Jammu and Kashmir Security Review | सेना प्रमुख ने आतंकवाद रोधी अभियानों की समीक्षा की, उन्नत तकनीकों के इस्तेमाल पर चर्चा की
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू संभाग के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिलों, पुंछ और राजौरी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद-रोधी अभियानों की गहन समीक्षा की। सेना द्वारा रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य का आकलन करना और आतंकवाद के खिलाफ सेना की संचालनात्मक क्षमता को और अधिक घातक बनाना था।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां अग्रिम क्षेत्रों के दौरे पर आतंकवाद-रोधी अभियानों और मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और इस दौरान संचालनात्मक क्षमता को और मजबूत करने के लिए उन्नत तकनीकों को शामिल करने पर भी चर्चा की गयी। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में 'Mission 200' का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब
सेना प्रमुख ने शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया था और जम्मू में ‘व्हाइट नाइट कोर’ के मुख्यालय का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने शनिवार को सीमावर्ती जिलों पुंछ और राजौरी का दौरा किया।
सेना के अतिरिक्त जनसंपर्क महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सेना प्रमुख ने व्हाइट नाइट कोर के अंतर्गत आने वाली आतंकवाद रोधी बल का दौरा किया, ताकि मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जा सके और संचालनात्मक तैयारियों का आकलन किया जा सके।’’
इसे भी पढ़ें: IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
उन्होंने क्षेत्र में जारी आतंकवाद-रोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्था की प्रभावशीलता तथा लगातार सतर्कता बनाए रखने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। आतंकवाद रोधी बल (रोमियो) या सीआईएफ (आर) सेना की एक विशेष इकाई है, जो राजौरी और पुंछ जिलों के चुनौतीपूर्ण इलाकों में आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ अभियानों की जिम्मेदारी संभालती है।
एडीजीपीआई ने बताया, ‘‘बातचीत में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने और संचालनात्मक क्षमता को और सुदृढ़ करने के लिए उन्नत तकनीकों के समावेश पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।’’ सेना ने कहा कि सेना प्रमुख ने सभी पद के जवानों की अटूट निष्ठा, पेशेवर रवैये और कर्तव्य के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण संचालनात्मक परिस्थितियों में उच्च स्तर की तैयारियों को बनाए रखने के लिए किए जा रहे उनके सतत प्रयासों की प्रशंसा की।
सीमा पार से घुसपैठ और हालिया आतंकी घटनाओं के मद्देनजर सेना प्रमुख का यह दौरा स्पष्ट संदेश देता है कि भारतीय सेना 'जीरो टॉलरेंस' की नीति के साथ तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त होकर आतंकवाद का सफाया करने के लिए तैयार है।
Japan Parliamentary Election: PM Takaichi की LDP को प्रचंड जीत की उम्मीद, विपक्ष बिखरा हुआ।
जापान में रविवार को संसदीय चुनावों के लिए मतदान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उम्मीद है कि उनकी संघर्षरत पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी कि वह अपना महत्वाकांक्षी रूढ़िवादी राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ा सकें। ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिसने पिछले सात दशकों में अधिकतर समय जापान पर शासन किया है।
उन्होंने इसी स्थिति को बदलने के लिए अचानक चुनाव कराने का फैसला किया। ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं। साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं। अत्यंत रूढ़िवादी ताकाइची अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने सिर्फ ‘‘काम’’ करने का संकल्प लिया।
उन्हें मजाकिया और सख्त मिजाज का माना जाता है, जिससे युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार, एलडीपी को निचले सदन में भारी जीत मिलने की संभावना है। विपक्ष बिखरा हुआ है और उसे मजबूत चुनौती देने में सक्षम नहीं माना जा रहा। ताकाइची ने कहा है कि अगर पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई तो वह इस्तीफा दे देंगी। इस बीच, उत्तरी जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी से मतदान और मतगणना प्रभावित होने की आशंका है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



