Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड ने वनडे टीम के लिए घोषित की 15 सदस्यीय टीम, भारत के खिलाफ इन कीवी खिलाड़ियों की हुई वापसी

New Zealand ODI Squad Announced: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने रविवार को भारत के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है. इस सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच के साथ होगी. कीवी टीम की कमान एक बार फिर मिचेल सैंटनर संभालेंगे. रचिन रवींद्र इंजरी से वापसी कर रहे हैं, तो वहीं फिन एलेन और लॉकी फर्ग्यूसन की भी टीम में वापसी देखने को मिल रही है.

तीन वनडे मैचों के बाद दिया जाएगा खिलाड़ियों को आराम

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शुरुआती तीन वनडे के लिए और फिर आखिरी 2 वनडे मैचों के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है. दरअसल, स्क्वाड में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन , रचिन रवींद्र और टिम साइफ़र्ट को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इनमें से कोई भी सभी पांच मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होगा. जी हां, भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच आखिरी वनडे के कुछ ही दिनों बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी, इसलिए जो कीवी खिलाड़ी टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं, उन्हें तीसरे वनडे के बाद टीम से हटा दिया जाएगा, ताकि उन्हें रेड बॉल (लाल गेंद) के हिसाब से ढलने का समय मिल सके.

गौर करने वाली बात है कि सिर्फ मिचेल सैंटनर, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, विल यंग और ब्लेयर टिकनर ही सभी पांच वनडे मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम में सात और खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.

रचिन रवींद्र कर रहे हैं वापसी

कीवी स्टार ऑलराउंडर रचिन रवींद्र की स्क्वाड में वापसी हो गई है. रचिन कंधे की चोट के कारण श्रेयस अय्यर की टीम के खिलाफ T20I टीम से बाहर हो गए थे, पहले तीन वनडे मैचों के लिए वापसी करेंगे. वहीं, T20I स्पेशलिस्ट फिन एलन और टिम सैफर्ट आखिरी 2 मैचों के लिए टीम में शामिल होंगे.

एलन और फर्ग्यूसन ने आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे मैच खेला था, जबकि सैफर्ट का ब्लैककैप्स के लिए आखिरी 50 ओवर का मैच 18 महीने पहले पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में था. सैंटनर टीम इंडिया के खिलाफ कीवी टीम की कप्तानी करेंगे और उन्हें उम्मीद होगी कि वे एक बार फिर भारत को हरा पाएंगे, क्योंकि उन्होंने इस साल की शुरुआत में तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में उन्हें 2-1 से हराया था.

न्यूज़ीलैंड की शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

न्यूजीलैंड की चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैको डफी, मैट फिशर, मिच हे (विकेटकीपर), टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

यहां देखें IND VS NZ वनडे सीरीज का शेड्यूल

मैच

तारीख

दिन

समय (भारतीय समय)

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

सुबह 7:30 बजे

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

सुबह 7:30 बजे

वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

सुबह 7:30 बजे

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

सुबह 7:30 बजे

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

सुबह 7:30 बजे

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: IND VS WI: आज कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए बिलकुल FREE में कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन

Continue reading on the app

हूतियों के खिलाफ जंग में कूदेगा अमेरिका? रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद ट्रंप ने दिया यह जवाब

ईरान पर हमला नहीं करने का ऐलान कर चुके डोनाल्ड ट्रंप क्या क्या अब हूतियों के खिलाफ जंग में उतरेंगे. सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद यह सवाल उठ रहा है. अमेरिका से सैन्य कार्रवाई में साथ देने को लेकर सवाल पूछा गया तो ट्रंप ने ऐसा जवाब दिया, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

The post हूतियों के खिलाफ जंग में कूदेगा अमेरिका? रियाद एयरपोर्ट हमले के बाद ट्रंप ने दिया यह जवाब appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन उन्होंने फिल्डर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। डरबन के किंग्समीड मैदान पर रविवार को स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड बेडिंघम का कैच पकड़कर यह उपलब्धि हासिल की। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका 221वां कैच था, जिसके साथ उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्मिथ अपने करियर का 126वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर बेडिंघम का कैच दूसरी स्लिप में बाईं ओर झुककर पकड़ा। गेंद बल्ले का किनारा लेकर तेजी से उनकी तरफ आई थी, लेकिन स्मिथ ने सही समय पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया। इस कैच के साथ ही वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फिल्डर बन गए।

इससे पहले स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का कैच लेकर जो रूट के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। उस समय स्मिथ स्लिप में अकेले फिल्डिंग कर रहे थे। स्पिन गेंदबाज नाथन लायन की गेंद पर बावुमा ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन उनका शॉट सही तरीके से नहीं लगा। स्मिथ ने कैच पकड़ लिया। इस तरह वह 220 कैच के साथ रूट के बराबर पहुंच गए थे।

हालांकि, स्मिथ को एक और कैच का जश्न मनाने का मौका मिला, लेकिन वह रिकॉर्ड में नहीं जुड़ सका। लंच से पहले के ओवर में उन्होंने वियान मुल्डर के बल्ले से निकली नीची गेंद को स्लिप में पकड़ लिया था। मुल्डर भी मैदान से बाहर जाने लगे, लेकिन अंपायरों ने मामले की समीक्षा की। जांच में पाया गया कि गेंद जमीन को छूने के बाद स्मिथ के हाथों में पहुंची थी। इसलिए बल्लेबाज को आउट नहीं दिया गया और उन्हें दोबारा खेलने का मौका मिल गया।

मौजूद जानकारी के अनुसार, इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 390 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे दिन लंच तक 4 विकेट पर 115 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी। स्मिथ का रिकॉर्ड जहां उनके व्यक्तिगत करियर की बड़ी उपलब्धि है, वहीं मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्थिति भी मजबूत नजर आ रही थी। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि दक्षिण अफ्रीका आगे कितनी मजबूती से वापसी कर पाता है और ऑस्ट्रेलिया अपनी बढ़त को किस तरह आगे बढ़ाता है।

Sun, 11 Oct 2026 21:37:00 +0530

  Videos
See all

Nepal Flood Live Update: नेपाल में फिर भयंकर 'जलप्रलय'? | Rescue | Koshi River Flood | #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:10:11+00:00

Top Headlines Of The Day: Rahul Gandhi | Chalo Delhi | PM Modi | CJP Protest | Nepal Floods | CEC #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T17:13:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers