Responsive Scrollable Menu

Surya Grahan 2026: 17 फरवरी को साल का पहला सूर्यग्रहण, जानें किन राशियों को होगा धनलाभ

Surya Grahan 2026: शास्त्रों के अनुसार, सूर्यग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है. 17 फरवरी को फाल्गुन मास की अमावस्या पर साल 2026 का पहला सूर्यग्रहण लगने वाला है. ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ, मंत्र जाप और दान करने से इसके अशुभ परिणामों से बचा जा सकता है. वैसे तो साल का पहला सूर्यग्रहण भारत में दिखायी नहीं देने वाला है. इस ग्रहण का सूतक भी नहीं माना जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर पड़ेगा. कुछ राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से करियर और कारोबार में तरक्की प्राप्त होगी. आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में.

कब से शुरु होगा सूर्य ग्रहण?

साल का प्रथम सूर्य ग्रहण 17 फरवरी मंगलवार के दिन लगेगा. इस दिन फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि होगी. भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण दोपहर 03:26 मिनट पर शुरु होगा. इस ग्रहण का समय शाम 05:12 मिनट से शाम 05:42 मिनट तक रहेगा. सूर्य ग्रहण का समापन रात 07 बजकर 58 मिनट पर होगा. ग्रहण का कुल समय 2 घंटा 31 मिनट का होगा.

सूर्यग्रहण का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के 11वें भाव में सू्र्यग्रहण का प्रभाव होगा. इस ग्रहण से मेष राशि के जातकों को शुभ फल मिलेगा. इनकी इच्छाएं पूरी होंगी. मकान और वाहन का सुख मिलने की संभावनाएं हैं. करियर में तरक्की होगी. व्यापार में धन लाभ देखने को मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Antim Sanskar Rituals: अंतिम संस्कार में मृत व्यक्ति के पैर क्यों छुए जाते हैं? जानिए इस परंपरा के पीछे का धार्मिक रहस्य

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के 10वें भाव में सूर्यग्रहण होगा. ग्रहण का फल आपके लिए उत्तम होने वाला है. नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि हो सकती है. व्यापार में नए निवेश से लाभ की प्राप्ति होगी. धन की समस्या दूर होगी. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा और सेहत में सुधार देखने को मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के 9वें भाव में सूर्य ग्रहण का प्रभाव होगा. सूर्यग्रहण की वजह से इन्हें शुभ फलों की प्राप्ति होगी. विदेश से लाभ के अवसर मिलेंगे और धन लाभ होगा. भाग्य का सहयोग बना रहेगा. धार्मिक यात्राएं हो सकती है. करियर और कारोबार में मन के मुताबिक उन्नति प्राप्त होगी.

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के 5वें भाव में सूर्यग्रहण होगा. इनके लिए भी सूर्यग्रहण उत्तम फल देने वाला है. इन्हें अचानक से धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार से लाभ मिलेगा और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने वाला है. नौकरी और व्यापार की परेशानियां समाप्त होंगी और प्रेम संबंध मधुर होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के तीसरे भाव में सूर्यग्रहण होगा. ग्रहण धनु राशि के लिए शुभ फल देने वाला होगा. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. नौकरी में प्रमोशन और वेतन में बढ़ोतरी होगी. व्यापार से संबंधित यात्राएं सफल होंगी. व्यापार में नया निवेश आपको लाभ प्रदान करने वाला होगा. 

मकर राशि

इस राशि के जातकों के दूसरे भाव में सूर्य ग्रहण होगा. सूर्यग्रहण आपको शुभ फल देगा. आपको अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. धन आगमन के संकेत हैं. पैतृक संपंत्ति से लाभ मिल सकता है. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. करियर और कारोबार में उन्नति देखने को मिलेगी और सेहत में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: वास्तुशास्त्र के मुताबिक इन संकेतों को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, बदल सकती है जिंदगी

Continue reading on the app

CG Weather Update Today: प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल, किस जिले में हो सकती है बारिश, जाने क्या है विभाग का अलर्ट

CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलने वाला है। आने वाले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज किए

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर में LIG चौराहे से नौलखा तक 6.5 किलोमीटर एलिवेटेड कॉरिडोर 350 करोड़ रुपए में बनेगा, 15 फरवरी से फाउंडेशन कार्य शुरू होगा

इंदौर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना अब तेजी पकड़ने वाली है। शनिवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में इस परियोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में नगर निगम मेयर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल के … Sun, 08 Feb 2026 09:31:07 GMT

  Videos
See all

सूरजकुंड मेले में टूटा झूला | चश्मदीद ने बताई आंखों-देखी | Surajkund Mela | Faridabad News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:40:06+00:00

PM Modi In Malaysia | World News | Headlines | 8th February 2026: PM ने क्या का साफ संदेश दिया? #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:47:06+00:00

Himanta Biswa Sarma News | AIMIM | Asaduddin Owaisi: Assam BJP ने Delete किया Video #viral #samachar #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:42:30+00:00

फेयरवेल के नाम पर छात्रों ने सड़कों पर लापरवाही दिखाई #Matwada | #shorts |#viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T04:43:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers