Responsive Scrollable Menu

मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- कोई भी जाति का व्यक्ति बन सकता है RSS चीफ

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है. भागवत ने कहा है कि संघ का प्रमुख कोई जाति का व्यक्ति बन सकता है. उन्होंने कहा कि ऐसा जरूरी नहीं है कि ब्राह्मण ही आरएसएस चीफ बन सकता है. या फिर कोई क्षत्रिय ही आरएसएस की कमान संभाल सकता है. कोई जाति का व्यक्ति आरएसएस के प्रमुख बनने का अधिकार रखता है. आरएसएस चीफ बनने के लिए एक बात का होना बहुत जरूरी है कि वह व्यक्ति हिंदू होना चाहिए. अन्य धर्म का व्यक्ति आरएसएस प्रमुख नहीं बन सकता है.  मोहन भागवत ने यह बात मुंबई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही. बता दें कि आरएसएस के कार्यक्रम में कई जानीमानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया. 

Continue reading on the app

T20 World Cup 2026: भारत के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए किस दिन टीम के साथ जुड़ेगा ये खतरनाक ऑलराउंडर

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत यूएसए पर जीत के साथ कर चुकी है. इस पहले मैच में मिली जीत के बाद टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी आई है. ये खबर इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर से जुड़ी हुई है.

भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद वाशिंगटन सुंदर की टीम इंडिया में वापसी पर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया है कि ये स्टार ऑलराउंडर भारतीय स्क्वाड से कब तक जुड़ेगा. 

वाशिंगटन सुंदर कब करेंगे वापसी

सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया कि, वाशिंगटन सुंदर दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं. वह ठीक हैं, सब कुछ ठीक है. 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच मैच होने वाला है. ये भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दूसरा मैच होगा. उससे पहले कप्तान सूर्या ने सुंदर के फैंस को खुशखबरी दी है.

कब और कहां चोटिल हुए थे सुंदर

26 वर्षीय सुंदर को 11 जनवरी को बड़ौदा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में चोट लगी थी. इसके बाद वो चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे. वह बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उन्होंने अपना रिहैब पूरा कर लिया है. वो अब फिटनेस पाने के बहुत करीब हैं. ऐसे में उनकी जल्द वापसी ने भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मजबूती दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026: अचानक टॉस छोड़कर क्यों भागे भारतीय कप्तान, बीच मैदान पर रोहित ने लगाई सूर्या की क्लास

Continue reading on the app

  Sports

मैंने कभी उन्हें लड़ते हुए नहीं देखा, BCCI ने तोड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के रिश्ते पर चुप्पी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच रिश्तों को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान तो दोनों के आपस में बात तक ना करने की खबर सामने आई थी. इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने चुप्पी तोड़ी है. Sun, 8 Feb 2026 12:48:15 +0530

  Videos
See all

Raveena Tandon: इवेंट में रवीना टंडन का खास अंदाज #bollywood #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T07:43:58+00:00

RSS के कार्यक्रम में पहुंचे Salman Khan, कैमरों में कैद हुआ खास अंदाज #shortsviral #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T07:45:54+00:00

हैवानियत के खिलाफ भड़की हिंसा | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T07:44:29+00:00

Sukhdeo Bhagat: 'बहुत डरपोक प्रधानमंत्री हैं मोदी' #viral #shorts #trending #ATShorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T07:43:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers