Responsive Scrollable Menu

बॉर्डर 2 ने रिलीज के 16वें दिन कमाए 4.25 करोड़:वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 440 करोड़, सलमान की सुल्तान को पछाड़ा, मर्दानी 3 का कलेक्शन 32 करोड़

सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म बॉर्डर 2, रिलीज के दो हफ्ते बाद भी बेहतरीन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने शुक्रवार यानी 6 फरवरी को महज 2.85 करोड़ का कलेक्शन किया था, हालांकि तीसरे वीकेंड यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने मिली और फिल्म ने 4.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। शनिवार के कलेक्शन के साथ फिल्म का इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 385.58 करोड़ हो चुका है। फिल्म ने 16 दिनों में वर्ल्डवाइड 54 करोड़ कमाए हैं, जिसके साथ इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 440 करोड़ हो चुका है। सलमान खान की सुल्तान और बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड टूटा इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में बॉर्डर 2 कई बड़ी फिल्मों को पीछे कर चुकी है। भारत में 358 करोड़ कमाई कर बॉर्डर 2, सैयारा (337 करोड़), बजरंगी भाईजान (320 करोड़), सुल्तान (300 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिलहाल ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 13वीं फिल्म है। 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनी, मर्दानी 3 काफी पीछे बॉर्डर 2, वर्ल्डवाइड 440 करोड़ का कलेक्शन कर इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। बॉर्डर के बाद रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर सकी और 32 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। धर्मेंद्र की इक्कीस भी इस साल रिलीज हुई है, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही। ओ रोमियो की रिलीज से पड़ेगा असर शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ओ रोमियो 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म चर्चा में है। ऐसे में फिल्म की रिलीज के बाद बॉर्डर की कमाई रुक सकती है।

Continue reading on the app

Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम

Nabhi Ki Rui Saaf Karna: नाभि पर रुई आने की समस्या आम है, लेकिन क्या आपको पता है कि किस तरह साफ किया जा सकता है और बदबू को कैसे दूर किया जाता है? अगर आपको नहीं पता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

The post Belly Button Cotton: नाभि पर आई रुई कैसे साफ करें? यहां जानिए 3 असरदार उपाय, तुरंत हो जाएगा आपका काम appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

रायपुर दौरे पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का बड़ा ऐलान, छत्तीसगढ़ में उड़ान योजना और भारतमाला प्रोजेक्ट से बढ़ेगी हवाई-सड़क कनेक्टिविटी

रायपुर: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को रायपुर में कहा कि केंद्र सरकार के बजट प्रावधानों से छत्तीसगढ़ में हवाई, रेल और सड़क कनेक्टिविटी को अभूतपूर्व गति मिलेगी। सिविल लाइन स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य के विकास से … Sun, 08 Feb 2026 17:06:34 GMT

  Videos
See all

Lucknow Kanpur Expressway: लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे तैयार, 45 मिनट में सफर होगा पूरा | CM Yogi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:45:00+00:00

Delhi Janakpuri Case: दिल्ली के बाद गाजियाबाद का ये नाला कर रहा किसी हादसे का इंतजार !Kamal Dhyani #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:45:13+00:00

Gold News: गोल्ड की ऐसी दीवानगी... आपने देखी नहीं होगा ! | Gold Saree | Hindi News Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:43:24+00:00

Goonj With Rubika Liyaquat: 96 मिनट के भाषण में PM Modi ने फैक्ट से इतर क्या बोला है? | Budget 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T11:44:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers