Lakh Take Ki Baat: क्या शुरू होने वाली है जंग, देखिए US ने ताइवान को दिए खतरनाक हथियार
Lakh Take Ki Baat: ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिका ताइवान को सुरक्षा देने के लिए हारपून एंटी-शिप मिसाइलें भेज रहा है, जबकि चीन अपने अत्याधुनिक हाइपरसोनिक हथियारों की ताकत बढ़ा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवान ने अमेरिका से करीब 400 हारपून मिसाइलों की मांग की थी, जिनकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है. इन मिसाइलों को तटीय इलाकों में तैनात किया जाएगा ताकि चीन के युद्धपोतों को रोका जा सके.
हारपून मिसाइलें करीब 148 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं और बड़े युद्धपोतों को तबाह करने में सक्षम हैं. दूसरी ओर, चीन अल्ट्रा-स्मॉल हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और YJ-15 जैसी तेज़ एंटी-शिप मिसाइलों पर काम कर रहा है. ताइवान अपनी “पॉर्क्यूपाइन स्ट्रेटजी” के जरिए चीन के हमले को महंगा बनाना चाहता है, लेकिन बढ़ते हथियारों से यह इलाका संभावित टकराव का केंद्र बनता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: Lakh Take Ki Baat: कहीं एशिया में छिड़ न जाए महायुद्ध! देखिए क्या है किम जोंग का बड़ा मिलिट्री प्लान
Delhi NCR से होली पर घर जाना होगा आसान, सीट फुल होने की भी छोड़ दें चिंता, रेलवे चला रहा है 108 स्पेशल ट्रेन
Holi Special Trains: होली का त्योहार आते ही ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है. इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है. 15 फरवरी के बाद से ज्यादातर ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है, खासकर पूर्वी भारत की ओर जाने वाले रूट्स पर लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. कई ट्रेनें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है.
दिल्ली से होगी घर जाने में आसानी
इसी को ध्यान में रखते हुए नॉर्दर्न रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. यात्रियों की सुविधा के लिए 108 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. इनमें से अधिकतर ट्रेनें दिल्ली से शुरू होंगी, जिससे NCR क्षेत्र के लोगों को अपने घर पहुंचने में आसानी होगी.
नॉर्दर्न रेलवे ने यह भी साफ किया है कि रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहेगा ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो.
पूरे देश में 1410 है होली स्पेशल ट्रेनों की संख्या
नॉर्दर्न रेलवे के जनरल मैनेजर अशोक कुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि होली के दौरान यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए रेलवे हर जरूरी कदम उठा रहा है ताकि लोग सुरक्षित और आराम से यात्रा कर सकें. उन्होंने बताया कि पूरे देश में इंडियन रेलवे 1410 होली स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, जिनमें से 108 ट्रेनें नॉर्दर्न रेलवे जोन से संचालित होंगी.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक हर रूट पर भीड़ की लगातार समीक्षा की जा रही है. अगर किसी रूट पर जरूरत महसूस हुई, तो वहां और भी स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा सकती है.
दुर्ग के लिए होली स्पेशल ट्रेन
- रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और दुर्ग के बीच एक खास होली स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है.
- ट्रेन नंबर 08751: यह ट्रेन 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे दुर्ग से चलेगी और अगले दिन सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
- ट्रेन नंबर 08752: वापसी में यह ट्रेन 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी.
इस ट्रेन में एसी, स्लीपर और जनरल कोच होंगे. यह ट्रेन रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुरवारा, दमोह, सागर, झांसी, आगरा और मथुरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.
यह भी पढ़ें: Holi Special Train: रेलवे की बड़ी सौगात, होली के मौके पर 285 स्पेशल ट्रेनों के साथ ऐसे पाएं आसानी से कंफर्म टिकट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















