Horoscope Today: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए
Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन है. तिथि सप्तमी है और नक्षत्र स्वाति रहेगा. सूर्योदय सुबह 7:05 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:05 बजे तक रहेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में स्थित है.
शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल
आज दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक शुभ मुहूर्त है, जो नए कार्य शुरू करने के लिए अच्छा माना गया है. राहु काल शाम 4:43 बजे से 6:05 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान काम में रुकावटें आ सकती हैं. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो शुभ मुहूर्त देखकर ही निकलें.
आज का महामंत्र और उपाय
आज का महामंत्र है- “ॐ भास्कराय नमः” यह मंत्र सूर्य देव से जुड़ा है. इसका जप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.
आज का राशिफल संकेत
अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.
वॉशिंगटन में डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, ईरान वार्ता पर करेंगे चर्चा
यरुशलम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि वह बुधवार को वॉशिंगटन जाएंगे। वहां वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान और अमेरिका के बीच होने वाली बातचीत पर चर्चा करेंगे।
नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि दोनों नेता ईरान के साथ चल रही बातचीत पर चर्चा करेंगे। बयान में यह भी कहा गया कि नेतन्याहू का मानना है कि बातचीत में बैलिस्टिक मिसाइलों पर रोक और ईरान द्वारा अपने सहयोगी गुटों को दिया जा रहा समर्थन खत्म करने की शर्त जरूर शामिल होनी चाहिए।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब शुक्रवार को ओमान में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच परोक्ष (अप्रत्यक्ष) बातचीत हुई। ट्रंप ने इन बातचीतों को बहुत अच्छी बातचीत बताया और कहा कि ईरान समझौता करने के लिए इच्छुक दिख रहा है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह दोनों देशों के बीच बातचीत का पहला दौर था, जो पिछले साल जून में इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद हुआ। उस हमले के बाद 12 दिनों तक युद्ध चला, जिसके दौरान अमेरिका ने ईरान के अहम परमाणु ठिकानों पर बमबारी की थी।
ट्रंप और नेतन्याहू की आखिरी मुलाकात दिसंबर में हुई थी। व्हाइट हाउस की ओर से इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को ओमान में हुई इस अप्रत्यक्ष बातचीत से ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा फिर से शुरुआती स्तर पर लौट आई है।
ट्रंप ने बातचीत को बहुत अच्छी” बताया और कहा कि अगले हफ्ते की शुरुआत में आगे की बातचीत होने की योजना है।
ट्रंप ने पहले भी कई बार धमकी दी है कि अगर ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करता तो अमेरिका बल प्रयोग कर सकता है। इसी बीच, ईरान में देशभर में हुए प्रदर्शनों पर सख्ती के दौरान हजारों लोगों की मौत के बाद, अमेरिका ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत और अन्य युद्धपोत भी उस क्षेत्र में भेजे थे।
--आईएएनएस
एएमटी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















.jpg)





