T20 World Cup 2026: एक कॉल ने कैसे बदल दी सिराज की किस्मत, जानिए सूर्या का सच क्यों लगा मियां भाई को मजाक
T20 World Cup 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने खेलने पर बड़ा बयान दिया है. सिराज ने भारत और यूएसए के बीच खेले गए पहले मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में गेंद के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया. उन्होंने इस मुकाबले में 3 विकेट लेकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए धमाकेदार वापसी की है.
मोहम्मद सिराज ने अपने सलेक्शन पर खोला राज
दरअसल, मोहम्मद सिराज भारत के टी20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. वो भारत के लिए हैदराबाद की ओर से बतौर कप्तान घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे, उन्हें अचानक सूर्यकुमारय यादव का कॉल तब गया, जब हर्षित राणा ठीक वर्ल्ड कप से पहले घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
इसके बाद भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को चुना और खुद उन्हें कॉल कर इस बारे में जानकारी देने का फैसला किया. इस कॉल के बारे में सिराज ने अब बात की है. सिराज को सूर्या का ये कॉल मजाक लगा. उन्होंने क्या कहा आइए आपको इस बारे में बताते हैं.
सूर्या का कॉल क्यों लगा मोहम्मद सिराज को मजाक
मोहम्मद सिराज ने यूएसए के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'कल मुझे सूर्य भाई का फोन आया. उन्होंने कहा, मियां अपना बैग पैक करो और टीम में शामिल हो जाओ. मुझे लगा कि वह मजाक कर रहे हैं और मैंने उनसे कहा कि मेरे साथ मत खेलो. घर पर टी20 वर्ल्ड कप खेलना हमेशा से मेरा सपना था. किस्मत का अपना प्लान था, और मैं यहां हूं'.
Mohammed Siraj said - "I got a call from Surya bhai yesterday. He said, ‘Miyan, pack your bags and join the squad.’ I thought he was joking and told him not to play with me. Playing a T20 World Cup at home was always my dream. Destiny had its plan, and here I am". ????♥️ pic.twitter.com/ZbdPpyAZFe
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 7, 2026
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सूर्यकुमार यादव की 84 रनों की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए. सिराज ने इस मैच में 3 विकेट हासिल किए और टीम को 29 रनों से जीत दिलाने में योगदान दिया. उन्हें इसलिए प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला क्योंकि जसप्रीत बुमराह को बुखार था और वो प्लेइंग-11 से बाहर थे.
ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में आज होंगे 3 मुकाबले, जानिए कब और कहां किन टीम के बीच होगी टक्कर
India-US Trade Deal पर Amit Shah की 'गारंटी', कहा- Make in India को मिलेगी ऐतिहासिक उड़ान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम व्यापार समझौता भारत के तेजी से बढ़ते विकास के इंजन को नयी ताकत प्रदान करेगा। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को हकीकत में बदलते हुए, यह समझौता मेक इन इंडिया , मेहनती किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप क्षेत्र के नए प्रयोगकर्ताओं और मछुआरों के लिए बड़ी तरक्की के द्वार खोलता है।
साथ ही, यह युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर भी पैदा करेगा। उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक समझौते के लिए मोदी जी का हार्दिक आभार और भारत के प्रत्येक नागरिक को बधाई। भारत और अमेरिका ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत दोनों देश आपसी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कई वस्तुओं पर आयात शुल्क में कटौती करेंगे। एक संयुक्त बयान के अनुसार, यह ढांचा दोनों देशों के व्यापक भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दोहराता है।
इस वार्ता की शुरुआत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 13 फरवरी, 2025 को की थी। समझौते के तहत, अमेरिका भारतीय वस्तुओं पर लगने वाले शुल्क को वर्तमान 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करेगा। वहीं, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और खाद्य एवं कृषि उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला पर आयात शुल्क को या तो खत्म कर देगा या काफी कम कर देगा।
इन उत्पादों में सूखे मेवे, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट के साथ-साथ पशु आहार के लिए उपयोग होने वाला लाल ज्वार शामिल है। इस समझौते के पहले हिस्से पर मार्च के मध्य तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi





















