छोटी सी परी ने लहंगे में ‘Sweety Tera Drama’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, देख बड़े-बड़े रह गए हैरान!
छोटी सी प्यारी बच्ची ने लहंगा पहनकर ‘Sweety Tera Drama’ गाने पर ऐसा एनर्जेटिक और धमाकेदार डांस किया कि वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। उसकी क्यूट स्माइल, मासूम एक्सप्रेशंस और फुल जोश वाले स्टेप्स ने माहौल को पूरी तरह से मस्ती भरा बना दिया. हर बीट पर उसका कॉन्फिडेंस देखकर बड़े-बड़े भी तालियां बजाने लगे. यह नन्हीं परी का शानदार डांस वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
Metro Station बना शादी का मंडप, प्रेमिका से मिलने आया था बेटा, मां ने करवा दिया रोका!
सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा और बोल्ड वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. इसमें एक महिला को अपने बेटे का रोका मेट्रो स्टेशन पर करते देखा गया. वीडियो के कैप्शन में जानकारी दी गई कि महिला का बेटा मेट्रो पर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. दोनों स्टेशन पर बैठकर बातें कर रहे थे. इतने में लड़के की मां अपने पति के साथ वहां आ गई और दोनों का रोका करवा दिया. इस दौरान बेटा मां से ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट करते रह गया लेकिन महिला ने आखिरकार दोनों का रोका कर दिया और लड़की से जल्द शादी का वादा कर डाला. वीडियो शेयर होते ही वायरल हो गया. जहां कई लोगों ने मां के इस बोल्ड मूव की तारीफ की वहीं कई ने इसे स्क्रिप्टेड बताया. वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
















