NZ vs AFG: गुलबदीन नायब ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 का लक्ष्य
NZ vs AFG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले फील्डिंग करने के लिए कहा. इसके बाद अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. टीम के लिए गुलबदीन नायब ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 183 रनों की जरूरत है.
फर्ग्यूसन ने दोनों ओपनर को किया चलता
इस मैच में अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान पारी की शुरुआत करने के लिए आए. इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 35 रन जोड़े. टीम को पहला झठका जादरान के रूप में लगा, जब वो 10 रन के निजी स्कोर पर लॉकी फर्ग्यूसन की बॉल पर ग्लेन फिलिप्स को कैच थमा बैठे. इसके बाद टीम का दूसरा विकेट गुरबाज के रूप में गिरा वो 27 रन बनाकर फर्ग्यूसन का दूसरा शिकार बने.
गुलबदीन नायब ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
इसके बाद अफगानिस्तान की पारी को गुलबदीन नायब ने संभाला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को 150 के पार पहुंचा. गुलबदीन ने 29 बॉल में 2 चौके और 3 छ्क्कों के साथ 50 रन पूरे कर अर्धशतक लगाया. उन्होंने इस मैच में 35 बॉल में 62 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के मौजूद थे.
An attacking fifty from Gulbadin Naib guides Afghanistan in Chennai ????
— ICC (@ICC) February 8, 2026
It is one of the @marriottbonvoy Milestones of the tournament ???? pic.twitter.com/uSFDckoBts
गुलबदीन के अलावा टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल ने 29, दरविश रसूली 20, अजमतुल्लाह उमरजई ने 14 और मोहम्मद नबी ने 10 रनों का योगदान दिया. वहीं न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी, रचिन रवींद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया.
अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी.
न्यूजीलैंड - फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस दिन टीम के साथ जुड़ेगा ये खतरनाक ऑलराउंडर
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बिहार भाजपा अध्यक्ष बोले- यह रणनीतिक दोस्ती को बढ़ाने वाला कदम है
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के बिहार इकाई के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग में एक नया अध्याय शुरू करेगा।
अंतरिम समझौते को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा, “भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को एक नई दिशा देता है। यह समझौता व्यापार, निवेश, तकनीक और सप्लाई चेन को मजबूत करेगा, जिससे भारत को अपने विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में मदद मिलेगी। यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक और आर्थिक दोस्ती को बढ़ाने का एक कदम भी है।”
भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का मकसद एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार पैक्ट का रास्ता बनाना है। घोषणा के हिस्से के तौर पर व्हाइट हाउस ने भारतीय उत्पादों पर टैरिफ को 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की आधिकारिक पुष्टि की। इससे भारतीय निर्यातकों और उद्योगों को तुरंत राहत मिली।
इस व्यापार समझौते को लेकर यह बातचीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, 2025 को शुरू की थी। अधिकारियों ने कहा कि यह अंतरिम अरेंजमेंट ज्यादा मजबूत और डायवर्सिफाइड सप्लाई चेन को समर्थन करते हुए जल्दी नतीजे देने के लिए डिजाइन किया गया है।
घोषणा में कहा गया, “अमेरिका और भारत के बीच अंतरिम समझौता हमारे देशों की साझेदारी में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर होगा, जो आपसी हितों और ठोस नतीजों के आधार पर आपसी और संतुलित व्यापार के लिए एक साझा प्रतिबद्धता दिखाएगा।”
बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की और बाद में ट्रूथ सोशल पर डील का ऐलान करते हुए लिखा कि दोनों देश एक व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। उन्होंने आपसी लेन-देन, मार्केट एक्सेस बढ़ाने और लंबे समय से चले आ रहे व्यापार असंतुलन को दूर करने की कोशिशों पर जोर दिया।
इसके अलावा, एक और मामले में, सांसद पप्पू यादव से जुड़ी गिरफ्तारी को लेकर संजय सरावगी ने कहा, “पप्पू यादव पर केस दर्ज है, उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना चाहिए था। उन्हें 15-20 सालों से खोजा जा रहा था। कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि फरार आरोपी को सरेंडर करना होगा और अगर वारंट या अटैचमेंट ऑर्डर एग्जीक्यूट होते हैं, तो सरकार को उनकी गिरफ्तारी और जेल सुनिश्चित करनी चाहिए।”
--आईएएनएस
केके/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






