और दो पायलट मौजूद थे। सभी घायलों का इलाज जारी है। अधिकारियों ने बताया कि कर्मशिअल विमान VT KSS ने दोपहर 12.27 से भुवनेश्वनर से राउरकेला के लिए उड़ान भरी थी। 50 मिनट की उड़ान के बाद विमान में तकनीकी खराबी का पता चला। पायलट ने MAYDAY कॉल किया। इसके बाद खुले इलाके में फोर्स लैंडिंग कराई। पूरी खबर पढ़ें… ------------ ये खबर भी पढ़ें… MP के सिवनी में ट्रेनी प्लेन क्रैश:बिजली के तारों से टकराकर खेत में गिरा, दोनों पायलट घायल मध्य प्रदेश के सिवनी में एक ट्रेनी विमान 33 केवी हाई वोल्टेज बिजली लाइन से टकराकर क्रैश हो गया। हादसा आमगांव में 8 दिसंबर को शाम करीब साढ़े 6 बजे हुआ। ट्रेनर पायलट अजित एंथोनी और ट्रेनी पायलट अशोक छावड़ा घायल हो गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

चोर बना ‘स्पाइडरमैन’, तो यात्रियों ने यूं निकाली उसकी हवा; वायरल हुआ ये वीडियो

चोर बना ‘स्पाइडरमैन’, तो यात्रियों ने यूं निकाली उसकी हवा; वायरल हुआ ये वीडियो

Continue reading on the app

  Sports

T20 world cup: खतरे में रोहित-विराट का बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने से इतने रन दूर जोस बटलर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 5वें मैच में इंग्लैंड ने नेपाल के खिलाफ 4 रनों से जीत अपने नाम की. इस मुकाबले के दौरान स्टार बल्लेबाज जोस बटलर ने एक बड़ा कारनामा भी कर दिखाया. वह अब रोहित शर्मा और विराट कोहली का एक रिकॉर्ड तोड़ने के काफी करीब पहुंच गए हैं. Sun, 08 Feb 2026 20:12:31 +0530

  Videos
See all

बीच बाजार में महिला की पिटाई! वीडियो वायरल #shorts #viralvideo #viralnews #news18indianumber1 #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:42:23+00:00

कथा में भक्तों-पुलिस के बीच भिड़ंत! भक्तों पर लाठीचार्ज #shorts #viral #viralnews #anirudhacharya #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:41:14+00:00

कानपुर में दिल्ली नंबर की लैंबॉर्गिनी ने मचाया कोहराम #kanpur #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:39:47+00:00

'घूसखोर पंडत'..टारगेट पर 140 करोड़ हिंदू! देखिए Poochta Hai Bharat में ऐश्वर्य का ऐजेंडा #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T15:42:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers