स्पेन का दौरा रद्द, Mohammed Siraj को मिला T20 World Cup का टिकट, बोले- 'अल्लाह ने जो लिखा...'
मोहम्मद सिराज अपनी पसंदीदा फुटबॉल टीम रीयाल मैड्रिड को रीयाल सोसीदाद के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए दुनिया के दूसरी हिस्से में जाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी उन्हें कप्तान सूर्यकुमार यादव का फोन आया। चोटिल हर्षित राणा के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के भरोसेमंद तेज गेंदबाज सिराज को टीम में शामिल किया।
जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण सिराज को एकादश में शामिल किया गया और उन्होंने वही किया जो वह हमेशा करते हैं- हर गेंद पर अपना पूरा जोर लगाया। इस ईमानदार कोशिश के लिए उन्हें तीन विकेट मिले जिससे भारत ने जोश से भरी अमेरिका की टीम को हराने में सफलता हासिल की। शनिवार को टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत की 29 रन की जीत में सबसे सफल गेंदबाज बनकर खुश सिराज ने अपनी वापसी की कहानी सुनाते हुए कहा, ‘‘दो दिन पहले सूर्या (सूर्यकुमार) ने कहा ‘मियां बैग पैक कर और आ जा (मुंबई)। मैंने उनसे कहा ‘भाई मजाक मत करो क्योंकि यह तो होने वाला नहीं है’। लेकिन उन्होंने कहा ‘मैं सच कह रहा हूं, तैयार हो जा’।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर (भारत के चयनकर्ता प्रज्ञान) ओझा भाई ने मुझे फोन किया... अल्लाह ने जो लिखा है उसे कोई नहीं बदल सकता।’’
जब उनसे पूछा गया कि हैदराबाद के लिए कुछ रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के बाद उन्होंने फरवरी में ब्रेक के लिए क्या योजना बनाई थी तो सिराज ने कहा, ‘‘15 तारीख को रीयाल मैड्रिड का मैच है और मैं उसे देखने जा रहा था और उसके बाद रमजान है लेकिन अल्लाह ने जो लिखा है...।’’ दरअसल जब टीम के स्ट्रैंथ एवं अनुकूलन कोच एड्रियन ले रॉक्स ने उन्हें मैसेज करके पूछा था कि ‘क्या योजना है’ तो सिराज ने जवाब दिया था, ‘‘अभी मुझे मैसेज मत करो क्योंकि मैंने चार दिवसीय दो मैच खेले हैं और मुझे आराम चाहिए। इसके बाद देखूंगा कि क्या योजना है।’’
सिराज को फोन आने की उम्मीद नहीं थी क्योंकि वह टूर्नामेंट के लिए भारत की योजनाओं का हिस्सा नहीं थे। यह तेज गेंदबाज बारबडोस में 2024 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा था। सिराज ने कहा, ‘‘जब मैं विमान में था तो ऐसा लग रहा था जैसे मैं सपना देख रहा हूं क्योंकि मैंने विश्व कप में खेलने के बारे में सोचा ही नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले एक साल से योजना बनाई जा रही थी। जो लोग इसमें खेलने वाले थे उन्हें मौके मिल रहे थे और क्योंकि मैंने टी20 अंतरराष्ट्रीय नहीं खेले थे इसलिए मुझे समझ आ गया था कि मैं इसका हिस्सा नहीं बनूंगा।
'कोई मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था':रिया चक्रवर्ती ने सुशांत केस में नाम आने के बाद के मुश्किल दौर के बारे में बताया
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने हाल ही में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत केस में नाम आने के बाद कोई भी उनके साथ काम करने को तैयार नहीं था। दरअसल, कई सालों तक मेनस्ट्रीम से दूर रहीं रिया अब डायरेक्टर हंसल मेहता की अपकमिंग वेब सीरीज फैमिली बिजनेस से एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रिया ने अपनी ज़िंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की। रिया ने कहा, “एक्टिंग का वह सपना छोड़ना, जिसके लिए मैंने दस साल से ज़्यादा मेहनत की थी, मेरे लिए बिल्कुल आसान नहीं था। इसके लिए मुझे कई बार थेरेपी लेनी पड़ी। मुझे उसके बारे में सोचना बंद करना पड़ा, क्योंकि वह सपना अब पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा था और मुझे एक्टिंग के मौके नहीं मिल रहे थे।” रिया ने यह भी बताया कि जब यह प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर हुआ था, तो उन्होंने शुरुआत में मना कर दिया था। उन्होंने कहा, “हंसल सर और राइटर ने मुझसे पूछा कि मुझे क्या रोक रहा है। मैंने उनसे कहा कि मैंने एक्टिंग छोड़ दी है। तब उन्होंने कहा कि यही वजह है कि मुझे यह करना चाहिए, क्योंकि इससे फर्क नहीं पड़ता कि मैं अच्छा करूं या नहीं।” रिया ने आगे कहा कि अब उन्हें खुशी है कि उन्होंने हां कह दिया। सात सालों में ज़िंदगी बहुत बदल गई है, लेकिन सेट पर लौटना साइकिल चलाने जैसा लगा, जिसे इंसान कभी नहीं भूलता। कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था: रिया रिया ने बताया कि काम से ब्रेक उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं लिया था। उन्होंने कहा, “मुझे मजबूरी में रुकना पड़ा, और यह दौर तकलीफ और दर्द से भरा था। जो कुछ हुआ, उसके तुरंत बाद शायद मैं इमोशनली, मेंटली या फिजिकली रूप से तैयार भी नहीं थी। वो साल, जब कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था, बेहद दर्दनाक थे। भगवान और यह दुनिया हम सबको मुश्किलों से लड़ने की ताकत देते हैं, बस हमें उसे पहचानना होता है। अगर मेरे दोस्त और परिवार मेरे साथ न होते, तो शायद मैं इस दौर से इस तरह बाहर नहीं आ पाती।” एक्टिंग में वापसी के अलावा रिया ने उन महिलाओं के बारे में भी इमोशनल होकर बात की, जिन्होंने उनके सबसे मुश्किल वक्त में उनका साथ दिया। उन्होंने कहा, “मेरी गर्ल फ्रेंड्स ने मुझे सच्ची दोस्ती का मतलब दिखाया है। बिना किसी वजह के प्यार मिलना और उनके साथ खड़े रहने के कारण उनके काम और करियर पर असर पड़ना, यह बहुत बड़ी बात है।” रिया ने सिंगर और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को अपनी बहन जैसी बताया। रिया ने यह भी बताया कि शिबानी ने पब्लिकली उन्हें सपोर्ट करने की वजह से कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट खो दिए थे, जिसके बारे में उन्हें बाद में पता चला। रिया ने कहा, “मैं खुशकिस्मत हूं कि मेरी ज़िंदगी में ऐसी महिलाएं हैं, जो एक-दूसरे को आगे बढ़ाती हैं। एक तरफ मैंने इंसानियत का सबसे बुरा रूप देखा, तो दूसरी तरफ उसका सबसे खूबसूरत रूप भी महसूस किया।”
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




