Japan Parliamentary Election: PM Takaichi की LDP को प्रचंड जीत की उम्मीद, विपक्ष बिखरा हुआ।
जापान में रविवार को संसदीय चुनावों के लिए मतदान शुरू हुआ। प्रधानमंत्री साने ताकाइची को उम्मीद है कि उनकी संघर्षरत पार्टी को इतनी बड़ी जीत मिलेगी कि वह अपना महत्वाकांक्षी रूढ़िवादी राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ा सकें। ताकाइची व्यक्तिगत रूप से काफी लोकप्रिय हैं, लेकिन सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) उतनी लोकप्रिय नहीं है, जिसने पिछले सात दशकों में अधिकतर समय जापान पर शासन किया है।
उन्होंने इसी स्थिति को बदलने के लिए अचानक चुनाव कराने का फैसला किया। ताकाइची चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच जापान की अर्थव्यवस्था और सैन्य क्षमता को मजबूत करने वाली दक्षिणपंथी नीतियों को आगे बढ़ाना चाहती हैं। साथ ही वह अमेरिका के साथ गठबंधन को भी मजबूत बनाए रखना चाहती हैं। अत्यंत रूढ़िवादी ताकाइची अक्टूबर में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं और उन्होंने सिर्फ ‘‘काम’’ करने का संकल्प लिया।
उन्हें मजाकिया और सख्त मिजाज का माना जाता है, जिससे युवाओं के बीच वह काफी लोकप्रिय हैं। ताजा सर्वेक्षणों के अनुसार, एलडीपी को निचले सदन में भारी जीत मिलने की संभावना है। विपक्ष बिखरा हुआ है और उसे मजबूत चुनौती देने में सक्षम नहीं माना जा रहा। ताकाइची ने कहा है कि अगर पार्टी बहुमत हासिल नहीं कर पाई तो वह इस्तीफा दे देंगी। इस बीच, उत्तरी जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी से मतदान और मतगणना प्रभावित होने की आशंका है।
Pakistan-India Diplomatic Dispute | पाकिस्तान के गृहमंत्री का बेतुका आरोप, भारत हमारे देश में उग्रवादी संगठनों की मदद कर रहा
पाकिस्तान एक बार फिर अपनी आंतरिक सुरक्षा विफलताओं के लिए भारत पर दोषारोपण की पुरानी रणनीति अपना रहा है। हाल ही में इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए भीषण आत्मघाती विस्फोट के बाद, पाकिस्तानी नेतृत्व ने बिना किसी ठोस सबूत के भारत की संलिप्तता का दावा किया है, जिसे भारत ने "निराधार और निरर्थक" बताकर खारिज कर दिया है।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: USA ने छुड़ाए Team India के पसीने, Suryakumar की कप्तानी पारी से मिली पहली जीत
पाकिस्तान के गृहमंत्री का बेतुका आरोप
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारत उनके देश में उग्रवादी संगठनों की मदद कर रहा है। हालांकि, उन्होंने अपने दावों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया। भारत ने इससे पहले शुक्रवार को इस्लामाबाद की एक मस्जिद में हुए आत्मघाती विस्फोट में किसी भी तरह की संलिप्तता के पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। इस विस्फोट में कम से कम 36 लोग मारे गए और 160 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में 'Mission 200' का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब
भारत ने दिया पाकिस्तान को करारा जवाब
भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को हमले की निंदा करते हुए कहा था, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान अपने सामाजिक ताने-बाने को प्रभावित करने वाली समस्याओं का गंभीरता से समाधान करने के बजाय, अपनी घरेलू समस्याओं के लिए दूसरों को दोषी ठहराकर खुद को भ्रमित करने का विकल्प चुन रहा है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘भारत इस तरह के हर आरोप को खारिज करता है, जो निराधार होने के साथ-साथ निरर्थक भी है।’’
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शुक्रवार को बिना कोई सबूत दिए आरोप लगाया कि इस हमले में भारत और अफगानिस्तान का हाथ था। पाकिस्तान के गृह मंत्री नकवी ने शनिवार को कहा कि दाएश (आईएसआईएस) और तालिबान के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन उन्हें कहीं से धन और लक्ष्य मिल रहे हैं, और फिर उन्होंने भारत की ओर इशारा किया। मंत्री ने बिना कोई सबूत पेश किए आरोप लगाया, ‘‘मैं फिर से स्पष्ट रूप से कहता हूं कि उनका वित्तपोषण भारत से हो हो रहा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi




















