Surajkund Mela Accident: सूरजकुंड मेला हादसा ही नहीं, ये हैं देश के प्रमुख मेलों में हुए हादसों की लिस्ट
Surajkund Mela Accident: हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में झूला टूटने की घटना ने मेले की रौनक को पलभर में डर और अफरा-तफरी में बदल दिया. हादसे के समय झूले पर कई लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. इस हादसे में अब तक इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है. जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. अचानक संतुलन बिगड़ने से झूला टूट गया और लोग नीचे गिर पड़े. घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया. लेकिन पहली बार नहीं है जब किसी मेले या सभा में इस तरह का हादसा हुआ है. भारत में बीते 12 वर्षों में ऐसे और भी हादसे या घटनाएं सामने आ चुकी हैं जो लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई हैं.
पहली बार नहीं, पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
भारत में मेले सदियों पुरानी परंपरा हैं, लेकिन आधुनिक झूलों और मशीनों के साथ खतरे भी बढ़े हैं. सूरजकुंड हादसा कोई अपवाद नहीं है.
एमपी के झाबुआ में टूटा ड्रैगन स्विंग झूला
इसी साल यानी जनवरी के महीने में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक मेले के दौरान ड्रैगन स्विंग झूला टूट गया. इस हादसे में एक दो नहीं बल्कि 14 बच्चों को चोट आईं. गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई. लेकिन जरा सी चूक और हो जाती तो मामला और भी गंभीर हो सकता था.
ऑक्टोपस राइड में एक शख्स की गई जान
जून 2025 की बात की जाए तो इस दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक शख्स की जान चली गई. दरअसल यहां पार्क में लगे ऑक्टोपस राइड के खराब होने से ये बड़ा हादसा हुआ था.
प्रयागराज में भी बड़ा हादसा
बीते वर्ष यानी 2025 में प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के दौरान भी कई बार हादसों की खबरें सामने आईं. लेकिन सबसे बड़ा मामला उस वक्त आया जब बैरिकैड्स टूटने से भगदड़ मच गई और इसमें 38 लोगों को मारे जाने की सूचना मिली.
राजकोट में टीआरपी गेम जोन में आग से 32 लोगों की मौत
वहीं साल 2024 में गुजरात के राजकोट में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. इस हादसे में 32 लोगों ने अपनी जान गंवा दी. ये हादसा टीरआपी गेम जोन में भीषण आग लगने की वजह से हुआ था. इस हादसे ने हर किसी को हिला कर रख दिया था.
दिल्ली के फन एंड फूड विलेज में हादसा
इसके अलावा राजधानी दिल्ली में भी साल 2025 में फन एंड फूड विलेज में एक रोलर कोस्टर राइड के टूटन से बड़ा हादसा हो गया था. इस हादसे में एक युवती की मौत हुई जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी.
हाथरस में भी भगदड़ से 120 लोगों की मौत
वहीं एक बड़ी सभा का आयोजन यूपी के हाथरस में 2024 किया गया. इस दौरान भी भगदड़ मचने से करीब 120 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए थे. बताया जा रहा था कि ये हादसा भीड़ के मुताबिक इंतजाम नहीं किए जाने की वजह से हुआ था.
ड्रॉप टावर झूला टूटा, 15 लोग जख्मी
वहीं पंजाब के मोहाली में भी वर्ष 2022 में एक बड़ा हादसा हुआ. इस दौरान दशहरा मैदान में ड्रॉप टावर राइड गिरने से हड़कंप मच गया. इस दौरान झूला 50 फीट ऊंचाई से सीधा नीचे गिरा. इस हादसे में 15 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली.
यह भी पढ़ें - सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से मची अफरातफरी, हादसे में इंस्पेक्टर की मौत; 12 लोग घायल
ये भी हैं जानलेवा हादसे
- इसके अलावा साल 2014 के अक्टूबर महीने में भी एक बड़ा हादसा हुआ. ये हादसा बिहार की राजधानी पटना में हुआ. यहां स्थित गांधी मैदान में दशहरा मेले के बाद पुल गिरने की अफवाह से भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में 32 लोगों की मौत हो गई.
- वहीं 2013 अक्टूबर के ही महीने में मध्य प्रदेश के रतनगढ़ स्थित मंदिर मेले में भी अचानक भगदड़ मच गई. इस हादसे में 115 लोगों ने अपनी जान गंवा दी.
- हादसे और भी हैं. साल दर साल इस तरह के हादसों की जानकारियां मिलती रहती हैं. कभी लापरवाही तो कभी अनदेखी की वजह से इस तरह के हादसों का सामना करना पड़ता है.
इंदौर में नशा कारोबार पर शिकंजा, ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर पकड़े गए
इंदौर शहर में नशे के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के बीच हीरा नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गश्त के दौरान संदिग्ध हालत में खड़े दो युवकों को पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लाखों रुपये कीमत की ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में नशे …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News













.jpg)





