पीएम मोदी ने मलेशिया दौरे पर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ की द्विपक्षीय बातचीत
कुआलालंपुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मलेशिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग, रक्षा और सुरक्षा, क्लीन एनर्जी, कृषि, मैन्युफैक्चरिंग और स्किल डेवलपमेंट जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए मलेशियाई प्रधानमंत्री ने कहा, हम सभी क्षेत्रों में अधिक सहयोग की उम्मीद करेंगे और यह यात्रा मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के बारे में आशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि हमने इस बात पर भी चर्चा की है कि कुछ ऐसे मुद्दे भी हैं, जिन पर विचार किया जाना है।
वहीं पीएम मोदी ने कहा कि उनका और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत बेहद शानदार और यादगार था। उन्होंने बताया कि कुछ ही घंटों में मलेशिया के जीवन और संस्कृति को बड़ी खूबसूरती से पेश किया गया और कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने का तरीका हमेशा याद रहेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि मित्रता क्या होती है? मित्रता की ऊंचाई और गहराई क्या होती है? इसे मैं पूरी तरह अनुभव कर रहा हूं और इसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत आभारी हूं। मेरा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री के रूप में मुझे तीसरी बार मलेशिया आने का मौका मिला है और हमारी मित्रता ऐसी है कि आपके कार्यकाल में मुझे चौथी बार आपसे मिलने का मौका मिल रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीते वर्षों में भारत–मलेशिया संबंधों में जो गति और गहराई आई है, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कृषि, मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर, स्किल डेवलपमेंट और कैपेसिटी बिल्डिंग में दोनों देश अहम साझेदार हैं। साथ ही, रक्षा और सुरक्षा सहयोग भी लगातार मजबूत हो रहा है।
पीएम ने कहा कि हमारे संबंधों की असली ताकत पीपल-टू-पीपल टाई है। भारतीय मूल के लगभग 30 लाख मलेशियाई नागरिक हमारे देशों के बीच ‘लिविंग ब्रिज’ का काम कर रहे हैं। कल मुझे डायस्पोरा से मिलने का अवसर भी मिला, जो बेहद विशेष अनुभव रहा। मैंने देखा कि डायस्पोरा के लोगों का आपके प्रति व्यक्तिगत सम्मान और प्रेम है।
पीएम ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई में मित्र देशों का साथ बहुत मायने रखता है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारत और मलेशिया की समृद्धि एक दूसरे से जुड़ी हुई है।
मोदी ने कहा, “आज मेरी यात्रा का मूल संदेश स्पष्ट है कि भारत मलेशिया के साथ मिलकर हमारे संबंधों को नए स्तर पर ले जाना चाहता है और सहयोग के हर क्षेत्र में विस्तार और प्रगाढ़ता लाना चाहता है।”
प्रधानमंत्री ने अंत में मलेशियाई प्रधानमंत्री और उनकी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए इस शानदार स्वागत को वह हमेशा याद रखेंगे।
--आईएएनएस
एएमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
T20 World Cup 2026: एक कॉल ने कैसे बदल दी सिराज की किस्मत, जानिए सूर्या का सच क्यों लगा मियां भाई को मजाक
T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने खेलने पर बड़ा बयान दिया है. सिराज ने भारत और यूएसए के बीच खेले गए पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गेंद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए धमाकेदार वापसी की है.
मोहम्मद सिराज ने अपने सलेक्शन पर खोला राज
दरअसल, मोहम्मद सिराज भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. वो भारत के लिए हैदराबाद की ओर से बतौर कप्तान घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, उन्हें अचानक सूर्यकुमारय यादव का कॉल तब गया, जब हर्षित राणा ठीक वर्ल्ड कप से पहले घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को चुना और खुद उन्हें कॉल कर इस बारे में जानकारी देने का फैसला किया. इस कॉल के बारे में सिराज ने अब बात की है. सिराज को सूर्या का ये कॉल मजाक लगा. उन्होंने क्या कहा आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
सूर्या का कॉल क्यों लगा मोहम्मद सिराज को मजाक
मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'कल मुझे सूर्य भाई का फोन आया. उन्होंने कहा, मियां अपना बैग पैक करो और टीम में शामिल हो जाओ. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं और मैंने उनसे कहा कि मेरे साथ मत खेलो. घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलना हमेशा से मेरा सपना था. किस्मत का अपना प्लान था, और मैं यहां हूं'.
Mohammed Siraj said - "I got a call from Surya bhai yesterday. He said, ‘Miyan, pack your bags and join the squad.’ I thought he was joking and told him not to play with me. Playing a T20 World Cup at home was always my dream. Destiny had its plan, and here I am". ????♥️ pic.twitter.com/ZbdPpyAZFe
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. सिराज ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए और टीम को 29 रनों से जीत दिलाने में योगदान दिया. उन्हें इसलिए प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला क्योंकि जसप्रीत बुमराह को बुखार था और वो प्लेइंग-11 से बाहर थे.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में आज होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किन टीम के बीच होगी टक्कर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















