Responsive Scrollable Menu

आयुर्वेद की 'महा-औषधि' है सोंठ, सेवन से पहले जान लें इसके नुकसान भी

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। हमारे लिए भोजन देने वाली घर की रसोई औषधीय गुणों से भरपूर होती है, और इस बारे में कम ही लोग जानते हैं कि रसोई में इस्तेमाल होने वाला हर मसाला एक दवा की तरह काम करता है।

ऐसा ही एक मसाला है सोंठ, जिसे चाय से लेकर लड्डूओं तक में सदियों से इस्तेमाल किया जाता रहा है। साधारण सी दिखने वाली सोंठ अपने आप में एक औषधि है। आयुर्वेद में सोंठ का इस्तेमाल कई तरह के रोगों से मुक्त होने में होता आया है।

सोंठ अदरक का सूखा रूप है जिसे सुखाकर और फिर महीन पीस कर तैयार किया जाता है। चरक संहिता में सोंठ के अनगिनत फायदे बताए गए हैं। आयुर्वेद की मानें तो सोंठ जठराग्नि को संतुलित करता है, पाचन को सुधारता है, शरीर को भीतर से गर्म रखता है, कब्ज से छुटकारा दिलाता है और कफ-वात दोषों को संतुलित रखने में भी सहायता करता है, हालांकि इसके सेवन के तरीकों के बारे में जानना भी जरूरी है।

सोंठ में जिंजरोल और शोगोल जैसे शक्तिशाली तत्व पाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल पेट से जुड़े रोगों के अलावा, जोड़ों के दर्द और गठिया और कैंसर जैसी बीमारियों में किया जाता है। बसंत ऋतु या जाती हुई सर्दी के समय सोंठ का सेवन थोड़ी मात्रा में करना चाहिए क्योंकि इस तरह के मौसम में संक्रमण तेजी से फैलता है और बुखार-सर्दी से जुड़ी परेशानियां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को परेशान करती हैं। अगर भूख न लगने की समस्या है तो सोंठ भूख बढ़ाने में भी मदद करती है। सोंठ का रोजाना सेवन पेट के भारीपन को कम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे समय पर भूख लगती रहती है।

दूसरा, यह जोड़ों के दर्द और गठिया के दर्द में भी राहत देता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं। यह शरीर पर किसी पेन किनर की तरह काम करता है। जाती हुई सर्दी में खासकर खांसी-जुकाम और सांस लेने की परेशानी ज्यादा देखी जाती है। ऐसे में सोंठ फेफड़ों में जमा कफ को ढीला करके श्वसन-मार्गों को खोलता है।

अब सवाल है कि किन लोगों को सोंठ के सेवन से बचना चाहिए। सोंठ की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मी के मौसम में सोंठ का सेवन न करें, क्योंकि ये पेट में जलन पैदा कर सकती है। इसके अलावा, पाइल्स या हाई बीपी से पीड़ित लोगों को भी सोंठ नहीं खानी चाहिए। गर्भवती महिलाएं भी सोंठ का सेवन न करें। ये प्री-मिच्योर डिलीवरी के लिए जिम्मेदार हो सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Horoscope Today: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? यहां जानिए

Horoscope Today: यहां दैनिक राशिफल के अनुसार पंडित डॉ. अरविंद त्रिपाठी बता रहे हैं कि सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. आज 8 फरवरी 2026, रविवार का दिन है. तिथि सप्तमी है और नक्षत्र स्वाति रहेगा. सूर्योदय सुबह 7:05 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:05 बजे तक रहेगा. आज चंद्रमा तुला राशि में स्थित है.

शुभ मुहूर्त, राहु काल और दिशाशूल

आज दोपहर 12:13 बजे से 12:57 बजे तक शुभ मुहूर्त है, जो नए कार्य शुरू करने के लिए अच्छा माना गया है. राहु काल शाम 4:43 बजे से 6:05 बजे तक रहेगा. इस समय कोई भी शुभ या महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए, क्योंकि इस दौरान काम में रुकावटें आ सकती हैं. आज पश्चिम दिशा में दिशाशूल है, इसलिए उस दिशा में यात्रा करने से बचें. यदि यात्रा बहुत जरूरी हो, तो शुभ मुहूर्त देखकर ही निकलें.

आज का महामंत्र और उपाय

आज का महामंत्र है- “ॐ भास्कराय नमः” यह मंत्र सूर्य देव से जुड़ा है. इसका जप करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है.

आज का राशिफल संकेत

अब हम वीडियो के माध्यम से 12 राशियों के बारे में जानेंगे- किसे करियर में सफलता मिलेगी, किसे धन और संपत्ति का लाभ होगा, कौन किस क्षेत्र में आगे बढ़ेगा, कौन सा अंक और रंग आपके लिए शुभ रहेगा, साथ ही यहां सावधानियां और सरल उपाय भी बताए गए हैं.

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना अब तेजी पकड़ने वाली है। शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में इस परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के … Sun, 08 Feb 2026 09:31:07 GMT

  Videos
See all

इस वजह से हुआ Surajkund मेले में हादसा | News18 का रियलिटी चेक, दिखी हैरान कर देने वाली तस्वीरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:10:06+00:00

PM Modi और मलेशिया के PM इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय वार्ता | #pmmodi #pmmodivisit #malaysia #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:08:25+00:00

लेडीज डिब्बे में बुर्का पहनकर एंट्री, जांच शुरू | #burqa #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:09:18+00:00

UP News | Ram Mandir | Ayodhya | Maulana Controversial Statement | Top News | Hindi News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T05:12:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers