Responsive Scrollable Menu

भारत में लॉन्च के लिए तैयार लग्जरी SUV BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, जानिए कब होगी पेश

BMW X3 30 xDrive: लग्जरी कार निर्माता BMW भारत में अपनी लोकप्रिय SUV BMW X3 30 xDrive का नया वेरिएंट M Sport Pro लॉन्च करने जा रही है. यह कार 16 फरवरी को भारतीय बाजार में पेश की जाएगी. नए वेरिएंट के साथ BMW मिड-साइज लग्ज़री SUV सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करना चाहती है.

BMW X3 का M Sport Pro वेरिएंट पहले से ज्यादा स्पोर्टी डिजाइन के साथ आ सकता है. इसमें एग्रेसिव फ्रंट लुक, खास M बैजिंग और आकर्षक अलॉय व्हील्स देखने को मिल सकते हैं. कुल मिलाकर यह SUV पहले से ज्यादा डायनैमिक और प्रीमियम नजर आएगी. चलिए हम आपको इस वीडियो में पूरी जानकारी देते हैं. 

यह भी पढ़ें: KTM Adventure R भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत, फीचर्स और ऑफ-रोड खूबियां

Continue reading on the app

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी का भारत दौरा: मुंबई और चेन्नई दौरा पूरा कर पहुंचे दिल्ली

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी रविवार को दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका स्वागत किया।

हर्मिनी इससे पहले मुंबई और चेन्नई में आयोजित कुछ बिजनेस इवेंट्स में शामिल होने गए थे।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर तस्वीरों संग इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया: सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी चेन्नई और मुंबई में अहम कार्यक्रमों को संपन्न कर यहां पहुंचे। वहां उन्होंने शासन, उद्योग, तटीय प्रबंधन और स्वास्थ्य क्षेत्र सहित अहम स्टेकहोल्डर्स से मुलाकात की।

उन्होंने आगे कहा, एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनका गर्मजोशी से विधिवत स्वागत किया। सेशेल्स भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और भारत के विजन महासागर और ग्लोबल साउथ के प्रति उसकी प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

एमईए द्वारा जारी बयान के अनुसार, हर्मिनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर पांच दिवसीय (5-10 फरवरी) राजकीय यात्रा पर गुरुवार को भारत पहुंचे। दिल्ली यात्रा के दौरान, वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने और पीएम मोदी के साथ आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत करने वाले हैं।

मुंबई में उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की, और दोनों नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, खासकर पोर्ट-आधारित विकास, कोस्टल मैनेजमेंट, और महाराष्ट्र और सेशेल्स के बीच बेहतर सहयोग को लेकर वार्ता की गई।

सीएम फडणवीस ने एक्स पोस्ट में अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, महाराष्ट्र सेशेल्स का स्वागत करता है! मुंबई के ताज महल पैलेस में खूबसूरत देश सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी और मंत्रियों का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हुई। मैंने उन्हें और सेशेल्स के लोगों को स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ और इस साल भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 साल पूरे होने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं!

उन्होंने राष्ट्रपति के साथ हुई वार्ता को शानदार बताया। कहा, विभिन्न विषयों पर शानदार बातचीत हुई, खासकर पोर्ट-आधारित विकास, तटीय प्रबंधन और महाराष्ट्र और सेशेल्स के बीच बेहतर सहयोग को लेकर। मैं माननीय मंत्रियों विदेश मंत्री बैरी फॉरे, वित्त मंत्री पियरे लापोर्टे, परिवहन मंत्री वेरोनिक लापोर्टे और पर्यटन और संस्कृति मंत्री अमांडा बर्नस्टीन का भी स्वागत करता हूं।

6 फरवरी को, हर्मिनी ने चेन्नई में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित भारत-सेशेल्स बिजनेस फोरम में भाग लिया। इसे लेकर फिक्की ने एक्स पर एक बयान जारी किया।

फिक्की ने कहा, फोरम के हिस्से के रूप में, एक खास सीईओ राउंडटेबल भी आयोजित की गई, जहां भारत के प्रमुख उद्योगपतियों ने माननीय राष्ट्रपति और सेशेल्स से आए मंत्री स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सीधे बातचीत की।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

धोनी जैसा शांतचित्त... कोहली की तरह मैच्योरिटी, अमेरिकी खिलाड़ी ने सूर्यकुमार यादव के लिए तारीफ में खोला दिल

सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी अमेरिकी गेंदबाजों के सामने आसानी से घुटने टेकते रहे लेकिन सूर्या ने हार नहीं मानी और उन्होंने विषम परिस्थितियों में मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. सूर्यकुमार की धमाकेदार पारी की अमेरिकी स्पिनर हरमीत सिंह ने प्रशंसा की है. हरमीत ने कहा कि सूर्या दिग्गज एमएस धोनी की तरह हो गए हैं जबकि मैच्योरिटी में वह विराट कोहली की तरह दिखाई दे रहे हैं. Sun, 8 Feb 2026 18:29:11 +0530

  Videos
See all

सिस्टम की मार! बागेश्वर जिला अस्पताल की लापरवाही | #bageshwar #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:08:31+00:00

ट्रेनिंग के दौरान क्रैश हुआ विमान, 2 घायल | #shorts #viralvideo #viralnews #crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:10:08+00:00

टक्कर इतनी जोरदार कि बाइक सवार हवा में उड़े! | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:07:39+00:00

Famous but deadly kite flying festival returns after 19-year ban. #Pakistan #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T13:14:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers