Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List
इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्तूबर 2026 से हो रही है। इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि के समय देवी मां पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं।
मां दुर्गा के आगमन की खुशी में देशभर में पूजा-पंडाल सजाए जाते हैं और भव्य तरीके से मां की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान देवी मां पूजा शुद्ध पूजा सामग्री के साथ विधिवत रुप से की जाती है। आइए आपको बताते हैं नवरात्रि की पूजा के लिए किन-किन पूजा सामग्रियों की आवश्यकता होती है।
नवरात्रि पूजा सामग्री
- लोटा, जल, गंगाजल, मौली, सुपारी, दूर्वा और जटा नारियल रख लें।
- लाल रंग की नई चुनरी और वस्त्र लें। नथ, गजरा, मांग टीका, कान की बालियां, बिंदी और सिंदूर जैसे श्रृंगार सामग्री भी रखें।
- फूल-माला, पान, सूखा नारियल और साफ-साबुत चावल का इस्तेमाल करें।
- पीतल का दीया, रुई की बत्ती और तिल का तेल या घी पहले से रख लें।
- कपूर और धूप-बत्ती भी पूजा सामग्री में शामिल करें।
- कंघी, शीशा, चोटी, लाल चूड़ियां, बिछिया, इत्र, महावर, पायल, गले की माला और मेहंदी भी रख सकते हैं।
- दान देने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार चीजें रख सकते हैं।
- मिट्टी, मिट्टी का पात्र और उसका ढक्कन भी पूजा की आवश्यक सामग्री में शामिल करें।
- बताशे, फल और मिठाई रखें। अपनी श्रद्धा के अनुसार माता को भोग अर्पित करें।
- कलावा और रबर बैंड भी साथ में रख लें।
शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर
11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
Horoscope 07 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।
मेष
अप्रिय घटना या समाचार से मन दुखी होगा। विद्यार्थियों के लिए विशेष उत्तम दिन। घरेलू उपयोग की महंगी खरीदारी। अवकाश का आनंद लेकर मौजमस्ती।
वृष
धन का लेनदेन आसान नहीं रहेगा। प्रेम प्रसंग भी आगे बढ़ेंगे। सप्ताह का श्रेष्ठ दिन सिद्ध होगा। आवश्यक काम शीघ्र निपटा लें।
मिथुन
गुप्त रहस्य उजागर हो सकता है। समय सावधानी से बिताए। धन मन तन तीनों की चिंता। चुनौतियों से दिन भरा हुआ है।
कर्क
बनते हुए कामों में रूकावटें आएगी। संतान संबंधी चिंताओं का निराकरण। अखबारों में नाम छप सकता है। रोजगार संबंधी समस्याएं खड़ी होंगी।
सिंह
व्यापार विस्तार- नए व्यापार की योजना भी। अप्रिय मेहमानों का आगमन अच्छा नहीं लगेगा। लाभकारी सम्पर्क बढ़ेंगे, नई योजना भी। व्यावसायिक साझेदारी में मनमुटाव समाप्त होगा।
कन्या
सार्वजनिक सभा में सम्मानित हो सकते हैं। आर्थिक विकास के लिए नया कदम उठायेंगे। धन की स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में उलझे रहेंगे।
तुला
शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता। परिवार के लिए धन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। विवाह समारोह आदि शुभ कार्य में भाग लेंगे। खर्च कम करें, कर्ज की नौबत आ सकती है।
वृश्चिक
धन की प्राप्ति, आध्यात्मिक उन्नति भी। पुण्य कार्यों में रूचि बढ़ेगी- तीर्थ यात्रा भी संभव। दृढ़ संकल्प सफलता की कुंजी है। रोजगार व्यवसाय में नई स्थापना।
धनु
दाम्पत्य जीवन का समस्याएं हल होंगी। कार्य की अधिकता से थकान और परेशानी। परिवार के सदस्यों की उन्नति में योगदान रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
मकर
जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करें। दोपहर बाद किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। घरेलू समस्याएं घेरे रहेगी। कार्य सम्पन्न होने पर सुख चैन का अनुभव।
कुंभ
प्रचुर मात्रा से धन की प्राप्ति। मित्रों आदि की सहायता से उलझन सुलझेगी। आवास परिवर्तन का प्रयास सफल रहेगा। पारिवारिक परिस्थितियों सुधार होगा, धन लाभ।
मीन
फिजूलखर्ची के योग हैं। सपने साकार करने का दिन है। महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। पूर्वाद्ध उत्तम रहेगा, अपराहन में परेशानियां।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







