Responsive Scrollable Menu

Galwan Clash: अमेरिका का बड़ा दावा, भारत से गलवान झड़प के बाद चीन ने किया था परमाणु टेस्ट

Galwan Clash: अमेरिका ने चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने भूकंपीय निगरानी को चकमा देने के लिए विशेष तकनीक का इस्तेमाल कर गुप्त परमाणु विस्फोटक परीक्षण किए. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक ये गतिविधियां साल 2020 में हुईं, ठीक उसी दौर में जब भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी. अमेरिका का कहना है कि चीन ने गलवान की हिंसक झड़प के ठीक बाद परमाणु परीक्षण किया. जो चिंता का विषय है. 

22 जून 2020 को हुआ संदिग्ध परमाणु परीक्षण

अमेरिकी विदेश उप सचिव थॉमस जी डिनानो ने दावा किया कि चीन ने 22 जून 2020 को एक 'यील्ड पैदा करने वाला' परमाणु परीक्षण किया. यह परीक्षण गलवान संघर्ष के महज एक सप्ताह बाद हुआ था, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे और चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था.

डिनानो के अनुसार, यह परीक्षण सैकड़ों टन क्षमता वाले विस्फोट की श्रेणी में आता है और इसे इस तरह अंजाम दिया गया ताकि अंतरराष्ट्रीय निगरानी एजेंसियां इसे आसानी से पकड़ न सकें.

‘डीकपलिंग’ तकनीक से छिपाए गए परीक्षण

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि चीन ने 'डीकपलिंग' नामक तकनीक का इस्तेमाल किया. यह तरीका भूकंपीय संकेतों को कमजोर कर देता है, जिससे परमाणु विस्फोट का पता लगाना मुश्किल हो जाता है. डिनानो ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट कर कहा कि चीन ने इस तकनीक के जरिए अपनी गतिविधियों को दुनिया से छिपाने की कोशिश की.

उनका कहना है कि इस तरह के परीक्षण न केवल अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा संतुलन के लिए भी खतरा पैदा करते हैं.

बदलते खतरों के लिए नए सुरक्षा ढांचे की जरूरत

थॉमस डिनानो ने मौजूदा वैश्विक सुरक्षा ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुनिया अब पुराने खतरों से नहीं, बल्कि नए और तेजी से बदलते परमाणु जोखिमों से जूझ रही है. उन्होंने चेतावनी दी कि पारंपरिक हथियार नियंत्रण समझौते आज की वास्तविकताओं के अनुरूप नहीं हैं.

न्यू START संधि पर उठे सवाल

अमेरिकी अधिकारी ने 2010 में हस्ताक्षरित न्यू स्टार्ट (New START) संधि का भी जिक्र किया, जो अमेरिका और रूस के रणनीतिक परमाणु हथियारों की संख्या सीमित करने के लिए बनाई गई थी. डिनानो ने कहा कि 2026 में समाप्त होने वाली इस संधि की सीमाएं अब अप्रासंगिक हो चुकी हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका की लगभग सभी तैनात परमाणु ताकतें न्यू START के दायरे में थीं, जबकि रूस के बड़े भंडार का केवल एक हिस्सा ही इसके अंतर्गत आता था. वहीं, चीन का एक भी परमाणु हथियार इस संधि के दायरे में नहीं था.

वैश्विक परमाणु संतुलन पर बढ़ती चिंता

अमेरिका के इन आरोपों के बाद एक बार फिर वैश्विक परमाणु संतुलन और पारदर्शिता पर बहस तेज हो गई है. चीन की ओर से इन दावों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि ये आरोप सही साबित होते हैं, तो इससे अंतरराष्ट्रीय हथियार नियंत्रण प्रयासों को बड़ा झटका लग सकता है.

Continue reading on the app

Happy Propose Day 2026 Wishes: प्रपोज डे पर क्रश से कहनी है दिल की बात, तो इन खास संदेश और शायरी से करें प्यार का इजहार

Happy Propose Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन यानी आज प्रपोज डे है जिसे प्यार के इजहार का सबसे खूबसूरत मौका माना जाता है. आज यानी 8 फरवरी को मनाया जाने वाला यह दिन उन भावनाओं को सामने लाना का है जो अक्सर दिल में ही रह जाती हैं. फिर चाहे पहली बार किसी से अपने प्यार का इजहार करना हो या पुराने रिश्ते को एक नया नाम देना हो, प्रपोज डे प्यार को खुलकर स्वीकार करने का सबसे अच्छा तरीका माना जाता है. 

इस खास डे पर हर कोई अपनी क्रश को अपने दिल की बात कहता है. तो कोई अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड एक साथ पूरी जिंदगी बिताने के लिए प्रपोज करते हैं. अगर आप भी अपने क्रश से दिल की बात करना चाहते हैं और सीधा बोलना मुश्किल लग रहा है तो हम आपके लिए कुछ खास संदेश और शायरी लेकर आए है जिसके जरिए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं.

Happy Propose Day 2026 Wishes In Hindi 

मुझे तुम्हारा पूरा जीवन नहीं चाहिए, 
बस एक खुशहाल जीवन चाहिए,
और मेरी खुशी तुमसे ही शुरू होती है और तुम पर ही खत्म होती है, 
हैप्पी प्रपोज डे!"

कहते हैं हमेशा के लिए बहुत लंबा समय होता है, 
लेकिन मुझे तुम्हारे साथ वो समय बिताने में कोई आपत्ति नहीं होगी.
क्या तुम मेरी बनोगी?
Happy Propose Day 2026

तुम्हारे बिना मेरी सुबह अधूरी है, 
क्या तुम मेरी जिंदगी बनोगी? 
हैप्पी प्रपोज डे!"

तुम मिले जब से मुझे, 
हर दिन लगता है खास 
क्या तुम बनोगी मेरी 
जिंदगी का सबसे हसीन एहसास? 

Propose Day 2026 Shayari 

तुम्हें देखा तो ये ख्याल आया 
कि जिंदगी धूप नहीं, तुमसा साया 
अब और क्या कहूं मैं अपने दिल की कहानी 
बस इतना समझ लो तुमसे ही दिल लगाया 

पहली बार जब तुम्हें देखा था, 
दिल ने कहा था, यही तो वो चेहरा है जिसका इंतजार था 
आज वही दिल इजाजत मांग रहा है 
क्या तुम्हारे साथ अपना हर कल गुजार सकता हूं 

तुम्हें देखकर दिल ने शरारत कर दी 
धड़कनों ने भी बगावत कर दी 
अब हाल ये है कि पूछो मत 
दिल ने तो तुम्हें मोहब्बत कर ली!!

यह भी पढ़ें: Rose Day 2026: गुलाब की कीमत करोड़ों में! रोज डे पर जानिए दुनिया के सबसे महंगे रोज, जूलियट Rose बना नंबर-1

Continue reading on the app

  Sports

UP Board 2026: 18 फरवरी से कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे छात्र, जानें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे, और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) … Sun, 08 Feb 2026 14:37:28 GMT

  Videos
See all

टीचर ने पूछा कैसे हुए लेट? छात्र ने भरी क्लास में थप्पड़ मार दिया! Gujarat News | Panchmahal News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T09:32:07+00:00

Big Breakinng on US Tariffs LIVE: अभी-अभी टैरिफ पर Trump का ऐलान! | PM Modi | India-US Trade Deal #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T09:41:03+00:00

Karnataka के Belagavi में पत्रकार बनकर घर में फिट किया कैमरा, प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया! #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T09:37:25+00:00

Love Jihad का कांड, Bajrang Dal ने जमकर कूटा | MP News | Bhopal News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T09:41:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers