Responsive Scrollable Menu

प्यार की तलाश में रिया चक्रवर्ती! सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद मूव ऑन करने को तैयार एक्ट्रेस

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 साल बाद एक्टिंग में वापसी कर ली है. वो हंसल मेहता की अपकमिंग सीरीज से कमबैक करने को तैयार हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने इसे एक मुश्किल सफर बताया. रिया चक्रवर्ती कहती हैं कि वो पर्सनल लाइफ में भी आगे बढ़ने को तैयार हैं. वो प्यार की तलाश में हैं.

Continue reading on the app

रूस में भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला: 4 घायल; भारत सरकार अलर्ट, कजान से अधिकारियों की टीम रवाना

रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य में स्थित एक विश्वविद्यालय के छात्रावास में शनिवार को हुई चाकूबाजी की घटना ने भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। इस हमले में चार भारतीय छात्रों सहित कुल छह लोग घायल हो गए हैं। घटना ऊफा शहर स्थित स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में हुई, जहां एक किशोर ने अचानक घुसकर छात्रों पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। दूतावास ने कहा कि वह रूसी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है ताकि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता मिल सके। साथ ही कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास से अधिकारियों की एक टीम ऊफा भेजी गई है, जो मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करेगी।

विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली को भी पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है। भारतीय अधिकारियों ने दोहराया है कि विदेशों में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी स्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 वर्षीय किशोर हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए दो पुलिस अधिकारियों पर भी चाकू से वार किया। इस दौरान उसने खुद को भी नुकसान पहुंचाया। हमलावर की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल छात्रों और पुलिसकर्मियों का इलाज क्लीनिकल अस्पताल में चल रहा है।

रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सभी घायलों को चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है, जिनमें से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बश्कोर्तोस्तान की राजधानी ऊफा में इस घटना को लेकर उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।

कुछ टेलीग्राम चैनलों और स्थानीय रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि आरोपी का संबंध एक प्रतिबंधित नियो-नाजी संगठन से हो सकता है। आरोप है कि हमले के दौरान उसने राष्ट्रवादी नारे लगाए और घटनास्थल पर नफरत फैलाने वाले चिन्ह भी बनाए गए। हालांकि, रूसी प्रशासन ने अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि वह स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है और जैसे-जैसे नई जानकारी सामने आएगी, अपडेट साझा किए जाएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup: Suryakumar Yadav की तूफानी पारी ने बचाई लाज, Team India ने USA को 29 रन से हराया।

गत चैंपियन भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की दबाव में खेली गई 84 रन की नाबाद पारी के बाद मोहम्मद सिराज (29 रन देकर तीन विकेट) की अगुआई में अनुशासित गेंदबाजी से शनिवार को यहां आईसीसी टी20 विश्व कप के शुरूआती मैच में अमेरिका को 29 रन से हराकर अपना अभियान शुरू किया। भारतीय टीम अब ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में 12 फरवरी को नामीबिया से भिड़ेगी।

खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए सूर्यकुमार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे। उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। इससे शीर्ष और मध्यक्रम में सामूहिक बल्लेबाजी नाकामी के बावजूद भारत नौ विकेट पर 161 रन बनाने में कामयाब रहा क्योंकि विकेटों के गिरने से एक समय ऐसा लग रहा था कि पारी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी।

उसके लिए संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रन तथा मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए। भारत के नई गेंद के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिका की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बना सकी। भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अस्वस्थ होने के कारण सिराज कोअंतिम एकादश में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे। उन्होंने अमेरिका के दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर रंजने की पारी भी समाप्त की। अर्शदीप (18 रन देकर दो विकेट) ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर आउट कर दिया जिससे अमेरिका की टीम चौथे ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई।

