Responsive Scrollable Menu

Abhijeet Dipke on PM Modi: 'देश ने ऐसा डरपोक और गुंडा नहीं देखा', पीएम मोदी पर अभिजीत दीपके का हमला

Abhijeet Dipke statement: हिरासत से छूटने के बाद अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। वहीं, मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी गिरफ्तारी को अपहरण बताया है।

Continue reading on the app

भारत में स्टारलिंक की शुरुआत में देरी से नाराज हैं Elon Musk, अंबानी पर फिर किया हमला

एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत में इंटरनेट सेवाओं को लेकर जुबानी जंग जारी है। स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने रविवार को एक बार फिर रिलायंस के प्रमुख मुकेश अंबानी पर निशाना साधा। उन्होंने भारत में स्टारलिंक की शुरुआत को लेकर हो रही बहस के बीच मौजूदा बाजार का बचाव करने वालों पर सवाल उठाए।

मस्क ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर ऐसे लोगों को 'अंबानी की इंटरनेट समर्थकों की सेना' बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग एक तरफ दावा करते हैं कि स्टारलिंक, रिलायंस जियो की कम कीमतों का मुकाबला नहीं कर पाएगा, वहीं दूसरी तरफ उसे बाजार के लिए बड़ा खतरा भी बताते हैं। मस्क ने इसे दोहरा रवैया बताया।

अंबानी की इंटरनेट सेना के तर्क समझ से परे

एलन मस्क ने एक्स पर लिखा, "अंबानी की इंटरनेट समर्थकों की सेना के बेतुके तर्कों का कोई मतलब नहीं है।" उन्होंने कहा कि कुछ लोग एक तरफ दावा करते हैं कि स्टारलिंक भारत में रिलायंस जियो की कम कीमतों का मुकाबला नहीं कर सकता। वहीं, दूसरी तरफ उनका कहना है कि स्टारलिंक इतना मजबूत प्रतिद्वंद्वी साबित हो सकता है कि मौजूदा कंपनियों के लिए खतरा बन जाए। मस्क ने इस रवैये को विरोधाभासी बताते हुए कहा कि ऐसे तर्कों में दोहरापन और बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बातें हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप-मस्क की इस गलती ने मोदी को बनाया 10 गुना ताकतवर, अब अमेरिका पर ही 100% टैरिफ लगेगा?

मस्क बोले- ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

मस्क ने कहा कि बाजार में ज्यादा कंपनियां होने से भारतीय ग्राहकों को फायदा होगा और उन्हें इंटरनेट सेवाओं के ज्यादा विकल्प मिलेंगे। उनके मुताबिक, स्टारलिंक के आने से मौजूदा कंपनियों का मुनाफा कम हो सकता है, लेकिन इससे उनका कारोबार बंद नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "हकीकत यह है कि बाजार में ज्यादा कंपनियां होने से भारत के आम लोगों को काफी फायदा होगा, क्योंकि उन्हें ज्यादा विकल्प मिलेंगे। अंबानी का मुनाफा कम होगा, लेकिन उनका कारोबार बंद नहीं होने वाला।"

मस्क ने यह भी कहा कि अगर भारत में स्टारलिंक की सेवाएं बहुत महंगी हुईं, तो लोग उन्हें नहीं खरीदेंगे। ऐसे में स्पेसएक्स को अपनी सेवाओं की कीमतें ग्राहकों के लिए कम रखनी होंगी।

इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

भारत में इंटरनेट की कीमतों पर क्यों छिड़ी बहस?

एलन मस्क की यह टिप्पणी मैक33 फाइनेंशियल ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरोन बर्नेट की एक पोस्ट के जवाब में आई। बर्नेट ने भारत में इंटरनेट सेवाओं को सस्ता और आसानी से उपलब्ध बताने वाली बातों पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने कहा कि भारत में इंटरनेट की उपलब्धता को लेकर बनी यह धारणा काफी हद तक मोबाइल इंटरनेट के इस्तेमाल पर आधारित है, जबकि घरों में फाइबर ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल अभी कम है।

मोबाइल डेटा और घर के इंटरनेट के इस्तेमाल में बड़ा अंतर

बर्नेट ने बताया कि भारत में लोग हर महीने करीब 30 से 40 जीबी मोबाइल डेटा इस्तेमाल करते हैं। इसके मुकाबले घरों में फाइबर इंटरनेट का इस्तेमाल करीब 300 जीबी तक होता है। उनका कहना था कि अगर घरों के लिए इंटरनेट का कोई सस्ता विकल्प उपलब्ध हो, तो घरों में ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल काफी बढ़ सकता है। मस्क की यह ताजा टिप्पणी भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत में हो रही देरी को लेकर उनकी लगातार जारी आलोचना के बीच आई है।

Continue reading on the app

  Sports

आंंखों से झर-झर आंसू... हाय रे दीवानगी! श्रेयस अय्यर को आउट होते नहीं देख पाईं उनकी महिला फैन

Shreyas Iyer IND vs WI Female Fan crying: महिलाओं के बीच श्रेयस अय्यर का क्रेज इस कदर तक हावी है कि अगर वह जल्दी आउट हो जाए तो उनकी फीमेल फैंस आंसू बहाने लगती हैं. यकीन नहीं होता तो खुद देख लीजिए, कैसे इंदौर टी-20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए तो उनकी महिला फैन खुद को रोने से नहीं रोक पाईं. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. Mon, 12 Oct 2026 09:35:16 +0530

  Videos
See all

बेकाबू ट्रक के सामने गिरी लड़की, ऐसे बची जान! | #Viral #TruckAccident #CCTV #Shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:45:33+00:00

Bhagya Chakra: नवरात्रि के दूसरे दिन मां के किस स्वरूप की करें पूजा? | Shardiye Navratri #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-12T02:38:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers