Responsive Scrollable Menu

भावांतर योजना: सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन जारी, 17 अक्टूबर है लास्ट डेट, इन केंद्रों पर नि:शुल्क व्यवस्था, जानें अन्य डिटेल्स

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। भावांतर योजना के अंतर्गत विपणन वर्ष 2026-27 में सोयाबीन फसल के लिए पंजीयन की प्रक्रिया जारी है। जिन किसानों ने अबतक पंजीयन नहीं करवाया है वे 17 अक्टूबर तक ई-उपार्जन पोर्टल https://mpeuparjan.nic.in पर जाकर करवा सकते हैं।

किसानों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र,सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित केन्द्र पर पंजीयन की निःशुल्क सुविधा की गई है। इसके अलावा एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर प्रति पंजीयन 50 रुपए शुल्क रखा गया है।

ध्यान रहे पंजीयन के लिए भूमि संबंधी दस्तावेज़, आधार कार्ड, फोटो और पहचान पत्र अनिवार्य है। इसके अलावा सिकमी, बटाईदार,कोटवार  और वन पट्टाधारी किसान  केवल सहकारी समिति  और सहकारी विपणन सहकारी संस्था ‌द्वारा संचालित केन्द्रों पर  पंजीयन करा सकेंगे। इस श्रेणी के किसानों का सत्यापन राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

पंजीयन के लिए आधार नंबर का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है, क्योंकि किसान के आधार लिंक बैंक खाते के सत्यापन के लिये पंजीयन के दौरान ही 1 रुपये का ट्रांजेक्शन मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम द्वारा ई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल के माध्यम से कराया जाएगा। भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा। सत्यापन होने की स्थिति में ही पंजीयन मान्य होगा। ऐसे में जरूरी है कि पंजीयन कराते समय किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।

किसान इन बातों का रखें ध्यान

  • पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है, क्योंकि बेची हुई उपज का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर किसान के आधार लिंक बैंक खाते में किया जाएगा।
  • वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा। किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में हो सकेगा जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा।
  • आधार लिंक बैंक खाते में भुगतान करने में किसी कारण से समस्या उत्पन्न होने पर किसान ‌द्वारा पंजीयन में उपलब्ध कराये गए बैंक खाते में भुगतान किया जा सकेगा। किसान पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और IFSC कोड की जानकारी उपलब्ध करानी होगी।
  • अक्रियाशील बैंक खाते, संयुक्त बैंक खाते एवं फिनो, एयरटेल, पेटीएम, बैंक खाते पंजीयन में मान्य नहीं होंगे। पंजीयन व्यवस्था में बेहतर सेवा प्राप्त करने के लिए यह जरूरी होगा कि किसान अपने आधार नंबर से बैंक खाता और मोबाईल नंबर को लिंक कराकर उसे अपडेट रखें।
  • भू-अभिलेख और आधार कार्ड में दर्ज नाम में विसंगति होने पर पंजीयन का सत्यापन तहसील कार्यालय से कराया जाएगा।

Continue reading on the app

जबलपुर के भेड़ाघाट में सोमवार से फिर शुरू होगा नौका विहार, नर्मदा उत्सव की तैयारियां तेज

जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट में आगामी 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले भव्य नर्मदा उत्सव को लेकर तैयारियां अब जोरों पर चल रही हैं। नगर परिषद की ओर से घाटों की साफ-सफाई, नौकाओं की व्यवस्था और पर्यटकों की सहूलियत के लिए तमाम जरूरी इंतजाम तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने बताया कि आयोजन स्थल पर आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है।

शनिवार को अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा के पुख्ता निर्देश दिए। पिछले दिनों लगातार हुई बारिश के कारण पंचवटी इलाके में नौका विहार को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने के बाद नगर परिषद ने इसे फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। प्रशासन ने देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे भेड़ाघाट पहुंचकर इस पावन उत्सव और नौका विहार का भरपूर आनंद उठाएं।

सोमवार से पंचवटी में फिर शुरू होगा नौका विहार

दरासल, बरसात के मौसम और बढ़ते जलस्तर की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पंचवटी क्षेत्र में नौका विहार पर रोक लगाई गई थी। अब स्थिति पूरी तरह अनुकूल होने के कारण आने वाले सोमवार यानी 13 अक्टूबर से नौका विहार की सेवाएं फिर से सुचारू रूप से शुरू कर दी जाएंगी। नगर परिषद ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए नौका संचालन से जुड़े सभी नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोग बिना किसी डर के घूम सकें।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराई गईं 300 लाइफ जैकेट

उत्सव और मेलों के दौरान आने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से 300 नई लाइफ जैकेट उपलब्ध कराई गई हैं। इसके अलावा आगामी पंचकोसी यात्रा और नर्मदा परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या में होने वाली भारी बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त लाइफ जैकेट भी पहले ही मंगवाकर रख ली हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

नौकाओं के साथ हर वक्त तैनात रहेगी गोताखोरों की टीम

पंचकोसी यात्रा और सामान्य दिनों में भी पंचवटी से लेकर भेड़ाघाट के मुख्य जलमार्गों पर लगातार नावें चलती हैं। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन सभी नौकाओं के साथ गोताखोरों की एक अनुभवी टीम भी हर समय मुस्तैद रहेगी। नगर परिषद अध्यक्ष चतुर सिंह लोधी ने साफ कहा है कि प्रशासन के लिए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा सबसे पहले आती है, इसलिए सुरक्षा इंतजामों में किसी भी तरह की ढील नहीं बरती जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: 2000 छक्के… वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली दुनिया की पहली टीम

IND vs WI: वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस मैच में कैरेबियाई टीम ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो इससे पहले कोई भी नहीं कर सका था. Sun, 11 Oct 2026 23:36:25 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | Vote Chori Narrative पर बड़ा सवाल! उपचुनाव के नतीजों ने खोली पोल? | Desh Ki Pathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:20+00:00

Congress Office बना अखाड़ा, चले जूते चप्पल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-11T23:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers