सलमान खान से मिलने पहुंचे पाकिस्तानी फैंस:दुबई में परफ्यूम ब्रांड लॉन्च शामिल हुए एक्टर; तय वक्त से दो घंटे देर से पहुंचे
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान दुबई में आयोजित 'ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट' इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने रसासी परफ्यूम्स के नए ब्रांड को अनवील किया। इस दौरान उनसे मिलने कई पाकिस्तानी फैंस भी पहुंचे। इवेंट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान तय समय से दो घंटे देर से पहुंचे और ब्रांड अनवील करने के तुरंत बाद बिना कोई भाषण दिए वहां से निकल गए। उन्होंने जुटी भीड़ को संबोधित नहीं किया, जिसके चलते घंटों इंतजार कर रहे कई फैंस को बिना झलक देखे ही लौटना पड़ा। बाद में वे कैजुअल टी-शर्ट में अपनी टीम के साथ एक मॉल में घूमते नजर आए। 'बचपन से फैन हूं, वे हमारे भाई हैं' इवेंट में पहुंचीं पाकिस्तान की महा नूर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वे सलमान खान की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। महा नूर ने कहा कि वे एक्टर के लेट आने की वजह से उनकी एक झलक देखने से चूक गईं। इसके बावजूद सलमान के प्रति उनका लगाव कम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही सलमान की फैन रही हैं। सलमान बहुत हैंडसम, फनी और करिश्माई व्यक्तित्व वाले इंसान हैं। वे हमारे भाई हैं और लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं। 2 घंटे लेट पहुंचे, बिना भाषण दिए ही रवाना हुए दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित 'ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट' प्रदर्शनी के 30वें एडिशन में सलमान खान चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल हुए थे। रसासी परफ्यूम्स के नए ब्रांड 'केन्ज़ डी रसासी' के लॉन्चिंग इवेंट में उन्हें दोपहर 2:00 बजे पहुंचना था। हालांकि, सलमान करीब 4:00 बजे जाबील हॉल 6 में पहुंचे। वे ब्लैक सूट में अपनी सुरक्षा टीम और बॉडीगार्ड्स के साथ आए थे। उन्होंने सिर्फ परफ्यूम ब्रांड का अनावरण किया और बिना कोई भाषण दिए या फैंस से बात किए वहां से तुरंत रवाना हो गए। ट्रेड शो में उमड़ी फैंस की भारी भीड़ ब्यूटीवर्ल्ड मिडिल ईस्ट मुख्य रूप से ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री से जुड़ा बिजनेस इवेंट है। लेकिन मंगलवार को सलमान खान की मौजूदगी की वजह से एग्जीबिशन हॉल का नजारा किसी फैन मीट जैसा हो गया। जाबील हॉल में दोपहर से ही काफी लोग जमा हो गए थे। हाथ में मोबाइल लिए सैकड़ों फैंस सलमान का इंतजार कर रहे थे। यूएई में सलमान खान की भारी फैन फॉलोइंग है, जिसके चलते वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शूटिंग से ब्रेक लेकर पहुंचे थे, बाद में मॉल में घूमे सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। वे इस तीन तीन के ट्रेड शो (6 से 8 अक्टूबर) में हिस्सा लेने के लिए खास तौर पर समय निकालकर दुबई पहुंचे थे। इवेंट में बेहद छोटा अपीयरेंस देने के बाद सलमान ने अपना फॉर्मल सूट बदला और कैजुअल कपड़ों में नजर आए। इसके बाद वे अपनी टीम के साथ ट्रेड सेंटर और आसपास के इलाके में घूमते हुए नए आइटम्स देखते नजर आए। सलमान से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें कमाल कर दिया पायलट जी...आपको सैल्यूट:सलमान खान ने की पायलट स्मित मच्छर की तारीफ; शाहरुख खान, रणवीर सिंह, समेत कई सेलेब्स ने भी की सराहना दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर को-पायलट ने हमला कर दिया। फ्लाइट क्रैश होने की कंडीशन में थी, लेकिन अमित ने जख्मी हालत में भी सूझबूझ से सभी की जान बचाई। शुक्रवार को सलमान खान ने देर रात पायलट स्मित मच्छर की सराहना की है। पूरी खबर पढ़ें 'काला हिरण' फिल्म विवाद, हाईकोर्ट ने सलमान से जवाब मांगा:प्रड्यूसर ने कहा- फिल्म की रिलीज रोकने कई मुकदमे किए; जानिए पूरा विवाद दिल्ली हाईकोर्ट ने 'काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल' फिल्म के प्रड्यूसर अमित जानी की याचिका पर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से मंगलवार को जवाब मांगा है। पूरी खबर पढ़ें
कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। कपल ने बताया था कि उनके घर बेटी आई है। बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा। नाम की घोषणा करते हुए दोनों ने बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था। पिता बनने को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी यह बात हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है। उन्होंने अपनी बेटी को बहुत प्यारा बताया था और कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी। हालांकि, तब दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद में काफी बदलाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को पूरी तरह अलग इंसान मानती हैं। एक नजर कियारा-सिद्धार्थ के फिल्म करियर पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं। सिद्धार्थ ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’ और ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वो फिल्म ‘द वन’ में नजर आए थे। वहीं, कियारा ने 2014 में फिल्म ‘'फगली’ से डेब्यू किया था। 2016 में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। आखिरी बार कियारा यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें... कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया: कई बार रिजेक्ट हुईं, लोग ‘कबीर सिंह’ को मेरी पहली फिल्म समझते हैं कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। सलमान खान के परिवार से पुराने रिश्ते होने के बावजूद उन्हें सिर्फ पहचान के दम पर काम नहीं मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