वरुण चक्रवर्ती ने 12वें ओवर में मिलिंद कुमार (34 रन) को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया। अक्षर पटेल (24 रन देकर दो विकेट) ने 16वें ओवर में संजय कृष्णमूर्ति (37 रन) और हरमीत सिंह (शून्य) के दो विकेट झटके जिससे अमेरिका का स्कोर छह विकेट पर 98 रन था। इससे पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद सूर्यकुमार के अलावा मेजबान टीम के केवल तीन बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके जिसमें तिलक वर्मा ने 25 रन और ईशान किशन ने 20 रन का योगदान दिया। 13वें ओवर में भारत का स्कोर छह विकेट पर 77 रन हो गया था और टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई थी लेकिन सूर्यकुमार ने अकेले दम पर पारी को संभाला। दक्षिण अफ्रीका में जन्में शैडली वान शाल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर चार विकेट झटके। सूर्यकुमार को छोड़कर भारत का मशहूर बल्लेबाजी लाइन-अप पूरी तरह नाकाम रहा और एक समय टीम बहुत कम स्कोर पर सिमटने की ओर बढ़ती दिख रही थी। संकेत शुरुआत में ही मिल गया था जब भारत पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सका।

अमेरिकी गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का बिल्कुल भी मौका नहीं दिया। ईशान ने पांचवीं गेंद पर छक्का जड़कर खाता खोला, लेकिन दूसरे ओवर में अभिषेक शर्मा के पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट होने से भारत को पहला झटका लगा। दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज अभिषेक ने अली खान की गेंद पर सीधे डीप कवर पर संजय कृष्णमूर्ति को कैच थमा दिया और वानखेड़े स्टेडियम खामोश हो गया। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल की बेहद सटीक तरीके से क्षेत्ररक्षकों के सजाया हुआ था। तिलक ने तीसरे ओवर में सौरभ नेत्रवलकर पर सीधा शॉट लगाकर दबाव कम किया और अगले ओवर में वान शाल्कविक के खिलाफ तीन चौके जड़े। ऐसा लगा कि भारत अब लय पकड़ रहा है। लेकिन ईशान छठे ओवर की पहली ही गेंद पर वान शाल्कविक की गेंद को सीधे मिड-ऑन पर मार बैठे। जबकि इससे पहले उन्हें जीवनदान मिल चुका था। वान शाल्कविक को यकीन नहीं हुआ जब तिलक एक शॉर्ट गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल को आसान कैच दे बैठे। शिवम दुबे एक साधारण सी धीमी बाउंसर से पूरी तरह चकमा खा गए और खाता भी नहीं खोल सके। रिंकू सिंह (14 गेंद में छह रन) मोहम्मद मोहसिन (16 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर अपना आक्रामक शॉट नियंत्रित नहीं कर सके और लांग-ऑन पर कैच दे बैठे।

हार्दिक पंड्या (05) मुंबई के पूर्व स्पिनर हरमीत सिंह (26 रन देकर दो विकेट) की गेंद पर स्वीपर कवर के ऊपर से मारने की कोशिश में आउट हो गए जबकि अक्षर पटेल (14) भी तेजी से रन बटोरने के प्रयास में पवेलियन लौटे। अब भारत को संकट से उबारने की पूरी जिम्मेदारी अकेले सूर्यकुमार पर आ गई। उन्होंने स्ट्राइक अपने पास रखी और अपने ट्रेडमार्क शॉट्स में शायद ही कोई चूक की। पिच की प्रकृति को पूरी तरह समझने वाले सूर्यकुमार आखिरी दो ओवरों में खुलकर खेले। इन दो ओवरों में उन्होंने 34 रन बटोरे जिनमें अंतिम ओवर में नेत्रवलकर पर बने 21 रन शामिल थे।

Sun, 08 Feb 2026 10:20:28 +0530

  Videos
See all

Assam Cabinert का बड़ा फैसला, गौरव गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन मामले की जांच केंद्र को सौंपा | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:15:25+00:00

स्वास्थ्य मंत्री जी इसका निदान करिए... #maithlithakur | #biharvidhansabha | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:15:28+00:00

Delhi सरकार का एक साल पूरा | 12 दिन चलेगा विकास अभियान, 500 ई-बसों का होगा उद्घाटन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:17:26+00:00

PM Modi in Malaysia | PM Modi Malaysia Visit | Malaysia PM Anwar Ibrahim | Hindi News | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-02-08T06:13:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers