Zetwerk ने IPO के लिए 143-151 रुपये का Price Band तय किया
विनिर्माण मंच जेटवर्क मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस लिमिटेड ने अपने 5,012 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 143-151 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। प्रौद्योगिकी आधारित विनिर्माण मंच की ओर से सोमवार को जारी सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा पाएंगे।
आईपीओ 2,830 करोड़ रुपये के नए शेयर और 14.45 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है। जेटवर्क नए शेयर जारी करके जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी और उसकी अनुषंगी कंपनियों का कर्ज चुकाने में करेगी। इसके अलावा, इस राशि का एक हिस्सा अभी तय नहीं किए गए अधिग्रहणों और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए रखा गया है।
वर्ष 2018 में स्थापित जेटवर्क का कारोबार नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस, रक्षा, कृत्रिम मेधा (एआई) बुनियादी ढांचे, तेल एवं गैस और औद्योगिक स्वचालन जैसे क्षेत्रों में फैला है। जेटवर्क के भारत, अमेरिका, जर्मनी और स्पेन में अपने 26 विनिर्माण संयंत्र हैं। इसके अलावा, वह कई देशों में तीसरे पक्ष के आपूर्तिकर्ताओं के साथ काम करती है।
कंपनी का शेयर 23 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध किए जाने का प्रस्ताव है।
Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीय की मौत, पत्नी-बच्चे भी अस्पताल में भर्ती
Riyadh Hamle Mein Bharatiya Ki Maut: 10 अक्टूबर को रियाद एयरपोर्ट पर हुए हमले में घायल हैदराबाद के एक शख्स की मौत हो गई है। इस हमले में उनके परिवार समेत 11 भारतीय घायल हुए थे। भारतीय दूतावास ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews










