Responsive Scrollable Menu

शाहिद कपूर की O Romeo को Court से बड़ी राहत, फिल्म की Release का रास्ता हुआ साफ

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म 'ओ रोमियो' ने एक बड़ी कानूनी लड़ाई जीत ली है। मुंबई की एक अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से साफ इनकार कर दिया है। यह केस दिवंगत गैंगस्टर हुसैन उस्तरा की बेटी, सनोबर शेख ने दायर किया था, जिन्होंने दावा किया था कि यह फिल्म उनके पिता की जिंदगी पर आधारित है और इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई।

क्या था पूरा मामला?

सनोबर शेख ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला, डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ सिविल केस किया था। सनोबर का आरोप था कि फिल्म में उनके पिता को एक गैंगस्टर के रूप में दिखाया गया है और बिना परिवार की इजाजत के कहानी का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने मांग की थी कि फिल्म की रिलीज रोक दी जाए।
 

इसे भी पढ़ें: Anupamaa में Gaurav Khanna करें तो ठीक? पत्नी Akanksha Chamola ने डांस वीडियो विवाद पर Trolls को दिया मुंहतोड़ जवाब


कोर्ट ने क्यों खारिज की याचिका?

सिविल कोर्ट के जज एच सी शेंडे ने सनोबर की याचिका को खारिज करते हुए कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कोर्ट को पता चला कि सनोबर ने मुकदमा करने से पहले मेकर्स को नोटिस भेजकर 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि जब शिकायत सिर्फ पैसे से जुड़ी हो तो फिल्म की रिलीज रोकना कानूनन सही नहीं है।

कोर्ट ने यह भी नोट किया कि सनोबर को फिल्म के बारे में काफी समय से पता था, लेकिन वह कोर्ट तब पहुंचीं जब फिल्म रिलीज होने वाली थी। जज ने फिल्म की प्री-स्क्रीनिंग की मांग भी ठुकरा दी। उन्होंने कहा कि यह 'न्यायिक सेंसरशिप' जैसा होगा, जिसकी इजाजत कानून नहीं देता।
 

इसे भी पढ़ें: Bhagam Bhag 2 Film Controversy: Govinda के Exit पर फैंस में नाराजगी, Social Media पर ट्रेंड हुआ #JusticeForGovinda, मेकर्स से पूछे सवाल!


फिल्म 'ओ रोमियो' में क्या है खास?

मेकर्स के वकीलों का कहना है कि यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक कहानी है और इसमें जरूरी डिस्क्लेमर भी दिए गए हैं। 'ओ रोमियो' एक एक्शन से भरपूर गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें शाहिद कपूर एक गनमैन की भूमिका निभा रहे हैं। 'हैदर' और 'कमीने' के बाद विशाल भारद्वाज के साथ शाहिद कपूर की यह तीसरी बड़ी फिल्म है।

यह फिल्म 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, सनोबर शेख के वकीलों का कहना है कि वे अब इस फैसले को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

Continue reading on the app

Jaideep Ahlawat Birthday: Jaideep Ahlawat का सपना था Indian Army, किस्मत ने बनाया Bollywood का 'खूंखार' एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता जयदीप अहलावत आज यानी की 08 फरवरी को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। जयदीप को फिल्मों में काम करने के बाद भी वह मुकाम नहीं मिला, जिसकी उनको उम्मीद थी। लेकिन अभिनेता को ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ। उनको 'पाताल लोक' से रातों-रात घर-घर में पहचान मिली थी। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि जयदीप एक्टिंग फील्ड में नहीं बल्कि भारतीय सेना में शामिल होना चाहते थे। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर जयदीप अहलावत के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और शिक्षा

हरियाणा के रोहतक के जिले के महम क्षेत्र के खरकड़ा गांव में 08 फरवरी 1978 को जयदीप अहलावत का जन्म हुआ था। उन्होंने साल 2005 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि जयदीप एक्टिंग फील्ड में नहीं बल्कि भारतीय सेना में अधिकारी बनना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कई प्रयास भी किए, लेकिन एसएसबी इंटरव्यू पास नहीं कर पाने के कारण उनका यह सपना अधूरा रह गया।

अभिनय

एसएसबी इंटरव्यू क्लियर न हो पाने पर जयदीप की जिंदगी ने नया मोड़ लिया। उन्होंने अभिनय की ओर कदम बढ़ाया है। जयदीप ने पंजाब और हरियाणा में कई स्टेज शो किए। धीरे-धीरे उन्होंने अभिनय को गंभीरता से लेना शुरू किया और मुंबई का रुख किया। इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के जयदीप ने अपनी जगह बनाने का फैसला किया।

प्रोफेशनल ट्रेनिंग

बता दें कि साल 2008 में जयदीप अहलावत ने फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से एक्टिंग की पढ़ाई पूरी की। जयदीप के बैच में राजकुमार राव, विजय वर्मा और सनी हिंदुजा जैसे कलाकार शामिल थे। अभिनेता ने यहां से अभिनय की तकनीकी समझ और आत्मविश्वास मिला।

ओटीटी से मिली असली पहचान

साल 2008 में जयदीप अहलावत ने अपने करियर की शुरूआत शॉर्ट फिल्म 'नर्मीन' से की थी। इसके बाद वह फिल्म 'खट्टा मीठा', 'आक्रोश' और 'रॉकस्टार' में नजर आए थे। लेकिन इन फिल्मों से जयदीप को पहचान नहीं मिली। लेकिन जयदीप के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म उनके करियर के लिए टर्निंग प्वांइट बना। 'द बार्ड ऑफ ब्लड', 'द ब्रोकन न्यूज', 'ब्लडी ब्रदर्स' और 'पाताल लोक' जैसी सीरीज से उनको एक अलग पहचान मिली। वहीं 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में जयदीप अहलावत का छोटा सा किरदार दर्शकों को आज भी याद है। वह उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जो हर किरदार में जान डाल देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक साल पूरे, मुख्यमंत्री ने 500 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, केजरीवाल पर साधा निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार का एक साल पूरा होने के अवसर पर राजधानी के लोगों को 500 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इन बसों को हरी … Sun, 08 Feb 2026 13:40:20 GMT

  Videos
See all

PM Modi Malaysia Visit: India-Malaysia Relations पर मोदी का बड़ा ऐलान |Zakir Naik Malaysia| Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:41:19+00:00

AIMIM Vs SP | डिबेट में भिड़े SP प्रवक्ता और इमरान सोलंकी! #samajwadiparty #aimim #owaisi #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:45:00+00:00

Parambeer Singh: परमबीर सिंह को कार्यकारी निदेशक पद से हटा दिया गया #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:37:15+00:00

झूले का सर्टिफिकेशन हुआ तो हादसा कैसे हुआ? Surajkund Mela 2026 | Faridabad | Haryana News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T08:37:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers