कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे:सोशल मीडिया पर दी जानकारी; लिखा- एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने बुधवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने लिखा, “एक बार फिर हमें जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा मिलने वाला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भर गए हैं।” कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की प्रेम कहानी फिल्म ‘शेरशाह’ के दौरान चर्चा में आई थी। फिल्म में दोनों ने साथ काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। जुलाई 2025 में पहली बार बने थे माता-पिता शादी के करीब दो साल बाद कियारा और सिद्धार्थ पहली बार माता-पिता बने थे। जुलाई 2025 में दोनों ने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की जानकारी दी थी। कपल ने बताया था कि उनके घर बेटी आई है। बाद में नवंबर 2025 में दोनों ने अपनी बेटी का नाम भी बताया था। उन्होंने बेटी का नाम सरायाह मल्होत्रा रखा। नाम की घोषणा करते हुए दोनों ने बेटी को अपना आशीर्वाद और राजकुमारी बताया था। पिता बनने को लेकर सिद्धार्थ ने कही थी यह बात हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पिता बनने के अनुभव के बारे में भी बात की थी। टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ में पहुंचे सिद्धार्थ से सलमान खान ने उनकी शादीशुदा जिंदगी और पिता बनने को लेकर सवाल किया था। सिद्धार्थ ने कहा था कि पिता बनना उनके लिए सबसे खास भूमिका है। उन्होंने अपनी बेटी को बहुत प्यारा बताया था और कहा था कि वह लगातार नई चीजें सीख रही है। इसी बातचीत के दौरान सलमान खान ने मजाक में सिद्धार्थ से जल्द एक और बच्चा होने की बात कही थी। हालांकि, तब दूसरी प्रेग्नेंसी की कोई घोषणा नहीं हुई थी। वहीं, मां बनने के बाद अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में राज शमानी के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने से पहले और बाद में उन्हें खुद में काफी बदलाव महसूस हुआ। उन्होंने कहा कि अब वह खुद को पूरी तरह अलग इंसान मानती हैं। एक नजर कियारा-सिद्धार्थ के फिल्म करियर पर कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा आज बॉलीवुड के चर्चित कलाकारों में शामिल हैं। सिद्धार्थ ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 2010 में फिल्म ‘माई नेम इज़ खान’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। इसके बाद 2012 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से एक्टिंग डेब्यू किया। ‘हंसी तो फंसी’, ‘एक विलेन’ और ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वो फिल्म ‘द वन’ में नजर आए थे। वहीं, कियारा ने 2014 में फिल्म ‘'फगली’ से डेब्यू किया था। 2016 में ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’, ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुगजुग जीयो’ और ‘सत्यप्रेम की कथा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया। आखिरी बार कियारा यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आई थीं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें... कियारा आडवाणी बोलीं- सलमान से खास कनेक्शन काम नहीं आया: कई बार रिजेक्ट हुईं, लोग ‘कबीर सिंह’ को मेरी पहली फिल्म समझते हैं कियारा आडवाणी आज बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। हालांकि, उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री में सफलता की राह आसान नहीं रही। पहली फिल्म फ्लॉप होने के बाद उन्हें लंबे समय तक काम नहीं मिला। ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ जैसी हिट फिल्म के बाद भी उन्हें ऑडिशन देने पड़े और कई बार रिजेक्शन झेलना पड़ा। सलमान खान के परिवार से पुराने रिश्ते होने के बावजूद उन्हें सिर्फ पहचान के दम पर काम नहीं मिला था। पूरी खबर यहां पढ़ें…
रोहित-कोहली के आलोचकों को मोहित शर्मा का फिल्मी जवाब:बोले- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये; सिलेक्शन पर चर्चा का मतलब नहीं
रोहित शर्मा और विराट कोहली के आलोचकों को पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहित शर्मा ने फिल्मी अंदाज में जवाब दिया है। मोहित ने फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ के एक चर्चित डायलॉग का सहारा लेते हुए कहा, “कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये।” उन्होंने साफ कहा कि रोहित और विराट की जगह पर बार-बार चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। मोहित शर्मा ने यह बात दुबई में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) सीजन-3 से इतर न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कही। वह टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस टीम का हिस्सा हैं। हर सीरीज के बाद उठता है रोहित-विराट की जगह का सवाल रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारतीय क्रिकेट में सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं। ऐसे में वनडे कम होने की वजह से हर सीरीज के आसपास दोनों के भविष्य और 2027 वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है। इस सवाल पर मोहित ने कहा, मुझे एक मीम याद है- कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं ये लोग। मोहित का जवाब सीधे तौर पर उन लोगों पर तंज था, जो दोनों दिग्गजों की टीम में जगह पर सवाल उठा रहे हैं। विराट के आंकड़े जवाब देते हैं रोहित भी 2026 में शानदार फॉर्म में वेस्टइंडीज सीरीज में भी रोहित का बल्ला चला वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया वनडे सीरीज में रोहित भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 3 पारियों में 225 रन बनाए। उनका औसत 75.00 और स्ट्राइक रेट 115 से ज्यादा रहा। सीरीज में रोहित ने एक शतक और एक अर्धशतक लगाया। उनका बेस्ट स्कोर 101 रन रहा। अब न्यूजीलैंड में खेलते दिखेंगे रोहित और विराट अब न्यूजीलैंड दौरे पर खेलते दिखेंगे। दोनों 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज में खेलेंगे। इसके बाद दोनों भारत में श्रीलंका के खिलाफ 13 दिसंबर से शुरू होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी नजर आएंगे। कौन हैं मोहित शर्मा मोहित शर्मा भारत के पूर्व तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले। उनका इंटरनेशनल करियर 2013 से 2015 तक रहा। वह 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा भी थे और टूर्नामेंट में 8 मैचों में 13 विकेट लिए थे। मोहित ने 3 दिसंबर 2025 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स के नए बॉलिंग कोच बन सकते हैं। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… PCB की शर्तों पर पाकिस्तान WCL से बाहर:भारतीय खिलाड़ियों से लिखित माफी और हैंडशेक की मांग थी, आयोजकों ने नहीं मानी पाकिस्तान चैंपियंस ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के तीसरे सीजन से नाम वापस ले लिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं। पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 







